पर्व/ त्यौहार

दिल्ली के 5 प्रसिद्ध रामलीला रंगमंच जहाँ आपको जाना चाहिए

दिल्ली की लव कुश रामलीला (Lav Kush Ramlila Delhi) को देखने हर वर्ष देशभर से लाखों लोग पहुँचते हैं। हमारे देश में रामलीला का मंचन हजारो वर्षों से किया जा रहा हैं जिसमे विभिन्न मंडलियाँ भाग लेती हैं। इन सभी में दिल्ली में होने वाली रामलीला सबसे मुख्य व भव्य होती हैं। यदि आप दिल्ली में या उसके आसपास रहते हैं तो आप भी इन भव्य रामलीलाओं का आनंद उठाने जा सकते हैं।

यह दशहरा पर्व के आने से 9-10 दिन पहले शुरू हो जाती हैं जिसका समापन दशहरा पर हो जाता है। यदि आप दिल्ली की रामलीला देखने के इच्छुक हैं तो आज हम आपको दिल्ली में होने वाली पांच प्रसिद्ध रामलीलाओं का वर्णन करेंगे। आइए जानते हैं:

Lav Kush Ramlila Delhi | दिल्ली की लव कुश रामलीला

लव कुश रामलीला समिति को वर्ष 1979 में गठित किया गया था। यह दिल्ली में होने वाली सबसे भव्य रामलीलाओं में से एक है। हर वर्ष इसके मंचन में बड़े-बड़े सेट लगाए जाते हैं तथा स्पेशल इफेक्ट्स व लाइटिंग की व्यवस्था की जाती हैं। इस रामलीला में आपको उड़ते हुए हनुमान जी, श्रीरामरावण का भीषण युद्ध इत्यादि देखने को मिलेगा।

इस रामलीला की विशेषता यह भी हैं कि हर वर्ष यहाँ पर हिंदी सिनेमा जगत के बड़े-बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है। इसके अलावा आपको केंद्रीय राजनीति के बड़े चेहरे भी यहाँ देखने को मिल जाएंगे। यहाँ आपके सामने से आडवानी जी, जोशी जी जैसे बड़े चेहरे कब गुजर जाएंगे और आपको पता ही नही चलेगा।

रामलीला के साथ ही इस मैदान के पास मेला भी लगाया जाता हैं जहाँ विभिन्न प्रकार के झूले व खाने की दुकाने लगाई जाती हैं। यहाँ आप अपने सपरिवार समेत जाकर रामलीला के साथ-साथ मेले का भी आनंद ले सकते हैं।

स्थल: लाल किला का मैदान, चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली

समय: संध्या 8 बजे

Shree Ramleela Committee Delhi

ज्यादातर हमने रामलीला मैदान का नाम विभिन्न आंदोलनों के लिए ही सुना होगा। देशभर के बड़े-बड़े आंदोलनों का नेतृत्व इसी मैदान से होता हैं जिसने कई बार देश की शीर्ष सत्ता तक हिला डाली हैं। किंतु इसी मैदान पर रामलीला का आयोजन आज से लगभग सैकड़ो वर्षों पूर्व से होता आ रहा हैं।

श्री रामलीला कमेटी की रामलीला को देखने देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति भी आते हैं। दशहरा का आयोजन भी यहाँ भव्य रूप से किया जाता हैं। देश के शीर्ष नेता मुख्य रूप से दो रामलीलाओं में ही जाते हैं एक तो लाल किले वाली व दूसरी रामलीला मैदान वाली।

इस रामलीला की सबसे बड़ी विशेषता यह हैं कि रामलीला का मंचन शुरू होने से पहले सभी कलाकारो की प्रतिदिन परेड निकाली जाती हैं। यह परेड शाम के 6 बजे से शुरू हो जाती हैं तथा 8 बजे रामलीला का आयोजन किया जाता हैं।

स्थल: रामलीला मैदान, जाकिर हुसैन विश्वविद्यालय के पीछे, असफ अली सड़क, दिल्ली (नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास)

