स्तोत्र

महाकाल स्तोत्र PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपको महाकाल स्तोत्र इन हिंदी (Mahakal Stotram In Hindi) में अर्थ सहित देंगे ताकि आप इसका भावार्थ समझ सकें। भगवान शिव को महाकाल के नाम से जाना जाता है अर्थात काल के भी काल। समय को तीन चक्रों में बांटा गया है जिन्हें हम भूतकाल, वर्तमानकाल व भविष्यकाल के नाम से जानते हैं और इन तीनों काल के स्वामी को ही महाकाल अर्थात शिव कहा जाता है।

महाकाल का मंदिर उज्जैन के शिप्रा नदी के किनारे स्थित है। इस लेख में आपको महाकाल स्तोत्र PDF (Mahakal Stotra PDF) फाइल और इमेज भी मिलेगी। इसे आप अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव करके रख सकते हैं। आइए सबसे पहले जानते हैं महाकाल स्तोत्र इन हिंदी में अर्थ सहित।

Mahakal Stotram In Hindi | महाकाल स्तोत्र इन हिंदी

ॐ महाकाल महाकाय महाकाल जगत्पते।
महाकाल महायोगिन् महाकाल नमोऽस्तुते॥

महाकाल भगवान ही स्वरुप में संपूर्ण ब्रह्मांड में विद्यमान हैं। वे विशाल काया वाले हैं, वे ही काल के भी काल हैं और इस जगत की उत्पत्ति उन्हीं के कारण हुई है। वे ही महायोगी हैं अर्थात ध्यान मुद्रा में रहते हैं। मैं उन महाकाल को नमस्कार करता हूँ।

महाकाल महादेव महाकाल महाप्रभो।
महाकाल महारुद्र महाकाल नमोऽस्तुते॥

महाकाल भगवान ही महादेव अर्थात देवों के भी देव हैं। वे हम सभी के प्रभु व आराध्या देव हैं। वे ही महारूद्र हैं जो सृष्टि में प्रलय लेकर आते हैं। मैं उन महाकाल के चरणों में नमस्कार करता हूँ।

महाकाल महाज्ञान महाकाल तमोऽपहन्।
महाकाल महाकाल महाकाल नमोऽस्तुते॥

महाकाल भगवान महाज्ञानी हैं जिन्हें इस सृष्टि का संपूर्ण ज्ञान है। वे तपस्या की अग्नि में जलते रहते हैं। वे कालों के काल हैं और मैं उन महाकाल को नमस्कार करता हूँ।

भवाय च नमस्तुभ्यं शर्वाय च नमो नमः।
रुद्राय च नमस्तुभ्यं पशूनां पतये नमः॥

महाकाल भगवान इस पृथ्वी के लिए पूजनीय हैं। हमारे जीवन से अंधकार को दूर करने वाले महाकाल भगवान को हमारा नमन है। उनके रूद्र रूप को भी हमारा नमन है। वे पशुपतिनाथ के रूप में भी हमारे लिए पूजनीय हैं।

उग्राय च नमस्तुभ्यं महादेवाय वै नमः।
भीमाय च नमस्तुभ्यं ईशानाय नमो नमः॥

उनका उग्र तांडव रूप भी नमन करने योग्य है। उनके महादेव रूप को भी हम नमन करते हैं। उनके भीमकाय अर्थात विशाल काया वाले रूप को भी हमारा प्रणाम है। हम सभी के ईश्वर महाकाल भगवान को हमारा नमन है।

ईश्वराय नमस्तुभ्यं तत्पुरुषाय वै नमः॥

महाकाल ईश्वर के रूप में हैं और नमन करने योग्य हैं। वे ही पुरुषत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्हें हमारा बारंबार प्रणाम है।

