अगस्त

कन्या मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Kanya Masik Rashifal August 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या कन्या राशि अगस्त 2024 (Kanya Rashi August 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि कन्या राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा (Virgo August 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए कन्या मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Kanya Masik Rashifal August 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं कन्या राशि के लिए अगस्त 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

कन्या राशि अगस्त 2024 (Kanya Rashi August 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने कन्या राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अगस्त माह 2024 के लिए कन्या राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी कन्या राशि के राशिफल के अनुसार अगस्त महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए कन्या राशि अगस्त 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (August Masik Rashifal Kanya Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अगस्त माह में कन्या राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी कन्या राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अगस्त महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं कन्या राशि का मासिक राशिफल अगस्त 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

इस माह आपका अपने परिवारवालों के प्रति व्यवहार कटु रहने की संभावना है। आपके उग्र स्वभाव के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है जिससे आपसी भाईचारे में कमी आएगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने से बड़ों का सम्मान करें व उनकी बात को ध्यान से सुने।

माह के अंत में आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर भावुक भी हो सकते हैं। ऐसे में अपनी माता से खुलकर बात करेंगे तो बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

  • व्यापार व नौकरी

यह माह आपके व्यापार के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। किसी समय आप घाटे में रहेंगे तो कभी आपको लाभ भी मिलेगा। कुल मिलाकर आप लाभ में रहेंगे लेकिन आपको अपनी बुद्धिमता से काम लेना होगा अन्यथा कोई महत्वपूर्ण समझौता हाथ से निकल भी सकता है।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सरकारी अधिकारियों को इस माह अपने लिए कुछ नया करने का विचार आएगा किंतु वे एक उलझन में फंसे रहेंगे जिससे उनका मन अशांत रह सकता है। निजी क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारी कुछ बातों को लेकर तनाव में रह सकते हैं व उनकी अपने सहकर्मियों के साथ अनबन होने की भी संभावना है।

  • शिक्षा व करियर

इस माह आप परिश्रम तो बहुत करेंगे लेकिन परिणाम उसके अनुरूप नही आएंगे किंतु महीने के अंत में सफलता मिल सकती है। ऐसे में आपको अपने शत्रुओं से चुनौती मिलेगी लेकिन आप अपने व्यवहार में संतुलन बनाये रखें जो आगे चलकर आपके लिए सहायक सिद्ध होगा।

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए इस माह अच्छे संकेत हैं व उन्हें अपने सीनियर्स के द्वारा मार्गदर्शन मिलेगा। आप अपने जीवन में एक लक्ष्य को निर्धारित कर पाएंगे।

  • प्रेम जीवन

जो लोग सिंगल हैं वे इस माह किसी के साथ रिलेशन में आ सकते हैं। ऐसे में जिस भी रिश्ते में आएं उसे निभाने का पूरा प्रयास करें व मन को शांत रखें। विवाहित लोगों की रुचि प्रेम के विषय में कम रह सकती है व उनका अपने साथी के प्रति लगाव कम होगा। इस दौरान उनमें एक निराशा का भाव रहेगा जो उनके पार्टनर को भी विचलित करेगा।

विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता है लेकिन आपके घरवालों को वह पसंद नही आएगा। ऐसे में उनकी बात को ध्यान से सुने व उसे अपने जीवन में अपनाएं।

  • स्वास्थ्य जीवन

शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से सिर दर्द की शिकायत रह सकती है। परिणामस्वरुप आपको चिंता व तनाव होने की आशंका है जिससे मन अस्थिर रहेगा। माह के मध्य में यह समस्या बढ़ सकती है तथा नींद कम आने की परेशानी ज्यादा होगी।

ऐसे में प्रतिदिन सुबह के समय योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें। साथ ही रात को सोने से पहले ध्यान लगाने या मैडिटेशन करने की आदत बनाएं।

कन्या राशि का लकी नंबर अगस्त 2024 (Kanya Rashi Ka Lucky Number August 2024)

अगस्त माह के लिए कन्या राशि का शुभ अंक 2 रहेगा। इसलिए इस महीने 2 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कन्या राशि का लकी कलर अगस्त 2024 (Kanya Rashi Ka Lucky Colour August 2024)

अगस्त माह के लिए कन्या राशि का शुभ रंग हरा रहेगा। इसलिए इस महीने हरे रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Kanya Rashi August 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें।जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि कुछ दिनों से आपकी किसी के साथ सकारात्मक बातचीत चल रही है तो पहले ही उन्हें अपने बारे में सब कुछ बता देने से परहेज करें क्योंकि इससे आपका अहित भी हो सकता है। ऐसे में जो बात बताने वाली हो उसी को उनके साथ साँझा करें, सभी बातों को नही।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

चंद्र ग्रहण क्या है? जाने चंद्र ग्रहण के बारे में (Lunar Eclipse In Hindi)

चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…

1 महीना ago

Shri Ram Jal Samadhi | राम जी की जल समाधि

जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण क्यों होता है? जाने इस दिन चंद्रमा के लाल और बड़ा दिखने का कारण

क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण कब लगता है? जाने चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने का रहस्य

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…

1 महीना ago

This website uses cookies.