समय: परेड का समय संध्या 6 बजे, रामलीला शुरू होने का समय संध्या 8 बजे

Shri Dharmik Leela Committee

दिल्ली के सुभाष मैदान में होने वाली श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला अपने कलाकारों के कारण प्रसिद्ध हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध व मुख्य कलाकार भाग लेते हैं। यह रामलीला भी सैकड़ों वर्षों से आयोजित की जा रही हैं।

इस रामलीला में भी देश के शीर्ष नेता व प्रसिद्ध हस्तियाँ पहुँचती हैं। इसी के साथ कई हास्य कलाकारों को भी यहाँ आमंत्रित किया जाता हैं जो अपने चुटकुलों से दर्शकों का मन मोह लेते हैं। यहाँ होने वाली रामलीला का मंचन पूर्ण रूप से सांस्कृतिक होता हैं।

इसके अलावा यहाँ लगने वाला चाट बाजार भी लोगो के बीच प्रसिद्ध हैं जहाँ विभिन्न प्रकार के खाने की चीज़ों की दुकान लगती हैं। यह चाट बाजार लोगो के लिए आधी रात तक खुला रहता हैं जहाँ आप नाना प्रकार की खाने की चीजों का आनंद ले सकते हैं।

स्थल: माधवस उद्यान, सुभाष मैदान, लाजपत राय बाजार के पास, दिल्ली

समय: संध्या 8 बजे

Nav Shri Dharmik Leela Committee

नव श्री धार्मिक लीला कमेटी सन 1958 में श्री धार्मिक लीला कमेटी से अलग हो गयी थी तथा तब से यह अलग रामलीला का आयोजन करती आ रही हैं। इस रामलीला की सबसे बड़ी विशेषता यह हैं कि इसमें आधुनिकता, टेक्नोलोजी इत्यादि का भरपूर इस्तेमाल किया जाता हैं।

यह रामलीला मंचन मुख्य रूप से युवाओं को ज्यादा आकर्षित करती है क्योंकि इसमें साउंड सिस्टम, बिजली की व्यवस्था, लाइटिंग इत्यादि आधुनिक रूप से की जाती हैं जो दर्शकों को रामांचित कर देती हैं।

इसी के साथ यहाँ पास में मेले व खानों की दुकानों की व्यवस्था भी की जाती हैं। यह रामलीला लालकिले में होने वाली रामलीला के पास ही होती हैं। इसलिये आप अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी रामलीला का आनंद ले सकते हैं।

स्थल: 15 अगस्त उद्यान, लाल किला, चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली

समय: संध्या 8 बजे

Shriram Bharatiya Kala Kendra New Delhi

यह श्रीराम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली ऊपर दी गयी चारो रामलीलाओं से अलग हैं। इसे देखने के लिए आपको पैसे भी चुकाने पड़ेंगे। दरअसल इसमें केवल नाटक ही नही किया जाता बल्कि संगीत के माध्यम से रामलीला मंचन किया जाता हैं। इस रामलीला में जानेमाने कलाकार भाग लेते हैं तथा उनकी वेशभूषा भी उत्तम तरीके से बनाई जाती हैं।

इस रामलीला का आयोजन वर्ष 1957 से होता आ रहा हैं। यहाँ हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में भी रामलीला का आयोजन होता हैं। यदि टिकट की बात की जाए तो वह बैठने की सुविधा के अनुसार होती हैं जो 500 रुपए से लेकर 3-4 हज़ार रुपए तक की होती है।

स्थल: श्रीराम भारतीय कला केंद्र, इंडिया गेट, दिल्ली

समय: संध्या 6:30 बजे से

ऐसे में यदि आप रामलीला के समय दिल्ली में है तो दिल्ली की लव कुश रामलीला (Lav Kush Ramlila Delhi) अवश्य होकर आए। इनके अलावा आप बाकी की चार रामलीलाओं में भी जा सकते हैं।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

16 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

17 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

18 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

19 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

3 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

3 days ago

This website uses cookies.