फरवरी

मासिक राशिफल फरवरी 2025 – सभी राशियों के लिए

आज हम फरवरी 2025 राशिफल (February 2025 Rashifal) के बारे में आपको बताएँगे। क्या आप यह सोच कर चिंतित हैं कि साल 2025 का फरवरी महीना कैसा रहेगा? ऐसे में आज हम आपकी तमाम तरह की शंकाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से ही फरवरी 2025 का मासिक राशिफल आपकी राशि के अनुसार लेकर आए हैं।

धर्मयात्रा संस्था ने फरवरी माह में आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक राशि के अनुसार फरवरी 2025 के राशिफल का सटीक आंकलन किया है। इस लेख के माध्यम से आपको बारह राशियों का मासिक राशिफल फरवरी 2025 (Masik Rashifal February 2025) क्रमानुसार पढ़ने को मिलेगा। आइए जाने फरवरी 2025 मासिक राशिफल प्रत्येक राशि के अनुसार।

February 2025 Rashifal | फरवरी 2025 राशिफल

जब भी किसी माह की शुरुआत होती है तो हमारे मन में कई तरह की शंकाएं आने लगती है। कोई अपने परिवार को लेकर आशंकित होता है तो किसी को अपनी नौकरी की चिंता सताती है तो कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई देता है। हर किसी की शंकाएं भिन्न-भिन्न अवश्य हो सकती है लेकिन उसका स्थायी समाधान है अपने भविष्यफल का पूर्वानुमान।

यही कारण है कि आप भी फरवरी 2025 के राशिफल के बारे में जानने को बहुत ही उत्सुक होंगे ताकि आपको अपने भविष्य का पहले से ही पूर्वानुमान हो जाए और आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सके।

नोट: इस लिंक पर क्लिक कर धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी पढ़ने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

चलिए अब जानते हैं मासिक राशिफल फरवरी 2025 (Masik Rashifal February 2025) का प्रत्येक राशि के अनुसार:

मेष राशि फरवरी 2025 राशिफल

मेष राशि का मासिक राशिफल

प्रेम संबंध में हैं तो इस माह अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें और अहंकार को स्वयं पर हावी ना होने दें अन्यथा बात बहुत बढ़ जाएगी और रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि चंद्रमा की स्थिति आपकी कुंडली में सही नही होने के कारण उनका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है।

नौकरी में कई प्रकार की परेशानियां आएंगी लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो वह सुलझ जाएगी। हालाँकि ऑफिस में आपके काम को लेकर प्रशंसा होगी और सहकर्मियों से भी भरपूर सहयोग मिलेगा जो काम के बोझ को थोड़ा कम कर देगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: संतरी

मेष राशि का मासिक राशिफल फरवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि फरवरी 2025 राशिफल

वृषभ राशि का मासिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बचत ज्यादा होगी और खर्चे कम होंगे। आय सामान्य रहेगी लेकिन बचत होने से आप प्रसन्न दिखाई पड़ेंगे। नौकरी ढूँढ रहे हैं तो इस माह नौकरी लग जाएगी लेकिन उसके लिए आपको एक्टिव रहना पड़ेगा और किसी अवसर को हाथ से नही जाने देना होगा।

घर के किसी काम से बाहर जाना हो सकता है जिसमे कुछ दिन भी लग सकते हैं। ऐसे में पूरी सावधानी बरतें। माह के मध्य में गले से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में आयुर्वेदिक चीजों का सहारा लेंगे तो वह जल्द ही सुलझ जाएगी। बच्चों से खुशी प्राप्त होगी और अपने पार्टनर से कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: आसमानी

वृषभ राशि का मासिक राशिफल फरवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि फरवरी 2025 राशिफल

मिथुन राशि का मासिक राशिफल

यदि आप शहर में रहते हैं और आपका घर किसी गाँव या कस्बे में है तो इस माह वहां जाना हो सकता है और घर के बड़े-बुजुर्गों से भेंट भी संभव है। यदि आप विदेश में हैं तो इस माह घर की याद सताएगी और आप वापस आने की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई या बहन में से किसी की नौकरी लगेगी।

