हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या वृषभ राशि दिसंबर 2024 (Vrishabh Rashi December 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि वृषभ राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा (Taurus December 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।
इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए वृषभ मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Vrishabh Masik Rashifal December 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं वृषभ राशि के लिए दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल।
To read this article in English, Click Here.
इस लेख में हमने वृषभ राशि दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर दिसंबर माह 2024 के लिए वृषभ राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी वृषभ राशि के राशिफल के अनुसार दिसंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।
यहाँ पर दिए गए वृषभ राशि दिसंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (December Masik Rashifal Vrishabh Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल दिसंबर माह में वृषभ राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।
यदि आप अपनी वृषभ राशि के अनुसार साल 2024 के लिए दिसंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:
धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…
तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं वृषभ राशि का मासिक राशिफल दिसंबर 2024 के लिए।
इस माह घर में शुभ कार्य होने के संकेत हैं। माह की शुरुआत में ही घर में किसी फंक्शन या धार्मिक आयोजन के होने की प्रबल संभावना है। आस-पड़ोस के लोगों के साथ आपका आपसी मेलजोल और बढ़ेगा। दादा-दादी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
आपके भाई या बहन में से किसी एक को आपसे वित्तीय सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। वे आपसे किसी चीज़ की अपेक्षा रख सकते हैं। ऐसे में आप उनकी भावनाओं को अच्छे से समझेंगे और उनकी सहायता भी करेंगे।
इस माह लाभ मिलने के संकेत हैं तथा बचत भी अपेक्षाकृत ज्यादा होगी। यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से उचित लाभ मिलेगा। ऐसे में अपने चारों ओर ध्यान बनाये रखें। आप अपने व्यापार को विस्तार देने का भी सोच सकते हैं तथा इसके बारे में घर में चर्चा संभव है।
धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
नौकरी कर रहे लोगों का अपने सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है व बात बढ़ने की आशंका है। ऐसे में व्यर्थ के झगड़ों से बचें क्योंकि इससे आपकी छवि नकारात्मक बन सकती है।
विद्यार्थियों के लिए यह माह उत्तम रहेगा तथा उन्हें अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा उचित मार्गदर्शन मिलेगा। ऐसे में उनके परामर्श को ध्यान से सुने क्योंकि भविष्य में यह आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। अपने करियर को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है।
जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए इस माह किसी क्षेत्र में काम करने का अवसर आएगा लेकिन आपकी रुचि उसमे कम ही होगी।
इस माह आपके साथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है, ऐसे में उनका पूरा ध्यान रखें। उन्हें ज्यादा तनाव देने से बचें तथा खुश रखने का प्रयास करें। यदि आप सिंगल हैं तो इस माह आपकी किसी से बातचीत शुरू हो सकती है लेकिन उत्तेजित होने से बचें अन्यथा बात पहले ही बिगड़ जाएगी।
यदि आप शादी के लिए रिश्ता ढूँढ रहे हैं तो इस माह सोशल मीडिया के माध्यम से किसी का रिश्ता आ सकता है। हालाँकि आपकी माँ इससे अप्रसन्न होंगी लेकिन बात आगे बढ़ने पर सभी को प्रसन्नता मिलेगी।
नसों व मांसपेशियों से संबंधित समस्या परेशान करेगी जो बढ़ भी सकती है। शरीर में चोट लगने की भी आशंका है। ऐसे में पूरी सावधानी बरतें। माह के दूसरे सप्ताह में बाहर जाते समय सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की भी आशंका है। इस माह आपकी राशि पर शनि ग्रह की दृष्टि सही नही है जिसका प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
इसके लिए माह के पहले शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर अपनी छाया का दान करें अर्थात एक पात्र में सरसों के तेल को डालकर उसमे अपना प्रतिबिंब देखें और फिर उसे दान कर दें।
दिसंबर माह के लिए वृषभ राशि का शुभ अंक 2 रहेगा। इसलिए इस महीने 2 अंक को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
दिसंबर माह के लिए वृषभ राशि का शुभ रंग हरा रहेगा। इसलिए इस महीने हरे रंग को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा टिप: किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा आपको अपना दिखाने का प्रयास किया जाएगा लेकिन यह आपके साथ केवल छलावा होगा। इसलिये किसी के साथ भी निजी बातों को साँझा करने से बचें अन्यथा यह आपके लिए ही दुष्परिणाम लेकर आएगा।
धर्मयात्रा के अन्य लेख:
आज हम आपको अन्नपूर्णा स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित (Annapurna Stotram In Hindi) देंगे। हमें जीवित…
आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…
आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…
आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…
आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…
आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…
This website uses cookies.