वैदिक ज्ञान

देव विवाह क्या है? जाने देव विवाह कैसे होता है

दैव विवाह क्या है (Dev Vivah) और यह कैसे होता है, आज हम इसके बारे में जानेंगे। मनुस्मृति के अनुसार हिन्दू धर्म में आठ विवाह बताए गए हैं जिसमें से सबसे सर्वश्रेष्ठ ब्रह्म विवाह को बताया गया है। ब्रह्म विवाह में वर-वधु की आज्ञा लेकर व दोनों परिवारों की सहमति के साथ पूरे विधि-विधान व बिना कुछ लेनदेन के द्वारा विवाह को संपन्न करवाया जाता है।

इन्ही आठ प्रकारों में एक दैव या देव विवाह होता है जो कि ब्रह्म विवाह से तो नीचे आता है लेकिन इसे अनुचित नही माना गया है। फिर भी शास्त्रों में जितना हो सके, दैव विवाह ना करने की सलाह दी गयी हैं। हालाँकि विशेष परिस्थितियों में इसे करना उचित भी माना गया है। ऐसे में यह देव विवाह क्या है (Dev Vivah Kya Hai) और यह होता कैसे हैं? आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

Dev Vivah Kya Hai | दैव विवाह क्या है?

यह एक तरह से ब्रह्म विवाह का ही रूप है लेकिन इसमें कोई धार्मिक अनुष्ठान इत्यादि नही होता था। यह विवाह किन्ही विशेष परिस्थितियों में ही किया जाता था, जैसे कि:

  • जब कोई व्यक्ति अपनी कन्या का विवाह करवाने में अक्षम होता था तथा उसके पास इतना धन नही होता था कि वह अपनी कन्या का ब्रह्म या प्रजापत्य विवाह भी करवा सके।
  • कन्या का विवाह एक निश्चित आयु सीमा के भीतर नही हो पा रहा हो व उसके विवाह की उम्र निकली जा रही हो।
  • कन्या के लिए कोई उचित वर नही मिल पा रहा हो या कोई और समस्या आ रही हो इत्यादि।

उस स्थिति में कन्या का पिता अपनी कन्या का विवाह किसी सिद्ध पुरुष या ज्ञानी व्यक्ति से करवा देता था अर्थात वह धार्मिक अनुष्ठान में अपनी कन्या का दान कर देता था। इसे ही दैव विवाह की संज्ञा दी गयी है।

दैव विवाह कैसे होता है?

Dev Vivah में कन्या का पिता व अन्य रिश्तेदार कन्या के लिए किसी यज्ञ आदि में जाते है और वहां किसी सिद्ध पुरुष या ज्ञानी व्यक्ति को यज्ञ आदि के रूप में अपनी कन्या का दान दे देते हैं। अर्थात वे अपनी कन्या को यज्ञ की दक्षिणा स्वरुप दान कर देते है।

ब्रह्म विवाह के विपरीत दैव विवाह में कोई धार्मिक अनुष्ठान नही होता व कन्या को केवल दान कर दिया जाता है। इसके बाद कन्या उस सिद्ध पुरुष या ज्ञानी व्यक्ति की पत्नी बन जाती है व उनका विवाह संपन्न माना जाता हैं।

वर्तमान में देव विवाह क्या है?

यद्यपि धर्मशास्त्रों में दैव विवाह को जहाँ तक हो सके ना करने को कहा गया है लेकिन स्थिति के अनुसार इसका करना उचित समझा जाता था। किंतु समय के साथ-साथ यज्ञ-अनुष्ठान धीरे-धीरे कम हो गए व ऐसी परिस्थिति आनी भी बंद हो गयी। इसलिये इस विवाह का स्वरुप धीरे-धीरे कम हो गया। यदि अभी भी कही दैव विवाह होता है तो वह बहुत ही सिमित संख्या में या नामात्र बनकर रह गया हैं।

इस तरह से आज आपने जान लिया है कि देव विवाह क्या है (Dev Vivah Kya Hai) और यह कैसे किया जाता था। कुछ लोग इसे देवताओं के साथ विवाह से जोड़कर देखते हैं जबकि ऐसा नहीं है। इसका नाम दैव विवाह इसलिए पड़ा क्योंकि यह दैवीय गुणों या सिद्ध पुरुष से विवाह करने से संबंधित था।

दैव विवाह से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: देव विवाह किसे कहते हैं?

उत्तर: देव विवाह में कन्या का पिता उसका विवाह करने में असमर्थ होने पर या किसी विकट परिस्थिति में उसका विवाह किसी सिद्ध पुरुष से करवा देता है तो उसे देव विवाह कहा जाता है

प्रश्न: दैव विवाह क्या होता है?

उत्तर: दैव विवाह में कन्या का पिता अपनी पुत्री का विवाह किसी सिद्ध पुरुष या ज्ञानी व्यक्ति से बिना धार्मिक अनुष्ठान के करवा देता था एक तरह से वह अपनी कन्या का दान कर देता था

प्रश्न: देव विवाह क्या होता है?

उत्तर: देव विवाह वह होता है जिसमें एक व्यक्ति अपनी पुत्री का विवाह करवाने में असमर्थ हो या उसे कोई वर नहीं मिल रहा हो इस स्थिति में वह उसका विवाह किसी सिद्ध पुरुष से करवा देता था या उसे दान कर देता था

प्रश्न: देव विवाह कैसे होता है?

उत्तर: देव विवाह में एक व्यक्ति अपनी पुत्री को लेकर धार्मिक अनुष्ठान में जाता है और वहां किसी सिद्ध पुरुष को अपनी कन्या का दान कर देता है

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

8 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

9 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

11 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

11 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

2 days ago

This website uses cookies.