अक्टूबर

कर्क मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Kark Masik Rashifal October 2024)

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”कर्क मासिक राशिफल अक्टूबर 2024″ circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या कर्क राशि अक्टूबर 2024 (Kark Rashi October 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि कर्क राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा (Cancer October 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए कर्क मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Kark Masik Rashifal October 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं कर्क राशि के लिए अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

कर्क राशि अक्टूबर 2024 (Kark Rashi October 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने कर्क राशि अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अक्टूबर माह 2024 के लिए कर्क राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी कर्क राशि के राशिफल के अनुसार अक्टूबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए कर्क राशि अक्टूबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (October Masik Rashifal Kark Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अक्टूबर माह में कर्क राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी कर्क राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अक्टूबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं कर्क राशि का मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

माह के मध्य में परिवारवालों के साथ किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर चर्चा संभव है। घर में कोई नयी खुशी भी आ सकती है जैसे कि नए सदस्य का घर में आना, किसी की नौकरी लगना, प्रमोशन होना इत्यादि। आपके शत्रु आपसे लाभ उठाने का प्रयास भी करेंगे, ऐसे में स्वयं को सचेत रखें।

यदि किसी चीज़ को लेकर मन में कोई आशंका है या कोई समस्या आपको परेशान कर रही है तो इसे अपने करीबी सदस्य के साथ शेयर करें जिससे उसका हल निकलेगा।

  • व्यापार व नौकरी

आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा तथा आकस्मिक धन मिलने की संभावना है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में भी लाभ मिलेगा तथा आप उसे विस्तार देने का प्रयास करेंगे। राजनीति से संबंधित लोग अपने लिए नए अवसर की तलाश में रहेंगे जिसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सरकारी अधिकारी किसी बात को लेकर संशय में रह सकते हैं तथा उनका अपने वरिष्ठ अधिकारियों से वाद-विवाद भी हो सकता है। किसी भी काम को मन लगाकर करें तभी उसमे सफलता मिलेगी। निजी क्षेत्र के लोग अपने लिए नए काम की तलाश में रहेंगे।

  • शिक्षा व करियर

आपका मन अपने भविष्य को लेकर आशंकित रहेगा, ऐसे में इस माह आप उसके बारे में गंभीरता से विचार कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य से आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा जो भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायक होगा। मन को नियंत्रण में रखें तथा किसी प्रकार की शंका को मन में ना आने दें।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति आत्म-विश्वासी बनेंगे। इस माह आप एक नया संकल्प लेंगे तथा उसमे जी-जान से मेहनत करेंगे।

  • प्रेम जीवन

प्रेम जीवन के लिए यह माह सुखदायी रहेगा तथा आप अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपका अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होगा जिससे आपसी रिश्तों में समझ बढ़ेगी। यदि आप अपने साथी से दूर हैं तो इस माह आपकी उनसे भेंट भी संभव है।

किसी भी निर्णय को लेने में आपके साथी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी व दोनों एक दूसरे की मजबूती बनकर उभरेंगे। आपका अपने साथी के प्रति आकर्षण और बढ़ेगा।

  • स्वास्थ्य जीवन

इस माह आप अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें तथा सही समय पर भोजन करें। यह माह आपके स्वास्थ्य के लिए भारी है तथा लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में सुबह के समय सैर पर जाने की आदत डालें तथा कम से कम आधे घंटे के लिए योग व व्यायाम करें।

मानसिक रूप से भी कोई समस्या परेशान करेगी। परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ के कारण आप ज्यादा चिंता कर सकते हैं। ऐसे में किसी मित्र या परिवार के सदस्य के साथ इसे साँझा करेंगे तो बेहतर रहेगा।

कर्क राशि का लकी नंबर अक्टूबर 2024 (Kark Rashi Ka Lucky Number October 2024)

अक्टूबर माह के लिए कर्क राशि का शुभ अंक 2 रहेगा। इसलिए इस महीने 2 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कर्क राशि का लकी कलर अक्टूबर 2024 (Kark Rashi Ka Lucky Colour October 2024)

अक्टूबर माह के लिए कर्क राशि का शुभ रंग हरा रहेगा। इसलिए इस महीने हरे रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Kark Rashi October 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें। जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आपने कहीं पैसा निवेश किया हुआ है तो उस ओर नज़र बनाए रखें अन्यथा वहां से कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही पैसों को निवेश करने से पहले भी अपने से बड़ों से अवश्य विचार-विमर्श कर लें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली माता की आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई" circle_size="150"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली जय दुर्गे खप्पर वाली – काली आरती महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left"…

2 days ago

काली चालीसा का पाठ – हिंदी में अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="मां काली चालीसा" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5" order="DESC"…

2 days ago

काली चालीसा के लाभ – अर्थ व महत्व सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="काली चालीसा लिखी हुई" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

This website uses cookies.