सितंबर

मकर मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Makar Masik Rashifal September 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मकर राशि सितंबर 2024 (Makar Rashi September 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मकर राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा (Capricorn September 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मकर मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Makar Masik Rashifal September 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मकर राशि के लिए सितंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

मकर राशि सितंबर 2024 (Makar Rashi September 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने मकर राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर सितंबर माह 2024 के लिए मकर राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मकर राशि के राशिफल के अनुसार सितंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए मकर राशि सितंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (September Masik Rashifal Makar Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल सितंबर माह में मकर राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी मकर राशि के अनुसार साल 2024 के लिए सितंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मकर राशि का मासिक राशिफल सितंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

आपको इस माह अपने व्यवहार में विवेकशीलता लानी होगी व दूसरों के प्रति नर्म स्वभाव रखना पड़ेगा। आपका उग्र स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिये प्रतिदिन आधे घंटे प्राणायाम अवश्य करें। परिवार में मन-मुटाव होने की संभावना है लेकिन आपके साथी के द्वारा उसे हल कर दिया जायेगा।

आपके छोटे भाई या बहन का घर से बाहर जाना हो सकता है और वे इसके लिए आपसे सहायता की अपेक्षा रखेंगे। ऐसे में उनकी बात को समझें और जितना हो सके उनकी मदद करें।

  • व्यापार व नौकरी

इस माह व्यापार के क्षेत्र में कोई बड़ा समझौता करने से बचें क्योंकि मंगल आप पर भारी है। भूमि संबंधी निवेश में लाभ मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को इस माह अपने विरोधियों से बच कर रहना चाहिए तथा अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि आपका नौकरी में किसी से पुराना विवाद चल रहा है तो वह इस माह सुलझ जायेगा लेकिन मन बेचैन रहने की संभावना है। आप ऑफिस के काम में इतनी रुचि नही लेंगे तथा अन्य क्षेत्रों की ओर अपना ध्यान लगाएंगे। इस दौरान आपकी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से किसी काम को लेकर बातचीत भी हो सकती है।

  • शिक्षा व करियर

यदि आप अभी स्कूल में हैं तो इस माह किसी साथी के साथ झगड़ा होने की संभावना है जिसका प्रभाव आपकी पढ़ाई पर भी पड़ेगा। ऐसे में किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे तथा ग्रेजुएशन के छात्रों का मन इस माह पढ़ाई में कम लगेगा।

यदि आप डिजिटल मीडिया में पढ़ाई कर रहे हैं तो कहीं से काम करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए नए काम को ढूंढेंगे व इसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी।

  • प्रेम जीवन

यदि आपके विवाह को हुए अभी पांच वर्ष से कम का समय हुआ है तो आपका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद सामने आएगा। ऐसे में किसी भी बात को मन में न रखें व खुलकर बात करें। जिनके विवाह को पांच वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है उनके लिए यह माह यादगार रहने की संभावना है तथा आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है।

यदि आप अभी प्रेम जीवन में हैं तथा अपने साथी से दूर हैं तो इस माह आपकी उनसे भेंट हो सकती है। जिनका विवाह नही हुआ है तथा जो अपने लिए पार्टनर की तलाश में हैं उन्हें इस माह अपने मामा पक्ष की ओर से किसी के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

  • स्वास्थ्य जीवन

इस माह आपको पेट से संबंधित कोई समस्या होने की आशंका है जैसे कि कब्ज, दस्त, अपच, गैस बनना इत्यादि। इसलिये अपने भोजन को उचित समय पर करें तथा तला-भुना कम खाएं। साथ ही आपको कोई पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है जैसे कि पथरी की समस्या या कंधो में दर्द इत्यादि।

मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे तथा ज्यादातर समय अपनों के साथ हंसी-मजाक के साथ व्यतीत होगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में विकास होगा तथा महीना आरामदायक बीतेगा।

मकर राशि का लकी नंबर सितंबर 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Number September 2024)

सितंबर माह के लिए मकर राशि का शुभ अंक 1 रहेगा। इसलिए इस महीने 1 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मकर राशि का लकी कलर सितंबर 2024 (Makar Rashi Ka Lucky Colour September 2024)

सितंबर माह के लिए मकर राशि का शुभ रंग भूरा रहेगा। इसलिए इस महीने भूरे रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Makar Rashi September 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं।साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी हैं। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: इस महीने मुख्यतया अपने जीवनसाथी का ध्यान रखें क्योंकि उनके साथ कोई अप्रत्याशित घटना घटित हो सकती है। इसलिये उन्हें कोई भी ऐसा काम ना करने दें जिनसे उनका जीवन खतरे में आ जाए।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

चंद्र ग्रहण क्या है? जाने चंद्र ग्रहण के बारे में (Lunar Eclipse In Hindi)

चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…

1 महीना ago

Shri Ram Jal Samadhi | राम जी की जल समाधि

जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण क्यों होता है? जाने इस दिन चंद्रमा के लाल और बड़ा दिखने का कारण

क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण कब लगता है? जाने चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने का रहस्य

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…

1 महीना ago

This website uses cookies.