Dhanu Masik Rashifal 2024
हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या धनु राशि अगस्त 2024 (Dhanu Rashi August 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि धनु राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा (Sagittarius August 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।
इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए धनु मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Dhanu Masik Rashifal August 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं धनु राशि के लिए अगस्त 2024 का मासिक राशिफल।
To read this article in English, Click Here.
इस लेख में हमने धनु राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अगस्त माह 2024 के लिए धनु राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी धनु राशि के राशिफल के अनुसार अगस्त महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।
यहाँ पर दिए गए धनु राशि अगस्त 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (August Masik Rashifal Dhanu Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अगस्त माह में धनु राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।
यदि आप अपनी धनु राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अगस्त महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:
धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…
तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं धनु राशि का मासिक राशिफल अगस्त 2024 के लिए।
परिवार में नयी खुशियाँ आएंगी व आप सभी के प्रति आशान्वित रहेंगे। आप कुछ नया करने का सोचेंगे व उसमे आपको अपने परिवारवालों का पूरा साथ भी मिलेगा। घर की कोई पुरानी जमीन पड़ी है तो उसको बेचकर कुछ नया करने का विचार किया जा सकता है। इस बारे में सोच-समझ कर ही कोई निर्णय लें।
आपको अपने ननिहाल पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपका व्यवहार भी सभी के प्रति स्नेहपूर्वक रहेगा जिससे सभी के मन में आपके प्रति लगाव और बढ़ेगा।
इस माह आपको अपने व्यापार के साथ-साथ कुछ नए क्षेत्रों में निवेश करने की प्रेरणा मिलेगी। जिन्होंने भूमि या शेयर में निवेश किया हुआ है उन्हें इस माह लाभ मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को इस माह अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, ऐसे में स्वयं पर अहंकार को हावी ना होने दें।
धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को राजनीतिक क्षेत्र के लोगों से चुनौती मिल सकती है। ऐसे में वे स्वयं पर विश्वास बनाए रखें व अपने मन के अनुसार कार्य करें। निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए यह माह शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आनंद आएगा व सभी का भरपूर साथ आपको मिलेगा।
यदि अभी आप कॉलेज में हुए हैं तो इस माह आपका मन अपनी पढ़ाई में कम लग पायेगा जिस कारण माता-पिता आपसे नाराज़ रहेंगे। ऐसे में स्वयं के मन को स्थिर रखें व अपने लिए बेहतर का चुनाव करें। स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने लिए रचनात्मक कार्य करेंगे जो आगे चलकर उनके काम आएगा।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों को इस माह अपने लिए नए अवसर प्राप्त होंगे व उन्हें सफलता मिलने की भी संभावना है। ऐसे में अति-आत्मविश्वासी न बने व कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही लें।
यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस माह आपके प्रेम की परीक्षा ली जाएगी। इसलिये स्वयं को सभी चीज़ों के लिए सचेत रखें। यदि आपके विवाह को पांच साल से ज्यादा का समय हो चुका है तो आपको अपने साथी की ओर से कोई उपहार मिलने की भी संभावना है।
जो विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं उन्हें इस माह निराशा हाथ लग सकती है। आपके जीवन में कुछ नए लोगों का आगमन होगा लेकिन किसी के भी प्रति आपकी रुचि नही होगी।
यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं या भारी सामान उठाते हैं तो इस माह गंभीर चोट लग सकती है। यह माह आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नही है तथा कोई ना कोई समस्या घेरे रहेगी। ऐसे में किसी भी समस्या से खुद को बचाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर होकर आएं।
मानसिक रूप से भी मन में उथल-पुथल मची रहेगी तथा ज्यादातर समय मन अशांत रहने की संभावना है। कम नींद आने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में धैर्य से काम लेंगे तो बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
अगस्त माह के लिए धनु राशि का शुभ अंक 6 रहेगा। इसलिए इस महीने 6 अंक को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
अगस्त माह के लिए धनु राशि का शुभ रंग महरून रहेगा। इसलिए इस महीने महरून रंग को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा टिप: यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए हुए हैं तो इस माह वहां से पैसे वापस मिलने में समस्या आ सकती है। ऐसे में उनके बारे में अनुचित बात करने से बचें क्योंकि यह आपके लिए ही घाटे का सौदा साबित होगा। यदि आप उनके साथ धैर्य और संयम से पेश आएंगे तो अवश्य बात बन जाएगी।
धर्मयात्रा के अन्य लेख:
चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…
जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…
क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…
चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…
क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…
This website uses cookies.