क्या आप यह सोच कर चिंतित हैं कि साल 2024 का नवंबर महीना कैसा रहेगा? यदि ऐसा है तो आज हम आपकी तमाम तरह की (Masik Rashifal November 2024) शंकाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से ही नवंबर 2024 का मासिक राशिफल आपकी राशि के अनुसार लेकर आये हैं। इस लेख के माध्यम से आपको नवंबर माह 2024 के लिए 12 राशियों का संपूर्ण राशिफल क्रमानुसार (November Monthly Horoscope 2024 In Hindi) जानने को मिलेगा।
धर्मयात्रा संस्था ने नवंबर माह में आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक राशि के अनुसार नवंबर 2024 के भविष्यफल का सटीक आंकलन किया है। आइए जाने नवंबर माह 2024 का मासिक राशिफल (November Mahine Ka Rashifal 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।
जब भी किसी माह की शुरुआत होती है तो हमारे मन में कई तरह की शंकाएं आने लगती है। कोई अपने परिवार को लेकर आशंकित होता है तो किसी को अपनी नौकरी की चिंता सताती है तो कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई देता है। हर किसी की शंकाएं भिन्न-भिन्न (November Masik Rashifal 2024) अवश्य हो सकती है लेकिन उसका स्थायी समाधान है अपने भविष्यफल का पूर्वानुमान।
यही कारण है कि आप भी नवंबर 2024 के राशिफल के बारे में जानने को बहुत ही उत्सुक होंगे ताकि आपको अपने भविष्य का पहले से ही पूर्वानुमान हो जाये और आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर (November Month Rashifal 2024 In Hindi) सकें। तो इस लेख के माध्यम से आज हम सभी राशियों के लिए नवंबर महीने का राशिफल वर्ष 2024 के अनुसार आपको बताने का प्रयास करेंगे।
नोट: इस लिंक पर क्लिक कर धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुडें। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी पढ़ने को मिलेगी:
धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…
इस माह आपको किसी यात्रा पर बाहर जाना पड़ सकता है लेकिन पूरी सावधानी बरतें। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है। आर्थिक रूप से यह माह आपके लिए शुभ रहेगा व आकस्मिक धन प्राप्त होने की भी संभावना है। पैसे यदि प्रॉपर्टी में लगा रखे हैं तो वहां से अच्छा लाभ मिलेगा। किसी को पैसे उधार दिए हुए हैं तो वहां से भी लाभ प्राप्त होगा।
माह की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक हो सकती है लेकिन धीरे-धीरे यह खुशी में बदल (Pisces Monthly Horoscope November 2024 In Hindi) जाएगी। छात्रों को इस महीने सफलता मिल सकती है। शारीरिक व मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे व किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी
धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
इस माह आपको अपने वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी व आपसी रिश्तों में और अधिक मजबूती आएगी। घर के किसी सदस्य का विवाह भी तय हो सकता है। माह के तीसरे सप्ताह में किसी से सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू होगी जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधो में बदल सकती है। घर के किसी काम से बाहर जाना पड़ेगा लेकिन उसमे अड़चने भी बहुत आएंगी।
व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं तो वहीं जॉब कर रहे लोगों को अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग (Aries Monthly Horoscope November 2024 In Hindi) मिलेगा। मानसिक रूप से आप कुछ तनाव का अनुभव करेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र इस माह कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: श्वेत
आपके लिए यह माह शुभ रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा व आपसी मेलजोल बढ़ेगा। किसी सदस्य के साथ यदि आपका मन-मुटाव है तो वह भी दूर होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है इसलिये उनका विशेष ध्यान रखें। बच्चों को लेकर उत्साहित दिखाई देंगे तथा उनकी कोई बात आपको आनंदित करेगी।
कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से भरपूर सहयोग (Taurus Monthly Horoscope November 2024 In Hindi) मिलेगा। व्यापारी लोगों के लिए इस माह कुछ अप्रत्याशित चीजें हो सकती हैं इसलिये स्वयं को सचेत रखें। मुख्यतया माह के पहले सप्ताह में लेनदेन को लेकर सावधान रहें क्योंकि कोई आपकी व्यस्तता का लाभ उठा सकता है जिसका पता आपको बाद में चलेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
आपके लिए यह माह शुभ संकेत लेकर आया है। यह माह आपके लिए कई उपलब्धियों भरा हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं और किसी काम को लेकर चिंतित हैं तो वह काम बन जाएगा और कार्यक्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह माह उत्तम सिद्ध होगा व रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
छात्रों को इस माह और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता (Gemini Monthly Horoscope November 2024 In Hindi) है। शारीरिक रूप से थोड़ी कमजोरी अनुभव कर सकते हैं इसलिये अपने आहार में संतुलन बनाये रखें। माह के दूसरे सप्ताह में किसी अपने की कोई बात बुरी लग सकती है तथा आप उसके बारे में सोचकर चिंता करेंगे। ऐसे में यदि उनसे खुलकर बात की जाए तो स्थिति बेहतर रहेगी और रिश्तों में भी मजबूती आएगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: संतरी
इस माह आपका अपनी नौकरी से मोह भंग हो सकता है तथा आप अपने लिए नयी नौकरी की खोज में रहेंगे। ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में ना लें और उससे पहले अपने माता-पिता से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। व्यापारियों के लिए यह माह थोड़ा पेचीदा हो सकता है व कुछ कार्य अटक सकते हैं। यदि किसी के साथ नया-नया व्यापारिक समझौता हुआ है तो उस ओर ध्यान बनाए रखें।
घर में शांति का माहौल रहेगा व अविवाहित लोगों के लिए इस माह शादी के प्रस्ताव आ सकते (Cancer Monthly Horoscope November 2024 In Hindi) हैं। खर्चे बढ़ने की संभावना है। मानसिक रूप से थोड़ा तनावग्रस्त रह सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ मिलकर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा जो आगे चलकर प्रभावी सिद्ध होगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी
धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