सद्योजात नमस्तुभ्यं शुक्लवर्ण नमो नमः।
अधः कालाग्निरुद्राय रुद्ररूपाय वै नमः॥

इस सृष्टि के रचनाकर्ता के रूप में उन्हें हमारा नमन है। उनका वर्ण शुक्ल है और उन्हें हमारा नमन है। वे शक्ति के साथ आधे रूप में समाहित हैं। वे ही काल, अग्नि, रूद्र हैं और उनके इस रूद्र रूप को हमारा नमन है।

स्थित्युत्पत्तिलयानां च हेतुरूपाय वै नमः।
परमेश्वररूपस्त्वं नील एवं नमोऽस्तुते॥

वे ही सभी तरह की स्थितियों की उत्पत्ति के लिए उत्तरदायी हैं अर्थात सभी घटनाओं को वही उत्पन्न करते हैं। इस रूप में वे हमारा भला करते हैं और इसके लिए उन्हें नमन है। वे ही परमपिता परमेश्वर के रूप में नीले रंग में हमारे सामने हैं और उन्हें हमारा नमस्कार है।

पवनाय नमस्तुभ्यं हुताशन नमोऽस्तुते।
सोमरूप नमस्तुभ्यं सूर्यरूप नमोऽस्तुते॥

वे ही पवन अर्थात वायु रूप में हमें जीवन देते हैं और उन्हें हमारा नमस्कार है। वे ही अग्नि रूप में हमें शक्ति प्रदान करते हैं जिन्हें हमारा नमन है। वे ही जल रूप में हमारी प्यास बुझाते हैं और उन्हें हमारा नमन है। वे ही सूर्य रूप में इस पृथ्वी का आधार हैं जिन्हें हमारा नमन है।

यजमान नमस्तुभ्यं आकाशाय नमो नमः।
सर्वरूप नमस्तुभ्यं विश्वरूप नमोऽस्तुते॥

वे ही यज्ञ करवाते हैं और उन्हें हमारा नमन है। वे ही आकाश रूप में पंच तत्व में से एक हैं जिन्हें हमारा नमन है। वे ही सभी रूपों में हैं और उन रूपों को हमारा नमन है। वे ही इस विश्व का रूप हैं जिन्हें हमारा नमन है।

ब्रह्मरूप नमस्तुभ्यं विष्णुरूप नमोऽस्तुते।
रुद्ररूप नमस्तुभ्यं महाकाल नमोऽस्तुते॥

महाकाल ही परमपिता ब्रह्मा जी हैं जिन्हें हमारा नमन है। वे ही सृष्टि का सञ्चालन करने वाले श्रीहरि हैं जिन्हें हमारा नमन है। वे ही इस सृष्टि का संहार करने वाले रुद्रावतार हैं जिन्हें हमारा नमन है। वे ही समयचक्र को बांधकर रखने वाले महाकाल हैं जिन्हें हमारा नमन है।

स्थावराय नमस्तुभ्यं जङ्गमाय नमो नमः।
नमः स्थावरजङ्गमाभ्यां शाश्वताय नमो नमः॥

वे ही स्थिर रूप में हैं जिन्हें हमारा नमन है। वे ही चलते रहने वाले हैं जिन्हें हमारा नमन है। उनके स्थिर अर्थात जड़ित रूप और गतिमान रूप को ही हम शाश्वत सत्य कह सकते हैं जिन्हें हमारा बारंबार नमन है।

हुं हुङ्कार नमस्तुभ्यं निष्कलाय नमो नमः।
अनाद्यन्त महाकाल निर्गुणाय नमो नमः॥

वे ही हुँकार रूप में सभी को सचेत कर देते हैं जिन्हें हमारा नमन है। वे ही निष्कला का रूप हैं जिन्हें हमारा नमन है। वे ही आदि और अनंत हैं जिन्हें हमारा नमन है। वे ही निर्गुण हैं अर्थात जिनका कोई गुण नहीं है और उन्हें हमारा नमन है।

