नवंबर

धनु मासिक राशिफल नवंबर 2024 (Dhanu Masik Rashifal November 2024)

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या धनु राशि नवंबर 2024 (Dhanu Rashi November 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि धनु राशि वालों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा (Sagittarius November 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए धनु मासिक राशिफल नवंबर 2024 (Dhanu Masik Rashifal November 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं धनु राशि के लिए नवंबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

धनु राशि नवंबर 2024 (Dhanu Rashi November 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने धनु राशि नवंबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर नवंबर माह 2024 के लिए धनु राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी धनु राशि के राशिफल के अनुसार नवंबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए धनु राशि नवंबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (November Masik Rashifal Dhanu Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल नवंबर माह में धनु राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी धनु राशि के अनुसार साल 2024 के लिए नवंबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं धनु राशि का मासिक राशिफल नवंबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

परिवार के सदस्यों में आपसी मेलजोल और बढ़ेगा व घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बच्चों की ओर से आपको शुभ समाचार मिलेगा व घर में किसी की उन्नति होने की भी संभावना है। आपके ननिहाल से किसी के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। घर में सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा आपके मृदु व्यवहार से प्रभावित होंगे।

माह के मध्य में अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ नजदीकियां और बढ़ेगी। शादीशुदा जातकों का अपने ससुराल वालों के प्रति प्रेम और बढ़ेगा। इस दौरान आप अपने माता-पिता को लेकर भावुक भी हो सकते हैं और उनके साथ कहीं बाहर लंच या डिनर पर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

  • व्यापार व नौकरी

व्यापार में आपको कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जो दिखने में तो आकर्षित होंगे लेकिन भविष्य में यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिये किसी भी समझौते को करने से पहले उसकी अच्छे से जाँच-परख अवश्य करें। राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के मन में किसी बात को लेकर शंका रहेगी।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं तो इस माह आपकी यात्रा करने के संयोग हैं, ऐसे में पूरी सावधानी बरतें। निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपनी जॉब को लेकर आशंका में रहेंगे तथा उन्हें अपनी नौकरी के चले जाने का डर सताएगा।

  • शिक्षा व करियर

स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने अध्यापक के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात कर सकते हैं जो भविष्य में उनके मार्ग को प्रशस्त करेगा। यदि आप कॉलेज में हैं तो आपका अधुरा पड़ा काम पूरा होगा तथा आप अपने दोस्तों की भी सहायता करेंगे। मित्र आपसे प्रसन्न होंगे व कॉलेज में आपकी प्रशंसा भी होगी।

यदि आप अपनी पढ़ाई के अंतिम चरण में हैं व किसी नौकरी की तलाश में हैं तो इस माह उसके लिए शुभ संकेत हैं। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को कुछ ऐसे काम करने को मिल सकते हैं जो भविष्य में उनके काम आएंगे।

  • प्रेम जीवन

आपका अपने साथी के साथ मतभेद होगा लेकिन आपसी समझ के कारण वह जल्दी ही सुलझ भी जायेगा। यदि आप अपने साथी से दूर हैं तो इस माह दोनों की भेंट भी होगी। विवाहित लोगों को अपने साथी के लिए कुछ नया करने का विचार मन में आएगा जिससे दोनों के बीच संबंधों में मजबूती आएगी।

यदि आप सिंगल हैं व किसी जीवनसाथी की तलाश में हैं तो इस माह आपके ऊपर किसी का आकर्षण आ सकता है तथा वे आपसे उस बात को कह भी सकते हैं। रिश्ता पक्का होने के योग इस माह कम हैं।

  • स्वास्थ्य

यह माह आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम संकेत लेकर आया है। यदि आपने किसी बीमारी के लिए टेस्ट करवाया है तो वह नेगेटिव आएगा। साथ ही यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो उसमे सुधार आएगा और उससे लड़ने की इच्छा-शक्ति का विकास होगा। कोई नयी बीमारी नही होगी तथा शरीर पूर्णतया स्वस्थ रहेगा।

मानसिक रूप से भी आप एकदम स्वस्थ महसूस करेंगे। इस माह आप ज्यादा से ज्यादा खेलकूद वाली गतिविधियों में भाग लेंगे जैसे कि तैराकी, साइकिलिंग इत्यादि। मन में भी नयी ऊर्जा का विकास होगा।

धनु राशि का लकी नंबर नवंबर 2024 (Dhanu Rashi Ka Lucky Number November 2024)

नवंबर माह के लिए धनु राशि का शुभ अंक 3 रहेगा। इसलिए इस महीने 3 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

धनु राशि का लकी कलर नवंबर 2024 (Dhanu Rashi Ka Lucky Colour November 2024)

नवंबर माह के लिए धनु राशि का शुभ रंग गुलाबी रहेगा। इसलिए इस महीने गुलाबी रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: इस माह आपके पास पैसे निवेश करने का एक सुनहरा अवसर आएगा लेकिन आपका ध्यान उस ओर जल्दी से नही जायेगा। यदि यह अवसर एक बार आपके हाथ से निकल गया तो फिर से यह मुश्किल से ही आएगा। इसलिये सभी ओर उचित ध्यान बनाए रखें।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

2 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

2 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

4 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

4 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

2 days ago

This website uses cookies.