अगस्त

मीन मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Meen Masik Rashifal August 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मीन राशि अगस्त 2024 (Meen Rashi August 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मीन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा (Pisces August 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मीन मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Meen Masik Rashifal August 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मीन राशि के लिए अगस्त 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

मीन राशि अगस्त 2024 (Meen Rashi August 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने मीन राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अगस्त माह 2024 के लिए मीन राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मीन राशि के राशिफल के अनुसार अगस्त महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए मीन राशि अगस्त 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (August Masik Rashifal Meen Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अगस्त माह में मीन राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी मीन राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अगस्त महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मीन राशि का मासिक राशिफल अगस्त 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

इस माह आपका स्वभाव थोड़ा उग्र रह सकता है जिस कारण परिवार के सदस्यों से लड़ाई-झगड़े होने की संभावना है। आपकी परिवार में किसी सदस्य के साथ तीखी नोकझोंक हो सकती है। इसलिये किसी से भी बात करते समय विशेष सावधानी बरतें व ऐसे किसी शब्द का प्रयोग न करें जो दूसरों को कष्ट पहुंचायें।

माता-पिता को उचित सम्मान दें तथा उनके हर परामर्श को ध्यान से सुने। माह के पहले सप्ताह में आपकी माता का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है तथा उनका मन भी बेचैन रह सकता है। ऐसे में उनका पूरा-पूरा ध्यान रखें।

  • व्यापार व नौकरी

आपको इस माह व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। आपके अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होंगे व अन्य क्षेत्रों से भी लाभ मिलेगा। आप अपने व्यापार के लिए नयी योजनाओं को बनायेंगे व इस संबंध में आपकी कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों से भेंट भी हो सकती है।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

जो सरकारी काम करते हैं उन्हें इस माह अपने काम में दुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से भी उन्हें चुनौती मिलेगी। ऐसे समय में अपनी बुद्धि से काम लें व कोई भी गलत निर्णय लेने से बचें। निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने काम से संतुष्ट दिखाई देंगे तथा उन्हें अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा।

  • शिक्षा व करियर

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगेगा तथा वे अपना समय व्यर्थ के कामों में लगाएंगे। आगे चलकर इससे उनकी परीक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिये अपनी पढ़ाई व बाकि के कार्यों में संतुलन बनाये रखें। स्कूली छात्रों को इस माह अपने अध्यापकों की ओर से उचित मार्गदर्शन मिलेगा तथा कोचिंग पढ़ रहे छात्रों को कुछ लाभ मिलने की संभावना है।

जो परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षा के लिए मेहनत कर रहे हैं उन्हें इस माह शुभ संकेत मिलेगा। उनके जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन हो सकता है जो उन्हें उचित मार्गदर्शन देगा।

  • प्रेम जीवन

आपका अपने साथी के प्रति निराशा का भाव रहेगा जिससे संबंध कमजोर होने की आशंका है। इस माह आप अपने जीवनसाथी के प्रति उदासी का भाव रखेंगे तथा उनकी कोई भी बात आपको आकर्षित नही करेगी। ऐसे में आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा उन्हें समझने का प्रयत्न करें।

यदि आप अपने साथी से दूर हैं तो आपका उनसे मोहभंग भी हो सकता है जिससे रिश्तों में दूरी बढ़ जाएगी। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस माह निराशा हाथ लगेगी।

  • स्वास्थ्य जीवन

शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ महसूस करेंगे तथा कोई भी समस्या नही होगी। श्वास के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें तथा बाहर जाने से पहले पूरी सावधानी बरतें। यदि आपको शरीर पर चकतों की परेशानी है तो वह इस माह बढ़ सकती है।

मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा बुद्धि का विकास होगा। शरीर नयी ऊर्जा से भरा हुआ महसूस होगा तथा नित नए विचार मन में आएंगे।

मीन राशि का लकी नंबर अगस्त 2024 (Meen Rashi Ka Lucky Number August 2024)

अगस्त माह के लिए मीन राशि का शुभ अंक 3 रहेगा। इसलिए इस महीने 3 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मीन राशि का लकी कलर अगस्त 2024 (Meen Rashi Ka Lucky Colour August 2024)

अगस्त माह के लिए मीन राशि का शुभ रंग गुलाबी रहेगा। इसलिए इस महीने गुलाबी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Meen Rashi August 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता हैं व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप स्कूल में हैं तो इस माह दोस्तों के साथ कुछ ऐसा प्लान बन सकता है जो बाद में आपको ही मुसीबत में डाल देगा। इसका पछतावा आपको बाद में होगा। इसलिये पहले से ही इस बात को लेकर सचेत रहें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

चंद्र ग्रहण क्या है? जाने चंद्र ग्रहण के बारे में (Lunar Eclipse In Hindi)

चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…

1 महीना ago

Shri Ram Jal Samadhi | राम जी की जल समाधि

जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण क्यों होता है? जाने इस दिन चंद्रमा के लाल और बड़ा दिखने का कारण

क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण कब लगता है? जाने चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने का रहस्य

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…

1 महीना ago

This website uses cookies.