प्रसीद मे नमो नित्यं मेघवर्ण नमोऽस्तुते।
प्रसीद मे महेशान दिग्वासाय नमो नमः॥

वे सदैव नमो रूप में प्रसन्न रहते हैं और उनका मेघवर्ण है जिन्हें हमारा नमस्कार है। वे महेश रूप में भी प्रसन्न रहते हैं और उनके दिग्वासाय रूप को हमारा नमन है।

ॐ ह्रीं मायास्वरूपाय सच्चिदानन्दतेजसे।
स्वाहा सम्पूर्णमन्त्राय सोऽहं हंसाय ते नमः॥

वे ही माया का स्वरुप हैं और वे ही हमें परम आनंद प्रदान करते हैं। वे ही तेज युक्त हैं और सभी मंत्र उन्हीं से ही हैं। वे ही सभी मंत्रों की आहुति लेते हैं और हमें सुख प्रदान करते हैं। उन महाकाल के चरणों में हमारा नमन है।

॥ फलश्रुति ॥

इत्येवं देव देवस्य महाकालस्य भैरवि।
कीर्तितं पूजनं सम्यक् साधकानां सुखावहम्

भगवान शिव ने यह महाकाल स्तोत्र स्वयं माता भैरवी को सुनाया था। हम सभी उनकी कीर्ति का वर्णन करते हैं, उनकी पूजा करते हैं और उनसे हमें सुख प्रदान करने की आराधना करते हैं।

महाकाल स्तोत्र इमेज

यह रही महाकाल स्तोत्र की इमेज:

महाकाल स्तोत्र (Mahakal Stotram)

यदि आप मोबाइल में इसे देख रहे हैं तो इमेज पर क्लिक करके रखिए। उसके बाद आपको इमेज डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा। वहीं यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर में इसे देख रहे हैं तो इमेज पर राईट क्लिक करें। इससे आपको इमेज डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।

महाकाल स्तोत्र PDF | Mahakal Stotra PDF

अब हम Mahakal Stotra PDF फाइल भी आपके साथ साझा कर देते हैं

यह रहा उसका लिंक: महाकाल स्तोत्र PDF

ऊपर आपको लाल रंग में महाकाल स्तोत्र की PDF फाइल का लिंक दिख रहा होगा। आपको बस उस पर क्लिक करना है और उसके बाद आपके मोबाइल या लैपटॉप में पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। फिर आपके सिस्टम में इनस्टॉल एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर के हिसाब से डाउनलोड करने का विकल्प भी ऊपर ही मिल जाएगा।

निष्कर्ष

आज के इस लेख के माध्यम से आपने महाकाल स्तोत्र इन हिंदी में अर्थ सहित (Mahakal Stotram In Hindi) पढ़ लिया हैं। यदि आपको महाकाल स्तोत्र PDF फाइल या इमेज डाउनलोड करने में किसी तरह की समस्या आती है या आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

भागवत भगवान की आरती PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज आपको श्री भागवत भगवान की है आरती (Shri Bhagwat Bhagwan Ki Hai Aarti) का…

7 mins ago

गोवर्धन महाराज की आरती PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज के इस लेख में आपको गोवर्धन आरती (Govardhan Aarti) पढ़ने को मिलेगी। भगवान विष्णु…

1 hour ago

एकादशी आरती PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम एकादशी आरती (Ekadashi Aarti) देने जा रहे हैं। एक वर्ष में कुल 24…

2 hours ago

महाकाल चालीसा इन हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाल चालीसा हिंदी में (Mahakal Chalisa Lyrics In Hindi) अर्थ सहित…

4 hours ago

बांके बिहारी की आरती इन हिंदी PDF Download करें

बांके बिहारी आरती को हम सभी बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं (Banke Bihari Teri Aarti…

8 hours ago

सुखकर्ता आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची (Sukhkarta Dukhharta Aarti In Hindi) आरती…

21 hours ago

This website uses cookies.