अगस्त

कुंभ मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Kumbh Masik Rashifal August 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या कुंभ राशि अगस्त 2024 (Kumbh Rashi August 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा (Aquarius August 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए कुंभ मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Kumbh Masik Rashifal August 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं कुंभ राशि के लिए अगस्त 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

कुंभ राशि अगस्त 2024 (Kumbh Rashi August 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने कुंभ राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अगस्त माह 2024 के लिए कुंभ राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी कुंभ राशि के राशिफल के अनुसार अगस्त महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए कुंभ राशि अगस्त 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (August Masik Rashifal Kumbh Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अगस्त माह में कुंभ राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी कुंभ राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अगस्त महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं कुंभ राशि का मासिक राशिफल अगस्त 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

इस माह आपके परिवार में सभी के बीच रिश्तों में मजबूती आएगी। अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा उन्हें बाहर निकलने देने से बचें। भाई-बहन को पूरा प्यार दें तथा साथ ही वे आपसे किसी चीज़ की अपेक्षा भी रखेंगे।

घर में सब कुछ सामान्य रहेगा व सुख-शांति भी यूँ ही बनी रहेगी। ऐसे समय में घर की बातों को बाहर कहने से बचें तथा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापारिक खर्चे बढ़ जायेंगे जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकते हैं। ऐसे में फिजूल खर्चों से बचें व अपने व्यय पर नियंत्रण रखें। आपको व्यापार में अपने मित्रों से सही तालमेल स्थापित करने की आवश्यकता है जो आपको उचित मार्गदर्शन देगा।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सरकारी नौकरी में समस्या का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपको संतुष्टि होगी। निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोग अपने लिए कोई नए क्षेत्र की खोज में रहेंगे। ऐसे समय में आप स्वयं का कुछ नया शुरू करने का भी विचार कर सकते हैं।

  • शिक्षा व करियर

छात्रों को इस माह मिलेजुले परिणाम मिलेंगे तथा उनका मन पढ़ाई में कम लगेगा। आप अपने लिए कुछ ऐसे कार्य करेंगे जो आगे चलकर आपके काम आ सकते हैं। ऐसे में आपको भ्रमित करने के लिए बहुत से लोग मिलेंगे लेकिन आप अपने लक्ष्य से विचलित न होयें। अपने मन को केंद्रित रखें व स्वयं के सुधार में कार्य करें।

प्रतियोगी परीक्षार्थियों का इस माह अपनी पढ़ाई से ध्यान भंग होगा तथा वे नए क्षेत्रों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। किसी भी निर्णय को लेने से पहले उस पर आत्म-मंथन अवश्य करें ताकि आगे चलकर कोई समस्या न हो।

  • प्रेम जीवन

प्रेम जीवन इस माह संतुलित रहेगा। कुछ मौकों पर आप अपने पार्टनर से निराश रह सकते हैं लेकिन यह निराशा ज्यादा समय तक नही रहेगी। आपका साथी आपसे कुछ स्पेशल की आशा रखेगा लेकिन आपका ध्यान बाकि चीजों में होने के कारण रिश्तों में थोड़ी खटास उत्पन्न हो सकती है।

विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस माह कुछ लोगों के प्रति आकर्षण होगा लेकिन वह जल्दी ही खत्म हो जायेगा। इस माह आपका ज्यादा ध्यान एक सच्चा साथी ढूंढने की ओर होगा।

  • स्वास्थ्य जीवन

जिन्हें कोई गंभीर बीमारी या समस्या है उनका इस माह स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिये अपने डॉक्टर से उचित परामर्श लेते रहें। माह के तीसरे सप्ताह में खांसी की समस्या हो सकती है। ऐसे में ज्यादा परेशान होने की बजाए आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाएंगे तो जल्दी आराम मिलेगा।

मानसिक रूप से आप थोड़े निराश रह सकते हैं व किसी बात को लेकर शंका मन में रहेगी। ऐसे में शंका को पालने की बजाए उसके समाधान के बारे में सोचेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।

कुंभ राशि का लकी नंबर अगस्त 2024 (Kumbh Rashi Ka Lucky Number August 2024)

अगस्त माह के लिए कुंभ राशि का शुभ अंक 1 रहेगा। इसलिए इस महीने 1 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कुंभ राशि का लकी कलर अगस्त 2024 (Kumbh Rashi Ka Lucky Colour August 2024)

अगस्त माह के लिए कुंभ राशि का शुभ रंग भूरा रहेगा। इसलिए इस महीने भूरे रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Kumbh Rashi August 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप निजी नौकरी करते हैं तो इस माह कुछ ऐसा होगा जिससे नौकरी पर संकट आ सकता है। ऐसे में किसी भी प्रकार के गलत काम को करने से बचें व अपनी नौकरी पर ही ध्यान दें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

चंद्र ग्रहण क्या है? जाने चंद्र ग्रहण के बारे में (Lunar Eclipse In Hindi)

चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…

1 महीना ago

Shri Ram Jal Samadhi | राम जी की जल समाधि

जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण क्यों होता है? जाने इस दिन चंद्रमा के लाल और बड़ा दिखने का कारण

क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण कब लगता है? जाने चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने का रहस्य

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…

1 महीना ago

This website uses cookies.