सितंबर

मिथुन मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Mithun Masik Rashifal September 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या मिथुन राशि सितंबर 2024 (Mithun Rashi September 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा (Gemini September 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए मिथुन मासिक राशिफल सितंबर 2024 (Mithun Masik Rashifal September 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं मिथुन राशि के लिए सितंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

मिथुन राशि सितंबर 2024 (Mithun Rashi September 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने मिथुन राशि सितंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर सितंबर माह 2024 के लिए मिथुन राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी मिथुन राशि के राशिफल के अनुसार सितंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए मिथुन राशि सितंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (September Masik Rashifal Mithun Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल सितंबर माह में मिथुन राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी मिथुन राशि के अनुसार साल 2024 के लिए सितंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं मिथुन राशि का मासिक राशिफल सितंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका पुराना मतभेद चल रहा है तो वह इस माह समाप्त हो जायेगा व सभी के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा। परिवार के लोगों में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा सभी आपका सम्मान करेंगे। भाई-बहन के साथ आप कुछ नया शुरू करने का भी सोच सकते हैं जिसमें माता-पिता का भी भरपूर साथ मिलेगा।

घर का कोई सदस्य बाहर पढ़ाई या नौकरी करता है तो इस माह उसका घर आना होगा और उसके आने के साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी भी हाथ लग सकती है। कुल मिलाकर यह माह आपके पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम रहने की संभावना है।

  • व्यापार व नौकरी

यह माह आपके व्यापार के लिए अति-उत्तम है। यदि कोई काम अभी तक रुका हुआ था तो वह इस माह शुरू हो जायेगा जिसमे आपको लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन भी वापस आने के संकेत हैं। ऐसे में अपने चारों ओर विशेष ध्यान बनाए रखें तथा किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सरकारी अधिकारी अपने काम पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इस माह उन्नति हो सकती है तथा वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन भी मिल सकता है। निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें अन्यथा उनकी छवि नकारात्मक बन सकती है।

  • शिक्षा व करियर

यदि आप अभी स्कूल में हैं तो इस माह आपका अपनी पढ़ाई से मोहभंग हो सकता है जिससे माता-पिता आपसे निराश हो सकते हैं। यदि आप कॉलेज में हैं तो अपनी शिक्षा को लेकर संशय की स्थिति में रह सकते हैं जो आपको अपने भविष्य के लिए सोचने पर विवश करेगा।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र किसी बात को लेकर आशंकित रहेंगे जिससे उनका मन पढ़ाई में कम लगेगा। ऐसे समय में अपने सीनियर्स का मार्गदर्शन आपको उचित राह दिखा सकता है।

  • प्रेम जीवन

यदि आपके विवाह को 10 वर्ष से कम का समय हुआ है तो इस माह आपको अपने पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है जिससे मन खुश होगा। जिनके विवाह को 10 वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है उन्हें अपने पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा तथा दोनों कहीं घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं।

यदि आप अपने साथी से दूर हैं तो इस माह आपकी उनसे भेंट भी संभव है। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस माह निराश रहना पड़ेगा।

  • स्वास्थ्य जीवन

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभ रहेगा व किसी प्रकार की कोई समस्या नही आएगी। यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस माह उससे भी आराम मिलेगा। यह माह आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से अति-ऊतम रहने की संभावना है तथा आप पहले से कहीं अधिक तरोताजा महसूस करेंगे।

मानसिक रूप से आपके मन में नए-नए विचारों का समावेश होगा तथा पहले की अपेक्षा ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। चारों ओर सकारात्मक माहौल बना रहेगा जो आपके मन को और आनंदित करेगा।

मिथुन राशि का लकी नंबर सितंबर 2024 (Mithun Rashi Ka Lucky Number September 2024)

सितंबर माह के लिए मिथुन राशि का शुभ अंक 9 रहेगा। इसलिए इस महीने 9 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

मिथुन राशि का लकी कलर सितंबर 2024 (Mithun Rashi Ka Lucky Colour September 2024)

सितंबर माह के लिए मिथुन राशि का शुभ रंग स्लेटी रहेगा। इसलिए इस महीने स्लेटी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Mithun Rashi September 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: वैसे तो यह माह आपके लिए अच्छा रहने वाला है लेकिन जो चिंता का विषय है वह विद्यार्थियों के लिए है क्योंकि उनके मन में इस माह पढ़ाई और अपने करियर को लेकर शंका बनी रहेगी। ऐसे में अपने मन को शांत रखें और किसी सीनियर या अपने के द्वारा उचित विचार-विमर्श करें और तभी कोई निर्णय लें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

चंद्र ग्रहण क्या है? जाने चंद्र ग्रहण के बारे में (Lunar Eclipse In Hindi)

चंद्र ग्रहण क्या होता है (Chandra Grahan Kya Hota Hai) व यह किस परिस्थिति में…

1 महीना ago

Shri Ram Jal Samadhi | राम जी की जल समाधि

जब श्रीराम का समय समाप्त हो गया था तब उन्होंने जल समाधि ले ली थी…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण क्यों होता है? जाने इस दिन चंद्रमा के लाल और बड़ा दिखने का कारण

क्या आपने कभी सोचा है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है (Chandra Grahan Kyu Lagta…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण कब लगता है? जाने चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने का रहस्य

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि चंद्र ग्रहण कब होता है (Chandra Grahan Kab…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए (Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya…

1 महीना ago

चंद्र ग्रहण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? आइए जाने

क्या आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए (Chandra Grahan Me…

1 महीना ago

This website uses cookies.