अक्टूबर

सिंह मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Singh Masik Rashifal October 2024)

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”सिंह मासिक राशिफल अक्टूबर 2024″ circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या सिंह राशि अक्टूबर 2024 (Singh Rashi October 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि सिंह राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा (Leo October 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए सिंह मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Singh Masik Rashifal October 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं सिंह राशि के लिए अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

सिंह राशि अक्टूबर 2024 (Singh Rashi October 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने सिंह राशि अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अक्टूबर माह 2024 के लिए सिंह राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी सिंह राशि के राशिफल के अनुसार अक्टूबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए सिंह राशि अक्टूबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (October Masik Rashifal Singh Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अक्टूबर माह में सिंह राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी सिंह राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अक्टूबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं सिंह राशि का मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

इस माह आपके परिवार के ऊपर मंगल भारी है जिसके कारण सभी के बीच प्रेम में कमी आएगी। सदस्यों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है तथा संपत्ति को लेकर भी विवाद छिड़ सकता है। ऐसे में आपको संयम व धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है अन्यथा स्थिति और ज्यादा भयावह हो सकती है।

आप अपने बच्चों से भी निराश रह सकते हैं तथा उनके भविष्य को लेकर कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। ऐसे में किसी भी निर्णय को लेने से पहले संयम से काम लें तथा अपने से बड़ों का परामर्श अवश्य लें।

  • व्यापार व नौकरी

इस माह आप अपने व्यापार को विस्तार देंगे जिसमे खर्चा भी आएगा। ऐसे में अनावश्यक खर्चों से बचें तथा अपने शत्रुओं पर ध्यान रखें। आपके शत्रु आपका नुकसान करने का सोच सकते हैं जिस कारण घाटा होने की संभावना है। बाज़ार में अपना स्वभाव मैत्रीपूर्ण रखें तथा सभी के साथ मीठी वाणी बोलें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

नौकरी कर रहे लोगों को इस माह नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन आपको अपनी अभी की जॉब छोड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए यह माह उत्तम रहेगा तथा उनका मन अपने काम में ज्यादा लगेगा।

  • शिक्षा व करियर

छात्रों के अंदर एकाग्रता की कमी होगी जिसका प्रभाव उनकी पढ़ाई पर पड़ेगा। अध्यापक भी आपसे निराश रह सकते हैं। कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को अपने सहपाठियों का तो सहयोग मिलेगा लेकिन यह उनके ज्यादा काम नही आएगा। जब तक आप मन से पढ़ाई नही करेंगे तब तक उसके उचित परिणाम नही मिलेंगे।

यदि आप मैनेजमेंट (एमबीए) के छात्र हैं तो इस माह आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए किसी नए करियर के विकल्प पर विचार कर सकते हैं जिसमे उन्हें किसी का मार्गदर्शन भी मिल सकता है।

  • प्रेम जीवन

वैवाहिक जीवन के अच्छा रहने के संकेत हैं तथा जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा जो आपको उनके प्रति आकर्षित करेगा। आपका साथी आपको भलीभांति समझेगा तथा हर स्थिति में आपके साथ खड़ा रहेगा। आप भी उनके प्रति स्नेह का भाव रखें तथा उनकी किसी बात को अनदेखा न करें।

यदि आप प्रेम विवाह का सोच रहे हैं व घरवालों को अभी तक नही बताया है तो यह माह उसके लिए अनुकूल है। आप अपने परिवार में किसी करीबी सदस्य के साथ इस बात को साँझा कर सकते हैं जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

  • स्वास्थ्य जीवन

महिलाओं को विशेषकर इस माह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा अन्यथा उनको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। मुख्यतया खाना बनाते समय ध्यान रखें क्योंकि आग से जलने या कुछ अनहोनी के होने का खतरा ज्यादा है। अन्य लोगों को इस माह शारीरिक रूप से कोई समस्या नही होगी।

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा प्रतिदिन योग को अपने जीवन में स्थान दें। इससे आप शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहेंगे।

सिंह राशि का लकी नंबर अक्टूबर 2024 (Singh Rashi Ka Lucky Number October 2024)

अक्टूबर माह के लिए सिंह राशि का शुभ अंक 4 रहेगा। इसलिए इस महीने 4 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सिंह राशि का लकी कलर अक्टूबर 2024 (Singh Rashi Ka Lucky Colour October 2024)

अक्टूबर माह के लिए सिंह राशि का शुभ रंग संतरी रहेगा। इसलिए इस महीने संतरी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Singh Rashi October 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप अभी अपने करियर को लेकर आशंकित हैं तो इस माह आपको किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा भ्रमित करने का प्रयास किया जायेगा और उसके द्वारा आप प्रभावित भी हो जाएंगे। ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने की बजाए उस पर अच्छे से विचार करें और बड़ों के परामर्श को ध्यान से सुने अन्यथा भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगा।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली माता की आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई" circle_size="150"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली जय दुर्गे खप्पर वाली – काली आरती महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left"…

2 days ago

काली चालीसा का पाठ – हिंदी में अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="मां काली चालीसा" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5" order="DESC"…

2 days ago

काली चालीसा के लाभ – अर्थ व महत्व सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="काली चालीसा लिखी हुई" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

This website uses cookies.