अक्टूबर

मकर मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Makar Masik Rashifal October 2024)

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”मकर मासिक राशिफल अक्टूबर 2024″ circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मकर राशि अक्टूबर 2024 (Makar Rashi October 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा (Capricorn October 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मकर मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Makar Masik Rashifal October 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मकर राशि के लिए अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

मकर राशि अक्टूबर 2024 (Makar Rashi October 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने मकर राशि अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अक्टूबर माह 2024 के लिए मकर राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मकर राशि के राशिफल के अनुसार अक्टूबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए मकर राशि अक्टूबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (October Masik Rashifal Makar Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अक्टूबर माह में मकर राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी मकर राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अक्टूबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मकर राशि का मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

अपने परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है जिससे सभी घरवाले चिंतित रहेंगे। ऐसे में किसी समस्या से घबराने की बजाये शांत मन से विचार करें तथा तभी कोई निर्णय लें। इसमें आर्थिक खर्चा भी बढ़ जाने की संभावना है लेकिन आपको अपने रिश्तेदारों और मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा।

आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता में रह सकते हैं तथा उनके लिए कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य में उनके लिए फलदायी सिद्ध होगा।

  • व्यापार व नौकरी

इस माह व्यापार में अचानक से नए बदलाव हो सकते हैं जिसके लिए आपको तैयार होना होगा। सही समय पर निर्णय लेना होगा अन्यथा अच्छा अवसर हाथ से निकल सकता है जिसका पछतावा बाद में होगा। ऐसे में अपने चारों ओर ध्यान रखें व किसी भी अच्छे अवसर को हाथ से न जाने दें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह माह उत्तम रहेगा तथा उन्हें किसी नए क्षेत्र में काम करने का अवसर भी मिल सकता है। निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने लिए आशान्वित रहेंगे तथा अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएंगे जिससे उनके सहकर्मी भी प्रसन्न होंगे।

  • शिक्षा व करियर

छात्रों को मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है। इंजीनियरिंग, डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में पढ़ रहे विद्यार्थी इस माह अपना फोकस अपनी पढ़ाई पर रखेंगे जिसके उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने लिए कुछ ऐसे विकल्प चुनने होंगे जिससे उनका लक्ष्य निर्धारित हो सके। यह समय उनके लिए अनुकूल है, इसलिये अपने मन को दृढ-निश्चयी बनायें।

  • प्रेम जीवन

यदि आप किसी क्षेत्र में समस्या का सामना कर रहे हैं तो उसे अपने जीवनसाथी के साथ अवश्य साँझा करें। इस माह आप दोनों एक-दूसरे के मनोबल को बढ़ाने का काम करेंगे जिससे आपसी संबंध और मजबूत बनेगा। किसी भी समस्या को टालने की बजाये उसका सामना करेंगे तो वह हल हो जाएगी।

यदि आपका विवाह नही हुआ है तो इस माह आपके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है जिससे मन में जिज्ञासा बनी रहेगी। प्रेम जीवन के लिए यह माह अनुकूल है व आप अपने साथी से खुलकर बात करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

  • स्वास्थ्य जीवन

माह की शुरुआत तो एक दम सही रहेगी और आप पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे। माह के मध्य में कुछ समय के लिए पेट दर्द की समस्या रह सकती है। माह के अंत में त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। जिनको पहले से कोई गंभीर समस्या है वे इस माह अपना विशेष ध्यान रखें।

मानसिक रूप से आप पूर्णतया स्वस्थ रहेंगे तथा पहले की अपेक्षा आपकी कल्पनाशीलता में बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान आपका ज्यादातर ध्यान अपने कार्य को विस्तार देने और कुछ नया सीखने में रहेगा।

मकर राशि का लकी नंबर अक्टूबर 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Number October 2024)

अक्टूबर माह के लिए मकर राशि का शुभ अंक 3 रहेगा। इसलिए इस महीने 3 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मकर राशि का लकी कलर अक्टूबर 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Colour October 2024)

अक्टूबर माह के लिए मकर राशि का शुभ रंग गुलाबी रहेगा। इसलिए इस महीने गुलाबी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Makar Rashi October 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप व्यापारी हैं तो वर्ष का यह समय आपके लिए अच्छा भी रह सकता है और बुरा भी। इसलिये पहले से यदि आप सचेत रहेंगे तो बहुत हद्द तक यह आपके पक्ष में रह सकता है। अपने चारों ओर विशेष रूप से ध्यान बनाए रखें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली माता की आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई" circle_size="150"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली जय दुर्गे खप्पर वाली – काली आरती महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left"…

2 days ago

काली चालीसा का पाठ – हिंदी में अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="मां काली चालीसा" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5" order="DESC"…

2 days ago

काली चालीसा के लाभ – अर्थ व महत्व सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="काली चालीसा लिखी हुई" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

This website uses cookies.