नवंबर

वृश्चिक मासिक राशिफल नवंबर 2024 (Vrishchik Masik Rashifal November 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या वृश्चिक राशि नवंबर 2024 (Vrishchik Rashi November 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि वृश्चिक राशि वालों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा (Scorpio November 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए वृश्चिक मासिक राशिफल नवंबर 2024 (Vrishchik Masik Rashifal November 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए नवंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

वृश्चिक राशि नवंबर 2024 (Vrishchik Rashi November 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने वृश्चिक राशि नवंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर नवंबर माह 2024 के लिए वृश्चिक राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी वृश्चिक राशि के राशिफल के अनुसार नवंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए वृश्चिक राशि नवंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (November Masik Rashifal Vrishchik Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल नवंबर माह में वृश्चिक राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी वृश्चिक राशि के अनुसार साल 2024 के लिए नवंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल नवंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

आपके लिए यह माह पारिवारिक रूप से शुभ संकेत लेकर आया है। यदि आपका किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव है तो वह दूर होगा व घर में सुख-शांति आएगी। इस माह आपके घर में कोई नयी खुशी भी आ सकती है जिससे सभी का मन आनंदित रहेगा। आपके दादा-दादी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिये उनका विशेषकर ध्यान रखें।

हालाँकि काम के ज्यादा बोझ के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहले की अपेक्षा कम समय बिता पाएंगे। इस दौरान आपको ऐसा भी लगेगा कि उनकी आपसे कुछ अपेक्षाएं हैं लेकिन वे केवल आपकी खुशी चाहते होंगे।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापार की दृष्टि से इस माह उतार-चढ़ाव देखना पड़ेगा। कभी आपको लाभ होगा तो कभी घाटा होने की भी संभावना है। कुल मिलाकर आप माह के अंत तक लाभ में रहेंगे व किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी। कला के क्षेत्र में काम कर रहे लोग अपने लिए नयी नौकरी की तलाश में रहेंगे।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस माह संयम रखने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस माह कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने काम से प्रसन्नता नही मिलेगी तथा वे अपने लिए किसी नए विकल्प की तलाश में रहेंगे।

  • शिक्षा व करियर

स्कूल में पढ़ रहे छात्र किसी कारणवश अपनी पढ़ाई से भ्रमित हो सकते हैं तथा उनकी संगति बिगड़ सकती है। ऐसे में मित्र आपको गलत सलाह देंगे जो आपके भविष्य के लिए उचित नही होगी। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को अपने लिए ऐसे विषय के बारे में पता चलेगा जो भविष्य में जाकर उनका मार्ग प्रशस्त करेगा।

यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस माह आपका मन निराश रहेगा तथा आप अपने भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे। किसी भी निर्णय को लेने से पहले अध्यापकों से परामर्श अवश्य लें।

  • प्रेम जीवन

माह की शुरुआत में आपकी अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर छोटी-मोटी तकरार होगी लेकिन धीरे-धीरे वह सुलझ जाएगी। विवाहित लोगों के लिए यह माह प्रेम जीवन को यादगार बना देने वाला होगा। आप अपने साथी के प्रति स्नेह का भाव रखेंगे तथा उनकी हर बात आपको प्रसन्न करेगी।

यदि आपने अभी तक अपने प्रेमी से प्यार का इजहार नही किया है तो यह माह उसके लिए उत्तम है। इसलिये मन की बात उन्हें कह दें तथा स्वयं के व्यवहार को मृदु रखें।

  • स्वास्थ्य

यदि आपको पहले से कोई बीमारी चल रही है तो इस माह बिना देर किये अपने डॉक्टर से संपर्क करें और एक बार चेकअप करवा लें। माह के पहले सप्ताह में कंपकपी, वायरल बुखार या चिकनपॉक्स होने की संभावना भी है। इसलिये ज्यादा तले-भुने और मसालेदार भोजन को खाने से परहेज रखें

इस माह मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नही रहेगा। बेवजह की चिंताओं के कारण मन कुंठित रह सकता है। ऐसे में आप स्वयं को तनावग्रस्त और चिंता से घिरा हुआ पाएंगे।

वृश्चिक राशि का लकी नंबर नवंबर 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Number November 2024)

नवंबर माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ अंक 1 रहेगा। इसलिए इस महीने 1 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वृश्चिक राशि का लकी कलर नवंबर 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Colour November 2024)

नवंबर माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ रंग भूरा रहेगा। इसलिए इस महीने भूरे रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं।साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: इस माह आपका जीवनसाथी आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेगा लेकिन आप अनजाने में कुछ ऐसा कर बैठेंगे जिससे उन्हें निराशा होगी। इसलिये कुछ भी करने और बोलने से पहले एक बार उस पर विचार अवश्य कर लें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

2 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

3 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

4 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

5 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

2 days ago

This website uses cookies.