घर का माहौल तो अच्छा रहेगा लेकिन किसी अपने के द्वारा रिश्तो में कड़वाहट घोलने की चेष्ठा की जाएगी। ऐसे में किसी की बातों में ना आये और घर की बातो को बाहर कहने से बचें। घर के वरिष्ठ लोगों की कोई बात दिल को चुभेगी लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो जल्द ही सब ठीक हो जायेगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: महरून

मिथुन राशि का मासिक राशिफल फरवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि फरवरी 2025 राशिफल

कर्क राशि का मासिक राशिफल

निजी नौकरी करते हैं तो अपने टीम के किसी सदस्य से क्रोधित होंगे और उनका काम आपको पसंद नही आएगा। सरकारी नौकरी करते हैं तो ऑफिस में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने पर जोर देंगे और इसके लिए कुछ नया करने का भी प्रयास किया जा सकता है।

घर में सभी के बीच आपसी प्रेम तो बढ़ेगा लेकिन माह के मध्य में किसी बात को लेकर कहासुनी होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह से वह जल्द ही सुलझ भी जाएगी। प्रेम संबंधो को लेकर सचेत रहें क्योंकि किसी तीसरे व्यक्ति के बीच में आने की संभावना है। मन में कोई बात ना रखें और खुलकर बात करें।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: ग्रे

कर्क राशि का मासिक राशिफल फरवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि फरवरी 2025 राशिफल

सिंह राशि का मासिक राशिफल

कारोबारियों की बात की जाए तो इस माह आपको अपने व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा अर्थात ना ही ज्यादा घाटा उठाना पड़ेगा और ना ही ज्यादा लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कुछ विदेशी प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिलेगा जिस कारण उनकी प्रतिभा में निखार आएगा और यह आगे चलकर उनके अनुभव में एक नया आयाम जोड़ेगा।

दांतों से जुड़ी कोई समस्या परेशान करेगी लेकिन यह ज्यादा समय तक नही रहेगी। माह के मध्य में किसी बात को लेकर चिंता सताएगी। माह के अंत में पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। कुल मिलाकर यह माह आपकी राशि के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नही है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: भूरा

सिंह राशि का मासिक राशिफल फरवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि फरवरी 2025 राशिफल

कन्या राशि का मासिक राशिफल

आर्थिक खर्चों में अचानक से वृद्धि होगी और आय उस अनुसार नही होगी। किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है या बैंक से लोन लेंगे। मानसिक तनाव तो होगा लेकिन भविष्य को देखते हुए संतुष्ट भी दिखाई देंगे। घर के नवीनीकरण को लेकर भी चर्चा होगी और उसमे भी पैसा खर्च होगा।

निजी नौकरी कर रहे लोगों को इस माह कुछ अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा। इसलिए इसमें आप जमकर मेहनत करें और अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करें। यह प्रोजेक्ट आपकी किस्मत को बदल सकता है और आप बाद में इसके लिए खुश होंगे।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: गुलाबी

कन्या राशि का मासिक राशिफल फरवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

तुला राशि फरवरी 2025 राशिफल

तुला राशि का मासिक राशिफल

यदि आप सिंगल हैं और किसी पार्टनर की खोज में हैं तो इस माह संभल कर रहिये क्योंकि यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम सिद्ध होगा। आपका किसी पारिवारिक फंक्शन या समारोह में किसी के ऊपर आकर्षण का भाव आ सकता है और उनसे बातचीत भी शुरू हो सकती है जो आगे चलकर प्रेम संबंधों में बदल जाएगी।

इस माह आप अपने भाई या बहन के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें क्योंकि उन्हें शुरुआत में कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या परेशान करेगी लेकिन ध्यान नही दे पाने के कारण वही बड़ी बीमारी में बदल सकती है। इसलिये समय पर उनका ईलाज करवा लें ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: पीला

तुला राशि का मासिक राशिफल फरवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि फरवरी 2025 राशिफल

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल

इस माह आप अपने परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार के साथ मिलकर किसी क्षेत्र में निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य की दृष्टि से दोनों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में किसी बात को लेकर अनबन होगी और आप ऑफिस की राजनीति का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए पहले से ही सतर्क रहें।

