अक्टूबर

वृश्चिक मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Vrishchik Masik Rashifal October 2024)

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”वृश्चिक मासिक राशिफल अक्टूबर 2024″ circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या वृश्चिक राशि अक्टूबर 2024 (Vrishchik Rashi October 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा (Scorpio October 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए वृश्चिक मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Vrishchik Masik Rashifal October 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

वृश्चिक राशि अक्टूबर 2024 (Vrishchik Rashi October 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने वृश्चिक राशि अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अक्टूबर माह 2024 के लिए वृश्चिक राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी वृश्चिक राशि के राशिफल के अनुसार अक्टूबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए वृश्चिक राशि अक्टूबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (October Masik Rashifal Vrishchik Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अक्टूबर माह में वृश्चिक राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी वृश्चिक राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अक्टूबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

परिवार में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है तथा उनकी ओर से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यदि आपका कोई पारिवारिक दोस्त है तो उनका घर में आना हो सकता है। माह के मध्य में पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है।

घरवालों के मन में आपको लेकर किसी बात की चिंता रह सकती है, ऐसे में उनसे खुलकर बात करें तथा स्वभाव को सरल रखें। किसी से कुछ छुपाने की बजाये सभी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखें।

  • व्यापार व नौकरी

धन के मामले में सजग होने की आवश्यकता है तथा थोड़ी सावधानी बरतें। किसी भी बड़े खर्चे को करने से पहले या कहीं निवेश करने से पूर्व घर में विचार-विमर्श अवश्य करें। व्यापार में लाभ मिलेगा तथा रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। जिन्होंने भूमि या शेयर में पैसा लगा रखा है उन्हें भी इस माह लाभ मिलने की संभावना है। इसलिये अपने चारों ओर ध्यान बनाए रखें।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आपका अपनी जॉब से मोहभंग हो सकता है लेकिन जल्दबाजी में नौकरी ना छोड़ें। किसी भी निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से सोच लें। फ्रीलांस का काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

  • शिक्षा व करियर

छात्रों के लिए यह माह उत्तम रहेगा तथा उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी। कुल मिलाकर कॉलेज में पढ़ने वालों से लेकर छोटी कक्षा के छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। साथ ही आप अपने करियर को लेकर एक बेहतर रणनीति पर काम करेंगे जो आगे चलकर बहुत काम आएगी।

यदि आपने पहले हिंदी माध्यम से पढ़ाई की है व अभी सरकारी एग्जाम की तैयारी अंग्रेजी में कर रहे हैं तो इस माह आपका मन बदल सकता है तथा आप फिर से हिंदी विषय में पढ़ाई करना शुरू कर सकते हैं।

  • प्रेम जीवन

यदि आप विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं व एक जीवनसाथी की खोज में हैं तो इस माह आपके पिताजी के मित्रों में से किसी की ओर से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। रिलेशन में रह रहे लोगों को अपने साथी के साथ कहीं यात्रा करने का योग बन सकता है।

यदि आप विवाहित हैं तथा अपने साथी से दूर हैं तो इस माह उनसे भेंट हो सकती है। आपका पार्टनर आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेगा जिससे यह महिना आप दोनों के लिए यादगार रहेगा।

  • स्वास्थ्य जीवन

वर्ष का यह माह आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से बिल्कुल भी अनुकूल नही है तथा शनि ग्रह का प्रभाव ज्यादा है। यदि इस माह आपने किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बरती तो आपको कोई गंभीर शारीरिक चोट लग सकती है या पुरानी बीमारी बढ़ सकती है। इसके लिए आपका अभी से सतर्क रहना अति-आवश्यक हो जाता है।

शनि ग्रह के प्रकोप को कम करने के लिए यदि शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों का तेल चढ़ाया जाए और गुड़-तिल का दान किया जाए तो स्थिति बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि का लकी नंबर अक्टूबर 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Number October 2024)

अक्टूबर माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ अंक 8 रहेगा। इसलिए इस महीने 8 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वृश्चिक राशि का लकी कलर अक्टूबर 2024 (Vrishchik Rashi Ka Lucky Colour October 2024)

अक्टूबर माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ रंग ग्रे रहेगा। इसलिए इस महीने ग्रे रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Vrishchik Rashi October 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं।साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: इस माह आपका किसी कारणवश अपने घर से दूर जाना हो सकता है तथा वह काम महत्वपूर्ण होगा लेकिन इसमें विघ्न पड़ने की आशंका है। इसलिये पहले से ही सभी कामों को लेकर सतर्क रहें और धैर्य व शांति से काम लें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली माता की आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई" circle_size="150"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली जय दुर्गे खप्पर वाली – काली आरती महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left"…

2 days ago

काली चालीसा का पाठ – हिंदी में अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="मां काली चालीसा" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5" order="DESC"…

2 days ago

काली चालीसा के लाभ – अर्थ व महत्व सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="काली चालीसा लिखी हुई" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

This website uses cookies.