जनवरी

मासिक राशिफल जनवरी 2025 – सभी राशियों के लिए

आज हम जनवरी 2025 राशिफल (January 2025 Rashifal) के बारे में आपको बताएँगे। क्या आप यह सोच कर चिंतित हैं कि साल 2025 का जनवरी महीना कैसा रहेगा? ऐसे में आज हम आपकी तमाम तरह की शंकाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से ही जनवरी 2025 का मासिक राशिफल आपकी राशि के अनुसार लेकर आए हैं।

धर्मयात्रा संस्था ने जनवरी माह में आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक राशि के अनुसार जनवरी 2025 के राशिफल का सटीक आंकलन किया है। इस लेख के माध्यम से आपको बारह राशियों का मासिक राशिफल जनवरी 2025 (Masik Rashifal January 2025) क्रमानुसार पढ़ने को मिलेगा। आइए जाने जनवरी 2025 मासिक राशिफल प्रत्येक राशि के अनुसार।

January 2025 Rashifal | जनवरी 2025 राशिफल

जब भी किसी माह की शुरुआत होती है तो हमारे मन में कई तरह की शंकाएं आने लगती है। कोई अपने परिवार को लेकर आशंकित होता है तो किसी को अपनी नौकरी की चिंता सताती है तो कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई देता है। हर किसी की शंकाएं भिन्न-भिन्न अवश्य हो सकती है लेकिन उसका स्थायी समाधान है अपने भविष्यफल का पूर्वानुमान।

यही कारण है कि आप भी जनवरी 2025 के राशिफल के बारे में जानने को बहुत ही उत्सुक होंगे ताकि आपको अपने भविष्य का पहले से ही पूर्वानुमान हो जाए और आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सके।

नोट: इस लिंक पर क्लिक कर धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी पढ़ने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

चलिए अब जानते हैं मासिक राशिफल जनवरी 2025 (Masik Rashifal January 2025) का प्रत्येक राशि के अनुसार:

मेष राशि जनवरी 2025 राशिफल

मेष राशि का मासिक राशिफल

छात्रों का मन पढ़ाई में भी लगेगा और अन्य रचनात्मक कार्यों में भी। कॉलेज के छात्र अपने भविष्य को लेकर सजग होंगे और आगे क्या किया जाए इसके बारे में विचार करेंगे। पिता की कोई बात बुरी लग सकती है लेकिन आप संयम से काम लेंगे और उन्हें समझेंगे तो स्थिति संभल जाएगी।

स्वास्थ्य ढीला रहेगा और शरीर में सुस्ती छाई रहेगी। सुबह के समय गर्म पानी पीने की आदत डालें अन्यथा कुछ दिनों में पेट से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। माह के अंत में कोई बात आपको परेशान करेगी और क्या किया जाए और क्या नहीं, समझ नहीं पाएंगे।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: हरा

मेष राशि का मासिक राशिफल जनवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि जनवरी 2025 राशिफल

वृषभ राशि का मासिक राशिफल

परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मन-मुटाव अवश्य होगा लेकिन बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से वह सुलझ जाएगा। किसी अपने की कोई बात बुरी लग सकती है जिस कारण मन उदास रहेगा। वर्ष की शुरुआत में मन के असहज रहने की आशंका है। इसके लिए आप ध्यान लगाने का प्रयास करें जिससे बहुत सहायता मिलेगी।

नौकरी में कोई समस्या नहीं होगी और यह माह सामान्य रहेगा। कुछ दिनों के लिए काम का बोझ अवश्य ज्यादा रहेगा लेकिन बाकि दिनों में आराम भी मिलेगा। माह के अंत में आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा और आगे को लेकर आशान्वित रहेंगे।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: संतरी

वृषभ राशि का मासिक राशिफल जनवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि जनवरी 2025 राशिफल

मिथुन राशि का मासिक राशिफल

इस माह मुख्यतया महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है क्योंकि चन्द्रमा की स्थिति अच्छी नही है। यदि आप पुरुष हैं तो अपनी माँ और पत्नी का ध्यान रखें। इस माह चन्द्रमा की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आपका अपनी माँ व पत्नी के साथ संबंधों में खटास भी उत्पन्न हो सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें।

