सितंबर

तुला मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Tula Masik Rashifal September 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या तुला राशि सितंबर 2024 (Tula Rashi September 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि तुला राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा (Libra September 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए तुला मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Tula Masik Rashifal September 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं तुला राशि के लिए सितंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

तुला राशि सितंबर 2024 (Tula Rashi September 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने तुला राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर सितंबर माह 2024 के लिए तुला राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी तुला राशि के राशिफल के अनुसार सितंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए तुला राशि सितंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (September Masik Rashifal Tula Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल सितंबर माह में तुला राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी तुला राशि के अनुसार साल 2024 के लिए सितंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं तुला राशि का मासिक राशिफल सितंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

आपके लिए यह माह आध्यात्मिक रूप में ज्यादा व्यतीत होगा। घर में पूजा-अनुष्ठान होने के संकेत हैं जिस कारण पारिवारिक माहौल भी धार्मिक बना रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी।

इस दौरान घर की कोई बात बाहर कहने से बचें तथा अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। आपका कोई अपना घर की बात का फायदा उठाकर आप लोगों के बीच द्वेष पैदा करने की कोशिश करेगा।

  • व्यापार व नौकरी

यदि आप व्यापार करते हैं तो इस माह कुछ नए समझौते मिल सकते हैं लेकिन अनदेखी के कारण वह आपके हाथ से निकल जायेंगे। आपका बाज़ार में किसी के साथ बैर भाव भी हो सकता है जिससे नए शत्रु बनेंगे। इस दौरान अपनी वाणी में संयम बनाए रखें व व्यर्थ के झगड़ों में न पड़ें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि आपकी किसी क्षेत्र में नयी नौकरी लगी है तो इस माह आपके लिए शुभ संकेत हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी का भरपूर साथ मिलेगा जिससे तरक्की होगी। सरकारी अधिकारी इस माह अपने लिए कुछ नया करने का विचार करेंगे लेकिन अपने वरिष्ठ अधिकारियों से उनका किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।

  • शिक्षा व करियर

स्कूल में पढ़ रहे छात्रों के लिए यह माह अच्छा रहेगा तथा उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों का मन माह की शुरुआत में पढ़ाई में कम लगेगा तथा वे अन्य चीज़ों की ओर आकर्षित होंगे। माह के अंत तक उनकी किसी सहपाठी के साथ नोकझोंक होने की भी संभावना है।

यदि आप सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है तथा अपना पढ़ने का पैटर्न भी आपको बदलना पड़ेगा। इस दौरान अपने अध्यापकों से संपर्क अवश्य करें।

  • प्रेम जीवन

माह की शुरुआत में आपका अपने प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद सामने आ सकता है लेकिन धीरे-धीरे वह सुलझ जायेगा। आपका साथी आपसे किसी चीज़ की अपेक्षा रखेगा, ऐसे में उनसे खुलकर बात करें। विवाहित लोगों को अपने साथी के प्रति किसी बात को लेकर अविश्वास की भावना आएगी।

विवाह की प्रतीक्षा कर रहे पुरुष अपने जीवन के प्रति उदासी का भाव रख सकते हैं तथा उनमे किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी। ऐसे में स्वयं के विचारों को नियंत्रण में रखें।

  • स्वास्थ्य जीवन

मधुमेह व श्वास के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें क्योंकि माह के मध्य में आपकी तबियत किसी कारणवश बिगड़ सकती है। यदि आपकी उम्र चालीस वर्ष से अधिक है तो माह के तीसरे सप्ताह में घुटनों में दर्द की समस्या परेशान करेगी। ऐसे में डॉक्टर के संपर्क में रहें और पूरी सावधानी बरतें।

इस माह आपको मानसिक तनाव रहने की भी आशंका है तथा कोई न कोई बात आपको परेशान कर सकती है। इससे बचने के लिए प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग अवश्य करें।

तुला राशि का लकी नंबर सितंबर 2024 (Tula Rashi Ka Lucky Number September 2024)

सितंबर माह के लिए तुला राशि का शुभ अंक 7 रहेगा। इसलिए इस महीने 7 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

तुला राशि का लकी कलर सितंबर 2024 (Tula Rashi Ka Lucky Colour September 2024)

सितंबर माह के लिए तुला राशि का शुभ रंग आसमानी रहेगा। इसलिए इस महीने आसमानी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Tula Rashi September 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप कहीं बाहर जाने का मन बना रहे हैं तो इस माह स्वयं ड्राइविंग करने से बचें क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। इसलिये हो सके तो किसी अन्य के साथ यात्रा करें और खुद ड्राइविंग ना करें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

चंद्र ग्रहण क्या है? जाने चंद्र ग्रहण के बारे में (Lunar Eclipse In Hindi)

चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…

1 महीना ago

Shri Ram Jal Samadhi | राम जी की जल समाधि

जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण क्यों होता है? जाने इस दिन चंद्रमा के लाल और बड़ा दिखने का कारण

क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण कब लगता है? जाने चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने का रहस्य

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…

1 महीना ago

This website uses cookies.