अक्टूबर

मिथुन मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Mithun Masik Rashifal October 2024)

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”मिथुन मासिक राशिफल अक्टूबर 2024″ circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मिथुन राशि अक्टूबर 2024 (Mithun Rashi October 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मिथुन राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा (Gemini October 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मिथुन मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Mithun Masik Rashifal October 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मिथुन राशि के लिए अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

मिथुन राशि अक्टूबर 2024 (Mithun Rashi October 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने मिथुन राशि अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अक्टूबर माह 2024 के लिए मिथुन राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मिथुन राशि के राशिफल के अनुसार अक्टूबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए मिथुन राशि अक्टूबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (October Masik Rashifal Mithun Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अक्टूबर माह में मिथुन राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी मिथुन राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अक्टूबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मिथुन राशि का मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

यह माह आपके पारिवारिक जीवन के लिए इतना अच्छा नही है तथा राहु-केतु ग्रहों का प्रभाव अधिक है। परिवार में आपसी कलह होने की संभावना है लेकिन धैर्य रखने से मामले सुलझ सकते हैं। बच्चों का इस समय विशेष ध्यान रखें व खानपान को संतुलित बनाये रखें। इस महीने यात्रा करने के संयोग भी बन सकते हैं।

किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए मंगलवार के दिन भगवान हनुमान के मंदिर जाकर आएं और उनसे क्षमा मांगे। माह के अंत में कोई दुखद समाचार मिलने के भी संकेत हैं।

  • व्यापार व नौकरी

अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर बनाकर रखें क्योंकि वे आपका नुकसान कर सकते हैं। व्यापार में आपके पास ऐसे समझौते आएंगे जो दिखने में तो आकर्षित होंगे लेकिन यह आपके लिए अनुचित सिद्ध हो सकते हैं। इस माह कोई भी बड़ा समझौता करने से बचें तथा अपने ग्राहकों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

नौकरी कर रहे लोगों का मन अपने काम से उब सकता है तथा वे अपने लिए नयी नौकरी की तलाश कर सकते हैं। इस माह आपका समय नयी नौकरी की तलाश में बीतेगा व शायद आपको अपने मित्रों की ओर से कुछ अच्छा अवसर भी मिल सकता है।

  • शिक्षा व करियर

उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस माह सकारात्मक परिणाम मिलेंगे तथा आपके सहपाठी भी आपसे प्रसन्न होंगे। परिवार में आपकी शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है जिससे आपका मन आशंकित रहने की भी संभावना है।

स्कूल के छात्र अपना समय रचनात्मक कार्यों में देंगे जिसमें उन्हें आनंद की अनुभूति होगी। किसी भी कार्य को शुरू करते समय आप संशय में रहेंगे लेकिन अंत में उसमे सफलता मिलेगी। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कहीं से अच्छा जॉब ऑफर आ सकता है।

  • प्रेम जीवन

यदि आपका विवाह नही हुआ है तो इस माह शादी के प्रस्ताव आएंगे लेकिन आपकी माता आपके भविष्य को लेकर शंका में रहेंगी। ऐसे में सबसे खुलकर बात करें व किसी प्रकार के द्वेष से बचें। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो इस माह आपकी अपने साथी के साथ भेंट संभव है।

विवाहित लोगों को अपने लिए कुछ नया करने का विचार मन में आएगा तथा आपका पार्टनर उसमे भरपूर साथ देगा जो आपको आनंदित करेगा। दोनों के बीच आपसी स्नेह में बढ़ोत्तरी होगी।

  • स्वास्थ्य जीवन

श्वास की बीमारी से जुड़े रोगी अपना विशेष ध्यान रखें तथा प्रदुषण वाले क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखें। अस्थमा के रोगियों को यदि कहीं बाहर जाना है तो हमेशा अपने साथ इनहेलर रखें। माह के पहले सप्ताह में शारीरिक रूप से कमजोरी रहेगी जिसके लिए अपने खानपान को पोष्टिक रखें।

मन भी कुछ बातों को लेकर कुंठित रह सकता है तथा उलझन की स्थिति बनी रहेगी। माह के मध्य में नींद कम आने या ना आने की समस्या परेशान कर सकती है। इसके लिए सोते समय ध्यान लगाने की आदत डालें।

मिथुन राशि का लकी नंबर अक्टूबर 2024 (Mithun Rashi Ka Lucky Number October 2024)

अक्टूबर माह के लिए मिथुन राशि का शुभ अंक 6 रहेगा। इसलिए इस महीने 6 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मिथुन राशि का लकी कलर अक्टूबर 2024 (Mithun Rashi Ka Lucky Colour October 2024)

अक्टूबर माह के लिए मिथुन राशि का शुभ रंग श्वेत रहेगा। इसलिए इस महीने श्वेत रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Mithun Rashi October 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: इस माह परिवार में कुछ ऐसा घटित होगा जिससे आप अपना आपा खो सकते हैं। इसी कारण आप कुछ ऐसी बातें बोल देंगे जिनको लेकर बाद में पछतावा होगा। इसलिये पहले से ही अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा धैर्य से काम लें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली माता की आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई" circle_size="150"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली जय दुर्गे खप्पर वाली – काली आरती महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left"…

2 days ago

काली चालीसा का पाठ – हिंदी में अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="मां काली चालीसा" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5" order="DESC"…

2 days ago

काली चालीसा के लाभ – अर्थ व महत्व सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="काली चालीसा लिखी हुई" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

This website uses cookies.