मार्च

कर्क राशि मासिक राशिफल मार्च 2025 – विस्तृत रूप में

आज हम कर्क राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 (Kark Rashi March 2025 In Hindi) के लिए जानेंगे। हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या कर्क राशि 2025 मार्च का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि कर्क राशि के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा, व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नहीं या फिर किन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल का अध्ययन किया है। इसे देखते हुए हमने कर्क राशि मासिक राशिफल मार्च 2025 (Kark Rashifal March 2025) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं कर्क मासिक राशिफल मार्च 2025 के लिए।

कर्क राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025

इस लेख में हमने कर्क राशि का मासिक राशिफल मार्च महीने के लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में बताया है। यहाँ पर मार्च माह 2025 के लिए कर्क राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी कर्क राशि के राशिफल के अनुसार मार्च महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

इसलिए अपने राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी करें। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल मार्च माह में कर्क राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के तौर पर।

यदि आप अपनी कर्क राशि के अनुसार साल 2025 के लिए मार्च महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए पढ़ते हैं कर्क राशि मासिक राशिफल मार्च 2025 (Kark Rashifal March 2025) के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

यदि आपके बच्चे बड़े हो गए हैं तो उनके प्रति प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी। आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी कर सकते हैं। भाई या बहन में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। घर में सबकुछ सुख-शांति से तो रहेगा लेकिन किसी के द्वारा उसमें खलल डालने का भी प्रयास किया जाएगा।

माह की शुरुआत तो सभी के लिए अच्छी रहने वाली है लेकिन माह के अंत में किसी के साथ कहासुनी होगी। ऐसे में यदि आपने धैर्य से काम नही लिया तो स्थिति संभाले नही संभलेगी। बड़े-बुजुर्गों के द्वारा आपको समझाने का प्रयास भी किया जाएगा। उनका मार्गदर्शन बहुत काम आएगा।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापार के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसमे नए समझौते होंगे। आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर होगी लेकिन अपने बचत के पैसों से कुछ खरीदना भी पड़ सकता है। ऐसे में झिझके नहीं और एक बार पैसा लगा दें। यह भविष्य की दृष्टि से शुभ रहेगा और इसका उचित लाभ भी मिलेगा। माह के अंत में बाज़ार में आपको लेकर गलत धारणा बनेगी और पुराने ग्राहक भी छिटक सकते हैं।

अपने कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या बॉस के साथ कहासुनी हो सकती है। नयी नौकरी की तलाश रहेगी और उसमें सफलता भी मिलेगी। ऐसे में जब तक नयी नौकरी ना मिले तब तक पुरानी नौकरी से त्यागपत्र ना दें अन्यथा बात पलट सकती है।

  • शिक्षा व करियर

कोचिंग सेंटर में पढ़ते हैं तो सहपाठियों के साथ मिलकर कुछ नया करने का विचार मन में आएगा। करियर को लेकर चिंता रहेगी और उस संबंध में ऐसा निर्णय लिया जा सकता है जो आगे चलकर नुकसानदायक रह सकता है। ऐसे में किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपने से बड़ों के साथ विचार-विमर्श अवश्य कर लें।

कॉलेज के छात्रों को परीक्षा में सफलता तो मिलेगी लेकिन परिणाम संतोषजनक नहीं होंगे। आप इसके लिए और मेहनत करने का प्रयास करेंगे। स्कूल के छात्र अपनी परीक्षा को लेकर सजग होंगे और कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।

  • प्रेम जीवन

यदि आप अपने प्रेमी से दूर रहते हैं तो इस माह उनके साथ मिलने का प्लान बन सकता है। हालाँकि इसमें कई अड़चने आएंगी और शायद आप उनसे मिल भी ना पाएं। ऐसे में निराश होने की बजाए समझदारी से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी।

विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने किसी मित्र की ओर से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। घरवाले भी इस रिश्ते को लेकर उत्साहित दिखाई देंगे। शादीशुदा लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाना होगा। आपका पार्टनर भी आपसे खुश दिखाई देगा।

  • स्वास्थ्य जीवन

बवासीर की समस्या परेशान करेगी। माह के चौथे सप्ताह में पेट में दर्द रह सकता है। यदि आप बाहर से खाना मंगवा कर खाते हैं तो इस माह घर का बना ही खाना खाएं। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और तला-भुना खाने से बचें। व्यायाम करने की भी आदत डालें।

माह के मध्य में मन में बेचैनी की समस्या रह सकती है। वैसे तो आप खुश दिखाई देंगे लेकिन मन ही मन कोई बात परेशान कर सकती है। किसी अपने के द्वारा इस बारे में सलाह तो दी जाएगी लेकिन आप उस पर इतना ध्यान नहीं देंगे।

कर्क राशि का लकी नंबर मार्च 2025: आठ

कर्क राशि का लकी कलर मार्च 2025: भूरा

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: इस माह कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो पूरी सावधानी बरतें। कोई महत्वपूर्ण चीज़ छूट सकती है या आप रास्ते में कहीं भूल भी सकते हैं। इसलिये इस बात का विशेष ध्यान रखें।

निष्कर्ष

आज के इस लेख के माध्यम से आपने कर्क राशि का मासिक राशिफल मार्च 2025 (Kark Rashi March 2025 In Hindi) के लिए विस्तृत रूप में जान लिया है। यदि अभी भी आपके मन में कोई शंका है या आप राशिफल को विस्तृत रूप में जानने को इच्छुक है तो आप हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

13 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

14 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

16 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

16 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

3 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

3 days ago

This website uses cookies.