किसी चीज़ को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा जो आपके मन को प्रसन्न करेगा। घर का काम ज्यादा होगा जिस कारण व्यापार में कम ध्यान लगा पाएंगे। प्रेम संबंध में हैं तो किसी को आपके प्रेम के बारे में पता चल सकता है जो बाद में आपके लिए समस्या उत्पन्न करेगा।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: आसमानी

मिथुन राशि का मासिक राशिफल जनवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि जनवरी 2025 राशिफल

कर्क राशि का मासिक राशिफल

यह माह मख्य रूप से प्रेमी जोड़ों के लिए उत्तम है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और कह नही पा रहे हैं तो इस माह उसे कह दें। जिनका विवाह हो चुका है उनका अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है। यदि आप विवाह की प्रतीक्षा में हैं तो इस माह विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

व्यापारिक दृष्टि से यह माह सामान्य रहेगा और कुछ नए समझौते भी होंगे। नौकरी में बॉस आपसे खुश होंगे लेकिन इस दौरान आपको अपने ऑफिस की राजनीति से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपको लेकर बातें बनेगी। माह के अंत में बुखार हो सकता है जो कि सामान्य होगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: महरून

कर्क राशि का मासिक राशिफल जनवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि जनवरी 2025 राशिफल

सिंह राशि का मासिक राशिफल

आने वाले वर्ष का प्रथम माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। हालाँकि परिवार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप सभी को एक चुनौती के रूप में लेंगे और उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे। पत्नी के साथ संबंधो में तो मधुरता आएगी लेकिन माह के अंत में कुछ बातों को लेकर मतभेद भी सामने आएगा।

नौकरी कर रहे हैं तो इस माह किसी प्रकार की यात्रा करने से बचें। व्यापार में घाटा उठाना पड़ेगा। किसी के साथ व्यापारिक समझौता हुआ है तो उसमें भी अड़चन आएगी और आपके विरोधी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: ग्रे

सिंह राशि का मासिक राशिफल जनवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि जनवरी 2025 राशिफल

कन्या राशि का मासिक राशिफल

छात्रों का इस माह पढ़ाई में कम मन लगेगा और वे अपनी रुचि के अनुसार कार्य करेंगे। नौकरी में कुछ समस्या होगी और सहकर्मी आपके काम से खुश नही दिखाई देंगे। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा और यदि पैसा कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से भी लाभ प्राप्त होगा।

परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और सभी के बीच रिश्तों को मजबूती मिलेगी। घर में किसी के रिश्ते की बात भी चल सकती है लेकिन रिश्ता पक्का होने में थोड़ा समय लगेगा। पड़ोस के लोगों के साथ सहभागिता बढ़ेगी और उनके साथ कोई कार्यक्रम भी आयोजित किया जा सकता है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: भूरा

कन्या राशि का मासिक राशिफल जनवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

तुला राशि जनवरी 2025 राशिफल

तुला राशि का मासिक राशिफल

जॉब कर रहे लोगों को इस माह की शुरुआत में कुछ समस्या हो सकती है। नौकरी में कुछ ऐसा घटित होगा जिस कारण आपकी छवि नकारात्मक बन सकती है, इसलिये ऐसा कोई भी काम करने से बचें। प्रेम संबंध में हैं तो कुछ बातों को लेकर मन-मुटाव तो होगा लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। दोनों की आपसी समझ के कारण वह मामला जल्दी ही सुलट जाएगा।

भाई या बहन में किसी एक का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें और बाहर जाते समय पूरी सावधानी बरतें। घर का माहौल धार्मिक रहेगा और माह के अंत में पूजा-अनुष्ठान होने के भी संकेत हैं।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि का मासिक राशिफल जनवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि जनवरी 2025 राशिफल

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल

इस माह आपको व्यापार में आकस्मिक धन लाभ होगा। मन में नए व्यापार के विचार आ सकते हैं और आप इसको लेकर उत्साहित भी रहेंगे। निजी नौकरी करते हैं तो इस माह काम का बोझ कम रहेगा और परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा।

