Makar Masik Rashifal 2024
हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मकर राशि अगस्त 2024 (Makar Rashi August 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मकर राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा (Capricorn August 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।
इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मकर मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Makar Masik Rashifal August 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मकर राशि के लिए अगस्त 2024 का मासिक राशिफल।
To read this article in English, Click Here.
इस लेख में हमने मकर राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अगस्त माह 2024 के लिए मकर राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मकर राशि के राशिफल के अनुसार अगस्त महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।
यहाँ पर दिए गए मकर राशि अगस्त 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (August Masik Rashifal Makar Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अगस्त माह में मकर राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।
यदि आप अपनी मकर राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अगस्त महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:
धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…
तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मकर राशि का मासिक राशिफल अगस्त 2024 के लिए।
यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका कोई मतभेद या पुराना विवाद चल रहा है तो वह इस माह सुलझ जायेगा जिस कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यदि आपके चाचा या चाची किसी दूसरे शहर में रहते हैं तो उनका भी आपके घर आना हो सकता है।
परिवार में कोई आयोजन भी हो सकता है जिस कारण सभी का ध्यान उसी में लगा रहेगा। इसमें आप अपनी सहभागिता भी बनाएं जिससे परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी को भी कटु वचन कहने से बचें।
माह की शुरुआत में आप अपने व्यापार को विस्तार देंगे जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। इस माह व्यापारिक खर्चे बढ़ जायेंगे जिससे आपको कुछ समय के लिए तनाव भी हो सकता है। ऐसे में कोई भी धन संबंधी निर्णय लेने से पहले अपने से बड़ों से अवश्य विचार-विमर्श करें।
धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
नौकरी कर रहे लोगों का अपने कार्य के प्रति सकारात्मक व्यवहार बना रहेगा तथा वे अपने काम से संतुष्ट होंगे। आपके सहकर्मी भी आपके काम से प्रसन्न होंगे तथा ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा भी हो सकती है। सरकारी अधिकारियों के इस दौरान यात्रा करने के योग हैं।
आप मेहनत तो बहुत करेंगे लेकिन इच्छानुसार परिणाम न मिल पाने के कारण मन उदास रहेगा। ऐसे में माता-पिता से अपनी समस्या को साँझा करें जिससे आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। यदि अभी आपने 12वीं पास की है व कॉलेज में हुए हैं तो आपका विशेष ध्यान अपना करियर बनाने पर होगा व इसके लिए आप मुख्यतया अपने मित्रों की बातों पर ध्यान देंगे।
यदि आप किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस माह कोई शुभ संकेत मिल सकता है। इससे आपका मन रोमांचित रहेगा जिसके सकारात्मक परिणाम भविष्य में मिलेंगे।
गृहस्थ जीवन में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा तथा वे आपसे प्रभावित होंगे। आप अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे जिससे दोनों के बीच संबंधों में और मजबूती आएगी। इस समय यदि आपके मन में अपने पार्टनर को लेकर कोई शंका है तो उनसे खुलकर बात करें।
विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस माह अपने भविष्य को लेकर चिंता रहेगी व जीवन में किसी के आने की आशा बनी रहेगी लेकिन ऐसा न होने के कारण मन में उदासी आ सकती है।
शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ महसूस करेंगे व किसी प्रकार की समस्या नही होगी। हालाँकि दमा के रोगी माह के दूसरे सप्ताह में परेशान रह सकते हैं। इसलिये पहले से ही डॉक्टर के संपर्क में रहें ताकि बाद में कोई बड़ी दुविधा ना हो।
इस माह आपकी बौद्धिक क्षमता में विकास होगा तथा आप पहले से ज्यादा दृढ़ विश्वासी बनेंगे। माह के मध्य में सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।
अगस्त माह के लिए मकर राशि का शुभ अंक 8 रहेगा। इसलिए इस महीने 8 अंक को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
अगस्त माह के लिए मकर राशि का शुभ रंग ग्रे रहेगा। इसलिए इस महीने ग्रे रंग को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा टिप: यदि आपके परिवार में किसी को कोई गंभीर बीमारी है तो इस माह उनका ध्यान रखें क्योंकि उनकी तबियत अचानक से बिगड़ सकती है। ऐसे में पहले से ही इसके लिए तैयार रहें।
धर्मयात्रा के अन्य लेख:
चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…
जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…
क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…
चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…
क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…
This website uses cookies.