अगस्त

वृश्चिक मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Vrishchik Masik Rashifal August 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या वृश्चिक राशि अगस्त 2024 (Vrishchik Rashi August 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा (Scorpio August 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए वृश्चिक मासिक राशिफल अगस्त 2024 (Vrishchik Masik Rashifal August 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए अगस्त 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

वृश्चिक राशि अगस्त 2024 (Vrishchik Rashi August 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने वृश्चिक राशि अगस्त 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अगस्त माह 2024 के लिए वृश्चिक राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी वृश्चिक राशि के राशिफल के अनुसार अगस्त महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए वृश्चिक राशि अगस्त 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (August Masik Rashifal Vrishchik Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अगस्त माह में वृश्चिक राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी वृश्चिक राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अगस्त महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल अगस्त 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें। घर में कोई कार्यक्रम हो सकता है जिसमें सभी की सहभागिता रहेगी। घरवालों की आपसे कुछ बातों को लेकर अपेक्षा रहेगी जिसमें आप सफल होंगे। आपके भाई या बहन के दूसरे शहर में यात्रा करने के भी योग हैं।

सगे-संबंधियों का आपसे मेलजोल और बढ़ेगा तथा आपसी भाईचारे में वृद्धि होगी। इस दौरान अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें व सभी के साथ मीठी वाणी बोलें।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापारियों को इस माह अपना सामर्थ्य सही दिशा में लगाने की आवश्यकता है तभी सही परिणाम मिल पाएंगे। आपका ज्यादातर समय व्यर्थ के कामों में लगे होने के कारण घाटा होगा। इसलिये बुद्धिमता से काम लें व कोई भी निर्णय अपने से बड़ों के साथ विचार-विमर्श करके ही करें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि नौकरी करते हैं तो आपका अपने सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है जिससे आपसी द्वेष बढ़ सकता है। ऐसे में अपने ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें व किसी भी बात को बढ़ा चढ़ाकर न दिखाएं।

  • शिक्षा व करियर

यदि आप कॉलेज में हैं तो इस माह आपको किसी क्षेत्र में ऑनलाइन काम करने का अवसर मिल सकता है लेकिन आपकी रुचि उसमें कम होगी। आप स्वयं के सुधार में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को इस माह अपने अध्यापकों की ओर से मार्गदर्शन मिलेगा जो भविष्य में उनके लिए सहायक सिद्ध होगा।

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए यह माह नयी चुनौतियां लेकर आएगा जिसके द्वारा वे स्वयं को और निखार पाएंगे। ऐसे में किसी भी चुनौती का डटकर सामना करें व अपने ऊपर विश्वास बनाये रखें।

  • प्रेम जीवन

विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार अनुभव रहेगा। आपको अपने ससुराल पक्ष से भी भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे मन आनंदित रहेगा। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आपका पार्टनर आपके स्वास्थ्य को लेकर आशंकित रह सकता है। ऐसे में उनको अपने विश्वास में लाएं।

विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस माह कुछ रोमांचित अनुभव होगा जिससे उनका मन आनंदित रहेगा। यदि आप पहले से किसी के प्रति आकर्षित हैं तो उसे इस माह अपने मन की बात कह दें।

  • स्वास्थ्य जीवन

माह के दूसरे सप्ताह में सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती है जिस कारण आप शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। इस माह मौसम में परिवर्तन देखने को मिलता है तथा बाहर बारिश भी होती है। इसलिये पहले से ही पूरी सावधानी बरतें तथा बाहर का खाना खाने से बचें।

माह के तीसरे सप्ताह में मन में बुरे-बुरे ख्याल आ सकते हैं जिस कारण मानसिक स्वास्थ्य तनावपूर्ण रह सकता है। ऐसे में किसी बात पर निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार अवश्य करें।

वृश्चिक राशि का लकी नंबर अगस्त 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Number August 2024)

अगस्त माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ अंक 7 रहेगा। इसलिए इस महीने 7 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वृश्चिक राशि का लकी कलर अगस्त 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Colour August 2024)

अगस्त माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ रंग आसमानी रहेगा। इसलिए इस महीने आसमानी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Vrishchik Rashi August 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप कॉलेज में हैं और किसी प्रोजेक्ट में फंसे हैं तो इस माह किसी ऐसे व्यक्ति से सहायता मिलेगी जिससे आपकी बिल्कुल अपेक्षा नही होगी। ऐसे में किसी को भी भला-बुरा कहने से बचें और सभी का सम्मान करें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

चंद्र ग्रहण क्या है? जाने चंद्र ग्रहण के बारे में (Lunar Eclipse In Hindi)

चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…

1 महीना ago

Shri Ram Jal Samadhi | राम जी की जल समाधि

जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण क्यों होता है? जाने इस दिन चंद्रमा के लाल और बड़ा दिखने का कारण

क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण कब लगता है? जाने चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने का रहस्य

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…

1 महीना ago

This website uses cookies.