अक्टूबर

कन्या मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Kanya Masik Rashifal October 2024)

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”कन्या मासिक राशिफल अक्टूबर 2024″ circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या कन्या राशि अक्टूबर 2024 (Kanya Rashi October 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा (Virgo October 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए कन्या मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Kanya Masik Rashifal October 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं कन्या राशि के लिए अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

कन्या राशि अक्टूबर 2024 (Kanya Rashi October 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने कन्या राशि अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अक्टूबर माह 2024 के लिए कन्या राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी कन्या राशि के राशिफल के अनुसार अक्टूबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए कन्या राशि अक्टूबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (October Masik Rashifal Kanya Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अक्टूबर माह में कन्या राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी कन्या राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अक्टूबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं कन्या राशि का मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

इस माह आप अपनी संतान के कारण परेशान हो सकते हैं। आपको उसके दोस्तों का साथ पसंद नही आएगा तथा उनका मार्गदर्शन करना आपके लिए पहली प्राथमिकता होगी। ऐसे में किसी भी विवाद से बचें तथा धैर्य से काम लें। घर के किसी काम से दूसरे शहर में यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

घर में सबके साथ आपका व्यवहार मैत्रीपूर्ण रहेगा व सभी का आपके प्रति स्नेह बना रहेगा। माह के अंत में सब कुछ सामान्य हो जाने की संभावना है।

  • व्यापार व नौकरी

आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभ रहेगा तथा आप अपने व्यापार को विस्तार देने का विचार करेंगे। इसके लिए नए समझौते भी किये जा सकते हैं जो भविष्य में जाकर फलदायी सिद्ध होंगे। किसी भी नए समझौते को करने से पहले उसकी अच्छे से जाँच-परख अवश्य कर लें अन्यथा आपके शत्रु आपका नुकसान भी कर सकते हैं।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

राजनीति से जुड़े लोगों को इस माह थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है अन्यथा कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकारी अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करेंगे जिससे उन्हें तनाव हो सकता है। यदि आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो इस माह आपके बॉस आपसे खुश हो सकते हैं व पदोन्नति भी संभव है।

  • शिक्षा व करियर

विद्यार्थियों के लिए यह माह सामान्य रहेगा तथा ज्यादा समस्या नही होगी। यदि अभी-अभी आप कॉलेज में हुए हैं तो कुछ सहपाठियों के द्वारा चुनौती मिल सकती है जिससे मन कुंठित रहेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों में से कंप्यूटर, मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग की तैयारी कर रहे छात्र लाभ में रहेंगे।

यदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो इस माह आपको किसी क्षेत्र में काम करने का अवसर मिल सकता है लेकिन आप उसके लिए आशंकित रह सकते हैं। ऐसे में किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें।

  • प्रेम जीवन

माह की शुरुआत में आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है तथा दोनों के बीच मतभेद उभरकर आयेंगे। किसी भी प्रकार की द्वेष भावना को मन में ना आने दें तथा उनसे खुलकर बात करें। आपका मन किसी और पर भी आकर्षित हो सकता है, इसलिये स्वयं पर नियंत्रण रखें।

यदि आप घर पर अपने प्रेम की बात बताना चाहते हैं तो यह माह उसके लिए अनुकूल नही है तथा इसके लिए अभी आपको और प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने ननिहाल पक्ष की ओर से किसी के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

  • स्वास्थ्य जीवन

शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे तथा किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी। पहले की अपेक्षा आप स्वयं को और ज्यादा मजबूत व स्वस्थ पाएंगे। यह माह आपके शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है।

मानसिक रूप से आपको सिर दर्द, चिंता व तनाव की समस्या हो सकती है जिससे मन बेचैन रहने की संभावना है। ऐसे में तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें तथा प्रतिदिन योग को अपने जीवन में स्थान दें।

कन्या राशि का लकी नंबर अक्टूबर 2024 (Kanya Rashi Ka Lucky Number October 2024)

अक्टूबर माह के लिए कन्या राशि का शुभ अंक 7 रहेगा। इसलिए इस महीने 7 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कन्या राशि का लकी कलर अक्टूबर 2024 (Kanya Rashi Ka Lucky Colour October 2024)

अक्टूबर माह के लिए कन्या राशि का शुभ रंग आसमानी रहेगा। इसलिए इस महीने आसमानी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Kanya Rashi October 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं।साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो इस माह किसी तीसरे के द्वारा आपको भ्रमित करने का प्रयास किया जाएगा। हालाँकि आप उसके जाल में आसानी से नही आएंगे लेकिन इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। इसलिये पहले से ही इसको लेकर सतर्क रहें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली माता की आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई" circle_size="150"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली जय दुर्गे खप्पर वाली – काली आरती महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left"…

2 days ago

काली चालीसा का पाठ – हिंदी में अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="मां काली चालीसा" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5" order="DESC"…

2 days ago

काली चालीसा के लाभ – अर्थ व महत्व सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="काली चालीसा लिखी हुई" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

This website uses cookies.