[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”मीन मासिक राशिफल अक्टूबर 2024″ circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]
हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मीन राशि अक्टूबर 2024 (Meen Rashi October 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मीन राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा (Pisces October 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।
इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मीन मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Meen Masik Rashifal October 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मीन राशि के लिए अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल।
To read this article in English, Click Here.
इस लेख में हमने मीन राशि अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अक्टूबर माह 2024 के लिए मीन राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मीन राशि के राशिफल के अनुसार अक्टूबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।
यहाँ पर दिए गए मीन राशि अक्टूबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (October Masik Rashifal Meen Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अक्टूबर माह में मीन राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।
यदि आप अपनी मीन राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अक्टूबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:
धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…
तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मीन राशि का मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 के लिए।
परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा तथा आपको अपने ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऐसे में सभी के प्रति अपने व्यवहार को मृदु रखें व किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। आप अपना ज्यादातर समय अपने परिवार को देंगे तथा उनके साथ आपका स्वभाव मैत्रीपूर्ण रहेगा जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी।
सयुंक्त परिवार में रह रहे लोगों का अपने सगे-संबंधियों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है जबकि एकल परिवार में रह रहे लोगों का अपने पुश्तैनी घर जाना हो सकता है।
व्यापार के क्षेत्र में आकस्मिक धन मिलने के संकेत हैं, इसलिये अपना ध्यान उस ओर बनाये रखें व किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। बाज़ार में आपको लेकर नकारात्मक छवि बन सकती है व आपके शत्रु आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं। अपने स्वभाव को मित्रतापूर्ण रखें व कटु वचन कहने से बचें।
धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
कला के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को किसी के द्वारा उचित मार्गदर्शन मिल सकता है जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनने की संभावना है। नौकरी कर रहे लोगों को अपने लिए नए अवसर प्राप्त होंगे लेकिन आपकी अनदेखी के कारण वह आपके हाथ से निकल भी सकते हैं।
शिक्षा के लिए यह माह अनुकूल है तथा आप अपनी पढ़ाई को लेकर आशावादी रहेंगे। स्कूल में पढ़ रहे छात्र किसी चीज को लेकर भ्रमित रह सकते हैं जिससे एक उलझन की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में अपने अध्यापकों से विचार-विमर्श करें जो आपको उचित राह दिखा सकते हैं।
यदि आपकी पढ़ाई समाप्त होने वाली है व नयी नौकरी की तलाश में हैं तो इस माह कुछ क्षेत्रों से इस संबंध में नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं लेकिन आपका मन किसी में भी जाने का नही होगा।
आपका अपने ऑफिस में ही किसी सहकर्मी के ऊपर आकर्षण आ सकता है लेकिन आप मन की बात कहने से बचेंगे। सिंगल लोगों को अपने लिए एक नया जीवनसाथी मिल सकता है। जो लोग विवाह की प्रतीक्षा में हैं उनकी बात इस माह आगे बढ़ सकती है।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा व कुछ बातों को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका है जो जल्द ही दूर हो जाएगी। ऐसे में अपने ऊपर अहंकार को हावी न होने दें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस माह निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) की समस्या परेशान कर सकती है। इसलिये शरीर में पानी की कमी न होने दें व दिन में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। माह के दूसरे सप्ताह में मधुमेह के रोगी मीठा बिल्कुल भी ना लें।
मानसिक रूप से आपको कोई चिंता रह सकती है जिससे व्यवहार में चिढ़चिढ़ापन आ सकता है। ऐसे में योग को अपने जीवन में स्थान दें।
अक्टूबर माह के लिए मीन राशि का शुभ अंक 5 रहेगा। इसलिए इस महीने 5 अंक को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
अक्टूबर माह के लिए मीन राशि का शुभ रंग नीला रहेगा। इसलिए इस महीने नीले रंग को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा टिप: यदि आप निजी नौकरी करते हैं तो इस माह ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें क्योंकि बाद में आप ही इसमें फंस सकते हैं। इससे आपकी नौकरी पर भी संकट आ सकता है। इसलिये पहले से ही किसी भी प्रकार के विवाद से स्वयं को दूर रखें।
धर्मयात्रा के अन्य लेख:
[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली माता की आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…
[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1"…
[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई" circle_size="150"…
[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left"…
[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="मां काली चालीसा" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5" order="DESC"…
[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="काली चालीसा लिखी हुई" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…
This website uses cookies.