अगस्त

मिथुन मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Mithun Masik Rashifal August 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मिथुन राशि अगस्त 2024 (Mithun Rashi August 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मिथुन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा (Gemini August 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मिथुन मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Mithun Masik Rashifal August 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मिथुन राशि के लिए अगस्त 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

मिथुन राशि अगस्त 2024 (Mithun Rashi August 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने मिथुन राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अगस्त माह 2024 के लिए मिथुन राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मिथुन राशि के राशिफल के अनुसार अगस्त महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए मिथुन राशि अगस्त 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (August Masik Rashifal Mithun Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अगस्त माह में मिथुन राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी मिथुन राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अगस्त महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मिथुन राशि का मासिक राशिफल अगस्त 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

इस माह आपके परिवार के ऊपर शनि का प्रभाव ज्यादा रहेगा। यदि आपने किसी से पैसे उधार लिए हैं तो इस माह वह समस्या कर सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद भी हो सकता है। घर के सदस्यों के बीच कटुता का भाव अधिक रहेगा तथा आपसी भाईचारे में कमी आएगी।

ऐसे समय में धैर्य से काम लें व किसी भी निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श कर लें। इसके अलावा घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है जिससे माह के अंत में सब कुछ फिर से सामान्य हो सकता है।

  • व्यापार व नौकरी

आर्थिक दृष्टि से यह माह शुभ रहेगा। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं तो कई बड़े समझौते मिल सकते हैं लेकिन अच्छे से जाँच परख कर ही किसी समझौते के लिए हामी भरें। इस दौरान आपके शत्रु आपका नुकसान करने की चेष्टा करेंगे लेकिन आपकी सतर्कता के कारण ऐसा हो नही पायेगा।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को इस माह अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं तथा उन्हें अपने सहकर्मियों की ओर से भी भरपूर सहयोग मिलेगा। निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपने काम में मन लगाकर ध्यान देंगे जिसका परिणाम उन्हें भविष्य में मिलेगा। आपके बॉस व अन्य सहकर्मी आपके कार्य से खुश होंगे।

  • शिक्षा व करियर

यदि आप स्कूल में हैं तो इस माह आपको अपने सहपाठियों की ओर से चिढ़ाने या नीचा दिखाने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसे में अपने मार्ग से भ्रमित न हो। साथ ही अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें तथा किसी के साथ वाद-विवाद में पड़ने से बचें। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए नए विषयों को चुनेंगे तथा उन पर रिसर्च इत्यादि करेंगे जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि होगी।

यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस माह आप अपनी तैयारी को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं तथा तनाव का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अपने अध्यापकों से उचित परामर्श अवश्य लें।

  • प्रेम जीवन

विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के प्रति विश्वास और ज्यादा दृढ़ होगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। ऐसे समय में सभी के साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखें जो भविष्य में आपके काम आएगा। प्रेम जीवन के लिए यह माह आपके लिए उत्तम सिद्ध होगा।

यदि आपका विवाह नही हुआ है व किसी से रिश्ते की बात चल रही है तो उसका इस माह पक्का हो जाने की प्रबल संभावना है। ऐसे में अपने सुधार पर विशेष ध्यान दें तथा अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें।

  • स्वास्थ्य जीवन

सर्दी की समस्या हो सकती है जिसके परिणामस्वरूप आप जुखाम, खांसी या बुखार इत्यादि से पीड़ित हो सकते हैं। ऐसे में ठंडी चीज़ों का सेवन न करें व बारिश इत्यादि में बाहर न निकलें। डायबिटीज के रोगी माह के दूसरे सप्ताह में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वे मीठे का सेवन बिल्कुल ना करें अन्यथा तबियत बिगड़ सकती है।

मानसिक रूप से आपको कोई चिंता रह सकती है जिसका समाधान भी जल्द ही निकल जायेगा। यदि आप उस समस्या को अपने तक ही रखेंगे और किसी से कहेंगे नहीं तो वह बढ़ जाएगी।

मिथुन राशि का लकी नंबर अगस्त 2024 (Mithun Rashi Ka Lucky Number August 2024)

अगस्त माह के लिए मिथुन राशि का शुभ अंक 7 रहेगा। इसलिए इस महीने 7 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मिथुन राशि का लकी कलर अगस्त 2024 (Mithun Rashi Ka Lucky Colour August 2024)

अगस्त माह के लिए मिथुन राशि का शुभ रंग केसरी रहेगा। इसलिए इस महीने केसरी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Mithun Rashi August 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आपका विवाह नही हुआ है लेकिन कहीं बात चल रही है तो इस माह इसको लेकर सतर्क रहें। किसी अपने के द्वारा रिश्ते में दरार पैदा करने की कोशिश की जा सकती है लेकिन आपकी सतर्कता से ऐसा होने से रोका जा सकता है।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

चंद्र ग्रहण क्या है? जाने चंद्र ग्रहण के बारे में (Lunar Eclipse In Hindi)

चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…

1 महीना ago

Shri Ram Jal Samadhi | राम जी की जल समाधि

जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण क्यों होता है? जाने इस दिन चंद्रमा के लाल और बड़ा दिखने का कारण

क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण कब लगता है? जाने चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने का रहस्य

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…

1 महीना ago

This website uses cookies.