सितंबर

कन्या मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Kanya Masik Rashifal September 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या कन्या राशि सितंबर 2024 (Kanya Rashi September 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि कन्या राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा (Virgo September 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए कन्या मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Kanya Masik Rashifal September 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं कन्या राशि के लिए सितंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

कन्या राशि सितंबर 2024 (Kanya Rashi September 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने कन्या राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर सितंबर माह 2024 के लिए कन्या राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी कन्या राशि के राशिफल के अनुसार सितंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए कन्या राशि सितंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (September Masik Rashifal Kanya Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल सितंबर माह में कन्या राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी कन्या राशि के अनुसार साल 2024 के लिए सितंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं कन्या राशि का मासिक राशिफल सितंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

परिवार में आपका कोई रिश्तेदार या सगा-संबंधी आपसे लाभ उठाने का प्रयत्न करेगा लेकिन आपको शायद ही इसका आभास हो सके। ऐसे में स्वयं को सचेत रखें तथा किसी प्रकार के लोभ में न आएं। हालाँकि इसमें आपके माता-पिता की राय बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

आपके चंचल स्वभाव के कारण परिवार में किसी सदस्य से झगड़ा भी हो सकता है। इसलिये स्वयं पर नियंत्रण रखें व कुछ भी कहने से पहले उस पर विचार अवश्य कर लें।

  • व्यापार व नौकरी

यदि आपका धन कई माह से कहीं अटका हुआ है या कोई आपके पैसे नही दे रहा है तो इस माह यह समस्या सुलझ जाएगी तथा रुका हुआ धन वापस आएगा। साथ ही इस माह खर्चों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी जिससे बचत कम हो पायेगी।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि नौकरी करते हैं तो आप अपने करियर को लेकर विचारशील हो सकते हैं व किसी नयी नौकरी की खोज कर सकते हैं। मन अपने काम में कम लगेगा जिस कारण आपके सहकर्मी भी आपसे निराश हो सकते हैं। इस दौरान आपका ज्यादातर समय नयी नौकरी की खोज में बीतेगा।

  • शिक्षा व करियर

इस माह की शुरुआत अच्छी रहेगी व शिक्षा के क्षेत्र में आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अध्यापक आपसे प्रसन्न होंगे जिससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी। यदि आप भूगोल, इतिहास व चिकित्सा क्षेत्र के छात्र हैं तो यह माह आपके लिए उत्तम सिद्ध होगा तथा कुछ नए ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र इस माह अपने लिए कोई नौकरी की तलाश कर सकते हैं जिसमे शायद उन्हें सफलता भी मिले। ऐसे में किसी भी जगह काम करने से पूर्व उसके बारे में जाँच पड़ताल अवश्य कर लें।

  • प्रेम जीवन

प्रेम जीवन के मिश्रित रहने के परिणाम है। यदि आपकी पहले से किसी से बात चल रही है तो इस माह वह बात बंद हो सकती है। किसी कारणवश आप दोनों के बीच झगड़ा होने की भी संभावना है जिससे आप निराश रह सकते हैं लेकिन साथ ही आपको कोई नया साथी भी मिलेगा।

यदि आप विवाहित हैं तो आपकी अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो सकती है। अविवाहित लोगों को इस माह नया जीवनसाथी मिलने की संभावना है।

  • स्वास्थ्य जीवन

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा। श्वास से संबंधित रोगी अपना विशेष ध्यान रखें। यदि हाल ही में आपको कोई बीमारी हुई है तो एक बार अपने डॉक्टर से विचार-विमर्श अवश्य करें। कुल मिलाकर इस माह आपको कोई बड़ी शारीरिक समस्या का सामना नही करना पड़ेगा।

मानसिक रूप से भी यह माह उत्तम रहने की संभावना है। इस माह आप अपनी तार्किक क्षमता को नया विस्तार देने में लगाएंगे जो भविष्य में आपके काम भी आएगा।

कन्या राशि का लकी नंबर सितंबर 2024 (Kanya Rashi Ka Lucky Number September 2024)

सितंबर माह के लिए कन्या राशि का शुभ अंक 4 रहेगा। इसलिए इस महीने 4 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कन्या राशि का लकी कलर सितंबर 2024 (Kanya Rashi Ka Lucky Colour September 2024)

सितंबर माह के लिए कन्या राशि का शुभ रंग संतरी रहेगा। इसलिए इस महीने संतरी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Kanya Rashi September 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए अनुकूल नही है। इस माह आपका अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। इसलिये कुछ भी बोलने से पहले अपने शब्दों को देखें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

चंद्र ग्रहण क्या है? जाने चंद्र ग्रहण के बारे में (Lunar Eclipse In Hindi)

चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…

1 महीना ago

Shri Ram Jal Samadhi | राम जी की जल समाधि

जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण क्यों होता है? जाने इस दिन चंद्रमा के लाल और बड़ा दिखने का कारण

क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण कब लगता है? जाने चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने का रहस्य

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…

1 महीना ago

This website uses cookies.