घर में किसी पुरानी बात को लेकर कलह चल रही है तो वह इस माह समाप्त हो जाएगी और सभी के बीच आपसी समझ भी बढ़ेगी। इस माह आपको अपने ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा और आपका अपने पार्टनर के प्रति स्वभाव भी विनम्र बनेगा। विद्यार्थियों का मन इस माह अपनी पढ़ाई में कम और खेलकूद में ज्यादा लगेगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल फरवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

धनु राशि फरवरी 2025 राशिफल

धनु राशि का मासिक राशिफल

यदि आप व्यापारी हैं तो इस माह कुछ बुरा हो सकता है। आपको किसी पुराने काम के लिए जुर्माना भरना पड़ सकता है या व्यापार में किसी कारणवश नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इसलिये ऐसा कोई भी काम ना करें जिसका पछतावा बाद में हो व गैर-कानूनी काम करने से बचें।

नौकरी में बॉस आपके काम से खुश होंगे लेकिन आपकी नज़र नया काम पाने की ओर रहेगी। इस माह आप स्वयं में सुधार लाने का भी विचार करेंगे और कुछ नया सीखने या करने का विचार मन में आयेगा। घरवालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और किसी रिश्तेदार के साथ आपका आपसी प्रेम और बढ़ेगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: केसरी

धनु राशि का मासिक राशिफल फरवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

मकर राशि फरवरी 2025 राशिफल

मकर राशि का मासिक राशिफल

इस माह त्वचा या आँखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। किसी चीज़ से एलर्जी भी संभव है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं और परिवार में किसी को इसके बारे में पता नही है तो इस माह आप किसी सदस्य या रिश्तेदार के साथ इस बात को साँझा कर सकते हैं। इसी सदस्य के द्वारा आपकी बाद में बहुत सहायता भी की जाएगी।

व्यापार के क्षेत्र में लाभ में रहेंगे और कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से भी लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से कर्जा भी लिया हुआ है तो वहां से भी आराम मिलेगा। कुल मिलाकर यह माह आपकी राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। घर में भी धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: स्लेटी

मकर राशि का मासिक राशिफल फरवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि फरवरी 2025 राशिफल

कुंभ राशि का मासिक राशिफल

यदि आपकी शादी को एक वर्ष से कम का समय हुआ है तो इस माह आपको अपने पार्टनर से घर में नया मेहमान आने की खुशी मिल सकती है। घर का माहौल अत्यंत आनंदमयी रहने की संभावना है तथा सभी के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं।

व्यापार में किसी ऐसे क्षेत्र में निवेश करेंगे जहाँ से तत्काल लाभ तो नहीं मिलेगा लेकिन भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। कॉलेज के छात्रों को अपने लिए कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा और आप इसके लिए बहुत उत्साहित भी दिखाई देंगे।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: श्वेत

कुंभ राशि का मासिक राशिफल फरवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

मीन राशि फरवरी 2025 राशिफल

मीन राशि का मासिक राशिफल

यदि आपके बच्चे अभी स्कूल में हैं तो इस माह उनके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। उनकी कोई बात आपको बहुत प्रसन्न करेगी और आपका अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। घर में कोई बुजुर्ग है तो उन्हें इस माह कहीं भेजने से बचें अन्यथा उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सरकारी नौकरी में हैं तो इस माह किसी के साथ कहासुनी हो सकती है जो आगे चलकर बढ़ जाएगी। इसलिये पहले से ही सतर्क रहें और बेवजह के झगड़ों में पड़कर अपना समय और ऊर्जा व्यर्थ ना करें। राजनीति के क्षेत्र में इस माह आपको अच्छे ऑफर मिलेंगे लेकिन भविष्य की दृष्टि से वह आपके लिए नुकसानदायक होंगे।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: हरा

मीन राशि का मासिक राशिफल फरवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

निष्कर्ष

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने फरवरी 2025 राशिफल (February 2025 Rashifal) के बारे में संपूर्ण जानकारी ले ली है। यदि आप हर दिन का राशिफल भी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ना चाहिए। यहाँ पर हम हर दिन का राशिफल प्रतिदिन भेजते हैं।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

16 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

17 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

18 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

19 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

3 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

3 days ago

This website uses cookies.