दिसंबर

कन्या मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Kanya Masik Rashifal December 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या कन्या राशि दिसंबर 2024 (Kanya Rashi December 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा (Virgo December 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए कन्या मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Kanya Masik Rashifal December 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं कन्या राशि के लिए दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

कन्या राशि दिसंबर 2024 (Kanya Rashi December 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने कन्या राशि दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर दिसंबर माह 2024 के लिए कन्या राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी कन्या राशि के राशिफल के अनुसार दिसंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए कन्या राशि दिसंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (December Masik Rashifal Kanya Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल दिसंबर माह में कन्या राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी कन्या राशि के अनुसार साल 2024 के लिए दिसंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं कन्या राशि का मासिक राशिफल दिसंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

पारिवारिक दृष्टि से यह माह उतार-चढ़ाव वाला होगा। आपको अपनी माता का पूरा साथ मिलेगा तथा उनका आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ तीखी नोकझोंक हो सकती है जिससे मन कुंठित रहेगा। आपके भाई-बहन आपसे किसी चीज़ की अपेक्षा रखेंगे लेकिन आपका ध्यान उस ओर कम होगा।

यदि कुछ समय से आप नया घर लेने की प्रतीक्षा में हैं तो इस माह भी प्रतीक्षा ही करनी पड़ेगी क्योंकि इसमें अभी और समय लगेगा। हालाँकि इसके लिए आप निराश ना होएं क्योंकि आगे के कुछ माह इसके लिए अनुकूल होंगे।

  • व्यापार व नौकरी

आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है तथा सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपने किसी क्षेत्र में निवेश किया हुआ है तो उसमे सफलता अवश्य मिलेगी तथा रुका हुआ धन भी वापस आएगा। व्यापारियों के इस माह कई नए समझौते होंगे।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं पर विजय मिलेगी तथा ऑफिस में कद बढ़ेगा। इस दौरान सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा पदोन्नति भी हो सकती है। सभी के साथ अपने व्यवहार को मृदु रखें।

  • शिक्षा व करियर

छात्रों को इस माह कम मेहनत में ही सफलता हाथ लगेगी। किसी मित्र के साथ झगड़ा हो सकता है जिससे छवि नकारात्मक बन सकती है। इसलिये किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचें व सभी का उचित सम्मान करें। कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को अपने जीवन में किसी के द्वारा उचित मार्गदर्शन मिलेगा जो भविष्य को उज्जवल बनाने में योगदान देगा।

यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस माह उसमे सफलता मिलेगी जिससे मन आनंदित रहेगा। किसी भी शुभ कार्य की सुचना सार्वजानिक करने से पहले भगवान हनुमान का नाम अवश्य लें।

  • प्रेम जीवन

यदि आपकी अपने जीवनसाथी के साथ पहले से कोई अनबन चल रही है या किसी बात को लेकर विवाद है तो वह इस माह सुलझ जायेगा जिससे दोनों के बीच आपसी समझ और बढ़ेगी। आप दोनों का मन इस माह खुश रहेगा तथा दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे।

यदि आप सिंगल हैं व किसी जीवनसाथी की तलाश में हैं तो इस माह आपके ऊपर किसी का मन आ सकता है लेकिन वे आपको कहने में हिचकिचाएंगे। ऐसे में अपने चारों ओर नज़र रखें तथा किसी को भी कटु वचन कहने से बचें। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की बात बन सकती है।

  • स्वास्थ्य

यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो इस माह सचेत रहें और समय-समय पर चेक अप करवाते रहें। माह की शुरुआत स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छी नही है तथा कोई गंभीर बीमारी आपको जकड़ सकती है। मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे तथा कोई समस्या नही होगी।

माह के तीसरे सप्ताह में काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपने जीवन में और काम में संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता है अन्यथा उठापठक की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या राशि का लकी नंबर दिसंबर 2024 (Kanya Rashi Ka Lucky Number December 2024)

दिसंबर माह के लिए कन्या राशि का शुभ अंक 8 रहेगा। इसलिए इस महीने 8 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कन्या राशि का लकी कलर दिसंबर 2024 (Kanya Rashi Ka Lucky Colour December 2024)

दिसंबर माह के लिए कन्या राशि का शुभ रंग ग्रे रहेगा। इसलिए इस महीने ग्रे रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं तो इस माह सावधानी बरतें क्योंकि खेलते-खेलते कोई गंभीर चोट लग सकती है। ऐसे में कोई भी ऐसा काम न करें जिससे बाद में आपको जीवनभर नुकसान उठाना पड़े।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

15 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

15 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

17 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

18 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

3 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

3 days ago

This website uses cookies.