हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या वृश्चिक राशि सितंबर 2024 (Vrishchik Rashi September 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि वृश्चिक राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा (Scorpio September 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।
इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए वृश्चिक मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Vrishchik Masik Rashifal September 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए सितंबर 2024 का मासिक राशिफल।
To read this article in English, Click Here.
इस लेख में हमने वृश्चिक राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर सितंबर माह 2024 के लिए वृश्चिक राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी वृश्चिक राशि के राशिफल के अनुसार सितंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।
यहाँ पर दिए गए वृश्चिक राशि सितंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (September Masik Rashifal Vrishchik Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल सितंबर माह में वृश्चिक राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।
यदि आप अपनी वृश्चिक राशि के अनुसार साल 2024 के लिए सितंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:
धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…
तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल सितंबर 2024 के लिए।
आपको गलत संगती में पड़ने से बचना चाहिए अन्यथा परिवार के सदस्यों में आपको लेकर गलत धारणा बन सकती है। परिवार में किसी सदस्य को आपके प्रति द्वेष भावना भी आ सकती है। इसलिये स्वयं को सरल स्वभाव का रखें व परिवार में सभी के साथ खुलकर बात करें।
इस माह आपके अपने घर के किसी सदस्य के साथ दूसरे शहर में यात्रा करने के भी योग हैं। माह के अंत में किसी सदस्य के कारण घर में खुशी का माहौल रहेगा।
व्यापार में गलत निवेश आपको दुविधा में डाल सकता है जो भविष्य में घाटा देगा। ऐसे में किसी के प्रति शत्रुभाव ना रखें व बहिखातों को जाँच-परख लें। यदि आपने कहीं पैसा लगा रखा है तो वहां से शुभ संकेत मिल सकता है जिससे आप लाभ में रहेंगे। ऐसे में उस ओर ध्यान बनाए रखें।
धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
सरकारी कर्मचारियों को इस माह वेतन में समस्या आ सकती है जिससे उनकी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नोकझोंक हो सकती है। निजी कर्मचारी अपने काम के प्रति सचेत रहेंगे तथा उनका ध्यान अपनी दिनचर्या को सुचारू बनाने में होगा।
यदि आप स्कूल में पढ़ने के साथ-साथ किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमे लाभ मिलेगा तथा किसी बड़े का मार्गदर्शन भी मिल सकता है। ऐसे में उनका उचित सम्मान करें व उनकी बात को ध्यान से सुने। कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थी इस माह संगीत या कला के क्षेत्र में रुचि लेंगे तथा उनका ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ देने में होगा।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने लिए किसी उचित व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है जो उनके जीवन को एक नयी दिशा देगा।
यदि आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा है तो वह इस माह और बढ़ जायेगा व आप दोनों के बीच ईर्ष्या की भावना आएगी। आप अपने साथी की किसी बात को लेकर नाराज़ रह सकते हैं, ऐसे में दूरियां और बढ़ जाएगी। यदि आप धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर हो सकती है।
अपने लिए जीवनसाथी को खोज रहे लोगों के मन में किसी को लेकर आकर्षण की भावना आ सकती है जिससे आप उसे अपना दिल दे बैठेंगे। उसके साथ किसी भी बात को आगे बढ़ाने से पहले स्वयं के सुधार पर काम करें।
जिन्हें पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, उससे इस माह आराम मिलेगा तथा कोई नयी समस्या नही होगी। मधुमेह या उच्च रक्तचाप की समस्या झेल रहे लोगों को भी इस माह आराम मिलेगा। माह के मध्य में शरीर के किसी भाग में चोट लग सकती है जिसका दर्द कुछ दिनों तक रहेगा।
अपने मन को नियंत्रित रखें तथा किसी प्रकार की कटु भावना को मन में ना आने दें। इसी के साथ दूसरों से बात करते समय शब्दों का चुनाव सही ढ़ंग से करें।
सितंबर माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ अंक 6 रहेगा। इसलिए इस महीने 6 अंक को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
सितंबर माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ रंग महरून रहेगा। इसलिए इस महीने महरून रंग को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा टिप: यदि आप घर पर रहकर ऑनलाइन काम करते हैं तो इस माह थोड़ा संभल कर काम करें क्योंकि किसी के द्वारा आपसे ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा सकती है जिसका पता आपको बाद में चल पाएगा।
धर्मयात्रा के अन्य लेख:
चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…
जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…
क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…
चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…
क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…
This website uses cookies.