परिवार के लोगों का आपके प्रति सम्मान और बढ़ेगा। घर में किसी पुरानी बात को लेकर चर्चा संभव है और इसमें आपका मत भी मायने रखेगा। मित्रों में से किसी का सहयोग प्राप्त होगा और किसी मित्र का रिश्ता भी पक्का हो सकता है। माह के मध्य में पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: पीला

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल जनवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

धनु राशि जनवरी 2025 राशिफल

धनु राशि का मासिक राशिफल

कुछ समय से यदि किसी करीबी मित्र से कोई मतभेद चल रहा है तो वह समाप्त हो जाएगा और दोनों के बीच संबंध मजबूत बनेंगे। प्रेम विवाह हुआ है तो अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद होगा। इस महीने आपके घर में किसी बात को लेकर प्रसन्नता छाई रहेगी और घर के किसी सदस्य की नयी नौकरी भी लग सकती है।

परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी से कर्जा ले रखा है तो वह भी खत्म हो जाएगा। जिनके व्यापार में पिछले वर्ष घाटा हुआ था उनके व्यापार में अब गति देखने को मिलेगी और आप लाभ में रहेंगे। विवाह की प्रतीक्षा में हैं तो इस माह विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: नीला

धनु राशि का मासिक राशिफल जनवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

मकर राशि जनवरी 2025 राशिफल

मकर राशि का मासिक राशिफल

अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बातों को लेकर झगड़ा होगा और बात बढ़ भी सकती है। कुछ बातें होंगी जो दोनों को अच्छी नहीं लगेगी। ऐसे में यदि आपने संयम से काम नही लिया तो बात बिगड़ जाएगी। बच्चों के प्रति प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी और उनके किसी काम से आपको बहुत खुशी होगी।

शरीर में ढीलापन रहेगा और सुस्ती छाई रहेगी। माह की शुरुआत में सर्दी लग सकती है और जुकाम की समस्या होगी। ऐसे में घबराए नहीं और पूरी सावधानी बरतें। घर में बड़े-बुजुर्ग रहते हैं तो उनका मुख्य रूप से ध्यान रखें और बाहर जाने देने से बचें।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: केसरी

मकर राशि का मासिक राशिफल जनवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि जनवरी 2025 राशिफल

कुंभ राशि का मासिक राशिफल

यह माह आपके प्रेम संबंधो के लिए उत्तम रहेगा और आपको अपने पार्टनर से कुछ उपहार भी मिल सकता है जो आपको खुश कर देगा। घर के सदस्यों के प्रति प्रेम और बढ़ेगा। कोई करीबी मित्र आपसे किसी बात की आशा रखेगा लेकिन यदि आपने ध्यान नहीं दिया तो रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है।

नौकरी कर रहे लोगों को इस माह अपने काम में चुनौतियां तो मिलेगी और काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा लेकिन आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे। आपकी कार्यकुशलता से सभी प्रसन्न होंगे और ऑफिस में आपको लेकर सकारात्मक छवि बनेगी।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: स्लेटी

कुंभ राशि का मासिक राशिफल जनवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

मीन राशि जनवरी 2025 राशिफल

मीन राशि का मासिक राशिफल

माह की शुरुआत ही आपके और आपके परिवार के लिए उत्तम रहेगी। घर में कोई नयी खुशी आ सकती है जैसे कि किसी सदस्य की नौकरी लगना या घर में किसी नन्हे मेहमान के आने की खुशी। यदि आपके विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो आपकी पत्नी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है, ऐसे में उनका पूरा ध्यान रखें।

नौकरी में किसी के ऊपर आकर्षण आ सकता है लेकिन उनसे कह नहीं पाएंगे। व्यापार में नए शत्रु बन सकते हैं जो आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। पुराने ग्राहकों का आप पर विश्वास बना रहेगा और आप लाभ में ही रहेंगे।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: श्वेत

मीन राशि का मासिक राशिफल जनवरी 2025 विस्तार से पढ़ें

निष्कर्ष

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने जनवरी 2025 राशिफल (January 2025 Rashifal) के बारे में संपूर्ण जानकारी ले ली है। यदि आप हर दिन का राशिफल भी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ना चाहिए। यहाँ पर हम हर दिन का राशिफल प्रतिदिन भेजते हैं।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

15 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

16 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

17 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

18 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

3 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

3 days ago

This website uses cookies.