इस माह आप अपने परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा आपके माता-पिता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। यदि किसी को पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो उसके लिए सचेत रहें और समय-समय पर डॉक्टर से सभी चेकअप करवाते रहें ताकि बाद में कोई समस्या ना हो।
प्रेम जीवन में आपसी समझ और ज्यादा बढ़ेगी लेकिन आपका मन अपने काम पर ज्यादा (Leo Monthly Horoscope November 2024 In Hindi) होगा। आपका पार्टनर इस कारण आपसे नाराज़ भी रह सकता है। छात्रों के लिए यह माह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है व अच्छे परिणाम पाने के लिए उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: महरून
इस माह आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। प्राइवेट जॉब वालों को प्रमोशन मिल सकता है तो वहीं सरकारी अधिकारियों को वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बिज़नेस में कुछ ऐसी डील होंगी जो आगे चलकर बहुत लाभदायक सिद्ध होंगी व साथ ही आपके ग्राहक भी आपसे संतुष्ट दिखाई देंगे।
गृहिणियों के लिए यह माह सभी तरह से शुभ संकेत लेकर आया (Virgo Monthly Horoscope November 2024 In Hindi) है। शारीरिक रूप से आपको माह के दूसरे सप्ताह में कुछ सामान्य बीमारियाँ हो सकती है। इसलिये अपने खानपान को सही रखें अन्यथा बाद में जाकर समस्या बड़ी हो जाएगी। मानसिक रूप से आप पहले से अधिक ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे व मन में नए-नए विचार आएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: ग्रे
आपके लिए यह माह पारिवारिक रूप से शुभ संकेत लेकर आया है। घर में यदि आपका किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव है तो वह दूर होगा व सुख-शांति आएगी। इस माह आपके घर में कोई नयी खुशी भी आ सकती है। घर के किसी सदस्य का बाहर जाना हो सकता है। पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर कुछ नया प्लान करेंगे।
व्यापार की दृष्टि से यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला (Libra Monthly Horoscope November 2024 In Hindi) रहेगा लेकिन माह के अंत में लाभ होने की संभावना है। नौकरी कर रहे लोग माह के दूसरे सप्ताह में अपने काम पर विशेष ध्यान दें अन्यथा आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ सामान्य बीमारियाँ हो सकती है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
इस माह आपको अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस माह आपके ऊपर मंगल भारी है इसलिये अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। किसी से मिलते समय भी सावधानी बरतें और बाहर का बिल्कुल ना खाएं। साथ ही हर मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें या हनुमान मंदिर जाकर माथा टेककर आएं।
परिवार के सदस्यों में आपसी मेलजोल और बढ़ेगा व घर में सुख-शांति का माहौल बना (Scorpio Monthly Horoscope November 2024 In Hindi) रहेगा। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा व घर में किसी की उन्नति होने की भी संभावना है। मानसिक रूप से आप पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। किसी मित्र के साथ सोशल मीडिया पर कुछ कहासुनी हो सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
धर्मयात्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
आपके लिए यह माह अत्यंत शुभदायक है। इस माह आपको आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। घर में किसी सदस्य का विवाह भी तय हो सकता है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान के कार्य सिद्ध हो सकते हैं। रिश्तेदारों से भी खुशी प्राप्त होगी तथा घर में नन्हा मेहमान भी आ सकता है। कुल मिलाकर यह माह आपके पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ रहेगा।
इस माह आपके यात्रा करने के भी योग हैं लेकिन पूरी सावधानी (Sagittarius Monthly Horoscope November 2024 In Hindi) बरतें। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता में रह सकते हैं व उनके लिए कोई ठोस निर्णय भी लिया जा सकता है जो आगे चलकर उनके लिए ही लाभदायक सिद्ध होगा। शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे व किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
इस माह असफलता हाथ लग सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने से बड़ों का परामर्श अवश्य लें। छात्रों को इस माह मनचाहे परिणाम नही मिलेंगे जिससे वे मानसिक तनाव में भी रह सकते हैं। यदि आप कॉलेज में हुए हैं तो अध्यापकों की नज़र में आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है तथा आपके मित्र भी इसमें सहयोग नही करेंगे। साथ ही आपको किसी अपने से धोखा भी मिल सकता है।
घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना (Capricorn Monthly Horoscope November 2024 In Hindi) है। हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें जिससे संकट को दूर किया जा सके। इसके अलावा अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला
आपके लिए इस माह उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी अर्थात कभी अच्छा तो कभी बुरा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी तो वहीं कुछ कार्य बिगड़ भी सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपसी रिश्तों में और मजबूती आएगी। यदि किसी के साथ नए-नए प्रेम संबंध में आये हैं तो उनके बारे में कुछ ऐसा जानने को मिल सकता है जो आपको अच्छा नही लगेगा।
स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाये तो इस माह आपको कोई बड़ी परेशानी नही (Aquarius Monthly Horoscope November 2024 In Hindi) होगी। बच्चों के भविष्य के लिए आपका मन आशंकित रह सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उसमे आगे की राह आसान होगी और किसी सीनियर का मार्गदर्शन काम आएगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
अन्य संबंधित लेख:
आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…
आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…
आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…
आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…
आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…
आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…
This website uses cookies.