[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”कुंभ मासिक राशिफल अक्टूबर 2024″ circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]
हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या कुंभ राशि अक्टूबर 2024 (Kumbh Rashi October 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि कुंभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा (Aquarius October 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।
इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए कुंभ मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Kumbh Masik Rashifal October 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं कुंभ राशि के लिए अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल।
To read this article in English, Click Here.
इस लेख में हमने कुंभ राशि अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अक्टूबर माह 2024 के लिए कुंभ राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी कुंभ राशि के राशिफल के अनुसार अक्टूबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।
यहाँ पर दिए गए कुंभ राशि अक्टूबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (October Masik Rashifal Kumbh Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अक्टूबर माह में कुंभ राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।
यदि आप अपनी कुंभ राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अक्टूबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:
धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…
तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं कुंभ राशि का मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 के लिए।
आपका मधुर व्यवहार परिवार के लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा तथा वे आपकी बातों से प्रभावित होंगे। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा तथा सभी मिलकर कहीं बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।
इस माह आप अपने काम में ज्यादा व्यस्त होने के कारण माता-पिता को ज्यादा समय नही दे पाएंगे लेकिन मन में उनकी सेवा करने का भाव बना रहेगा। भाई-बहन का भरपूर साथ मिलेगा जिससे मन आनंदित रहेगा।
आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए मंगलकारी रहेगा तथा रुके हुए कार्य बनेंगे। यदि पैसे कहीं अटके पड़े हैं तो वे इस माह वापस मिलेंगे जिससे घर में समृद्धि आएगी। व्यापार में सफलता मिलेगी तथा आपके शत्रु भी आपसे प्रभावित होंगे। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।
धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने मित्रों का साथ मिलेगा तथा उन्हें कहीं से अच्छा ऑफर भी आ सकता है। किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपने माता-पिता या बड़ों से अवश्य विचार-विमर्श करें। सरकारी अधिकारियों के इस माह यात्रा करने के योग बन सकते हैं।
इस माह आपका मन पढ़ाई में कम तथा अन्य क्षेत्रों में ज्यादा लगेगा लेकिन मन में किसी चीज़ को लेकर शंका बनी रहेगी। आप अपना ध्यान रचनात्मक कार्यों में ज्यादा लगाएंगे और इसमें आपको आनंद भी आएगा। परिवारवाले भी आपका साथ देंगे जिससे प्रोत्साहन में वृद्धि होगी।
यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो जीवन में एक नया मार्गदर्शक मिलेगा जो आपको सही राह दिखा सकता है। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अपने लिए किसी ऐसे साथी की तलाश होगी जो उनका साथ दे लेकिन इसमें अभी समय लगेगा।
यदि प्रेम जीवन में हैं तो इस माह आपके खर्चें बढ़ जायेंगे तथा आप अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आप दोनों के बीच आपसी प्रेम तो बढ़ेगा लेकिन किसी बात की शंका मन में बनी रहेगी। ऐसे समय में किसी बात को मन में रखने की बजाये उनसे खुलकर बात करेंगे तो यह ज्यादा अच्छा रहेगा।
यदि आपके विवाह को दस वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है तो आपका अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। उनकी कोई बात आपको अत्यधिक प्रभावित कर सकती है। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अभी अपने सच्चे जीवनसाथी के लिए स्वयं में सुधार लाना होगा।
माह की शुरुआत में सर्दी-जुकाम से संबंधित समस्या हो सकती है। इसलिये ठंडी चीज़ों का सेवन करने से बचें तथा बारिश से दूर रहें। जिन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या रहती है वे इस माह अपना विशेषकर ध्यान रखें तथा खानपान को सही रखें।
मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे व रचनात्मकता में वृद्धि होगी। सभी के साथ बोलते समय अपना व्यवहार मृदु रखें तथा मीठी वाणी बोलें।
अक्टूबर माह के लिए कुंभ राशि का शुभ अंक 6 रहेगा। इसलिए इस महीने 6 अंक को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
अक्टूबर माह के लिए कुंभ राशि का शुभ रंग पीला रहेगा। इसलिए इस महीने पीले रंग को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा टिप: माह के मध्य में कुछ ऐसी भावना मन में आएगी जो आपके अहंकार को हावी कर सकती है। उसी अहंकार में आप कुछ ऐसे कार्य कर बैठेंगे तो बने बनाये काम को भी बिगाड़ देंगे। इसलिये इसको लेकर पहले से ही सतर्क रहें।
धर्मयात्रा के अन्य लेख:
[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली माता की आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…
[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1"…
[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई" circle_size="150"…
[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left"…
[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="मां काली चालीसा" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5" order="DESC"…
[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="काली चालीसा लिखी हुई" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…
This website uses cookies.