सितंबर

कर्क मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Kark Masik Rashifal September 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या कर्क राशि सितंबर 2024 (Kark Rashi September 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा (Cancer September 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए कर्क मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Kark Masik Rashifal September 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं कर्क राशि के लिए सितंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

कर्क राशि सितंबर 2024 (Kark Rashi September 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने कर्क राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर सितंबर माह 2024 के लिए कर्क राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी कर्क राशि के राशिफल के अनुसार सितंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए कर्क राशि सितंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (September Masik Rashifal Kark Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल सितंबर माह में कर्क राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी कर्क राशि के अनुसार साल 2024 के लिए सितंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं कर्क राशि का मासिक राशिफल सितंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

पारिवारिक दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभ रहेगा तथा घर में किसी नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है। घर के लोग आपको लेकर प्रसन्न होंगे तथा किसी सदस्य से आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। ऐसे में घर की कोई भी बात बाहर करने से बचें अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक हो सकती है।

माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि वे पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर के संपर्क में रहें और समय-समय पर उनका चेकअप करवाते रहें।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापारियों को इस माह कम मेहनत में ही अच्छे परिणाम मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्हें कई क्षेत्रों से आकर्षक ऑफर आ सकते हैं। अपने प्रतिद्वद्वियों का विशेष ध्यान रखें तथा व्यापार को बढ़ाने के लिए ग्राहकों के साथ संबंध मधुर रखें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सरकारी अधिकारियों के लिए यह माह उत्तम रहेगा व उन्हें अपने से बड़े अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। प्राइवेट जॉब वालों को भी इस माह अपने सहकर्मियों से उचित सहयोग मिलेगा व उनकी पदोन्नति होने की भी संभावना है।

  • शिक्षा व करियर

यदि आप अपनी पढ़ाई को लेकर किसी संशय में थे तो वह इस माह दूर हो जाएगी तथा आप अपने विषय में और ज्यादा मेहनत करेंगे। अध्यापक भी आपसे प्रसन्न होंगे जिस कारण मन आनंदित रहेगा। इस दौरान आपका अपने सहपाठी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता है।

यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं व किसी परिणाम की प्रतीक्षा में हैं तो इस माह शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए यह माह शुभ है।

  • प्रेम जीवन

रिलेशन में रह रहे लोगों को अपने साथी के प्रति शंका की भावना आ सकती है। ऐसे में उनसे खुलकर बात करें तथा किसी प्रकार की द्वेष भावना को मन में ना आने दें। विवाहित लोगों का अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद सामने आएगा लेकिन वह जल्द ही समाप्त हो जायेगा।

अविवाहित लोगों को अपने लिए विवाह का प्रस्ताव आएगा लेकिन आपकी अनदेखी के कारण वह आपके हाथ से निकल जायेगा। ऐसे में अपने चारों ओर विशेष ध्यान रखें।

  • स्वास्थ्य जीवन

रक्तचाप के रोगी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। माह के दूसरे सप्ताह में इसको लेकर समस्या हो सकती है। यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं तो इस माह रीढ़ की हड्डी में मोच या जकड़न की समस्या हो सकती है। अन्य लोगों को इस माह स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नही होगी तथा पूरा महीना सुख-शांति से व्यतीत होगा।

इस माह आप स्वयं को मानसिक रूप से और मजबूत पाएंगे व कार्यक्षमता में भी बढ़ोत्तरी होगी। हालाँकि कुछ चीजों के कारण मन में बेचैनी का भाव रह सकता है लेकिन उसका समाधान भी आप जल्द ही निकाल लेंगे।

कर्क राशि का लकी नंबर सितंबर 2024 (Kark Rashi Ka Lucky Number September 2024)

सितंबर माह के लिए कर्क राशि का शुभ अंक 6 रहेगा। इसलिए इस महीने 6 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

कर्क राशि का लकी कलर सितंबर 2024 (Kark Rashi Ka Lucky Colour September 2024)

सितंबर माह के लिए कर्क राशि का शुभ रंग श्वेत रहेगा। इसलिए इस महीने श्वेत रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Kark Rashi September 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं।साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि आप शादी के लिए रिश्ता ढूँढ रहे हैं तो किसी अपने की ओर से एक अच्छा रिश्ता आएगा लेकिन किसी कारणवश उसके हाथ से निकल जाने की संभावना अधिक होगी। ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सचेत रहें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

चंद्र ग्रहण क्या है? जाने चंद्र ग्रहण के बारे में (Lunar Eclipse In Hindi)

चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…

1 महीना ago

Shri Ram Jal Samadhi | राम जी की जल समाधि

जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण क्यों होता है? जाने इस दिन चंद्रमा के लाल और बड़ा दिखने का कारण

क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण कब लगता है? जाने चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने का रहस्य

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…

1 महीना ago

This website uses cookies.