अक्टूबर

धनु मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Dhanu Masik Rashifal October 2024)

[web_stories title=”false” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”धनु मासिक राशिफल अक्टूबर 2024″ circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या धनु राशि अक्टूबर 2024 (Dhanu Rashi October 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा (Sagittarius October 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए धनु मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Dhanu Masik Rashifal October 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं धनु राशि के लिए अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल।

To read this article in English, Click Here.

धनु राशि अक्टूबर 2024 (Dhanu Rashi October 2024 In Hindi)

इस लेख में हमने धनु राशि अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अक्टूबर माह 2024 के लिए धनु राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी धनु राशि के राशिफल के अनुसार अक्टूबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।

यहाँ पर दिए गए धनु राशि अक्टूबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (October Masik Rashifal Dhanu Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अक्टूबर माह में धनु राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।

यदि आप अपनी धनु राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अक्टूबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत वार्षिक राशिफल
  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं धनु राशि का मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 के लिए।

  • पारिवारिक जीवन

घर में सब कुछ सुख-शांति से रहेगा तथा सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है व उसके लिए कई जगह से विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इस माह उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिससे आगे चलकर समस्या आ सकती है।

यदि परिवार की किसी जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा है तो वह इस माह सुलझने की प्रबल संभावना है। इसमें परिवार के ही किसी बड़े सदस्य के द्वारा उचित सहायता की जाएगी और सभी के बीच आपसी द्वेष को समाप्त किया जाएगा।

  • व्यापार व नौकरी

यदि आपने कहीं पैसा निवेश किया हुआ है या शेयर इत्यादि खरीद रखे हैं तो इस माह उस पर ध्यान बनाये रखें क्योंकि बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। बाज़ार में आपके व्यापार को लेकर सकारात्मक दृष्टि बन सकती है तथा सभी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

नौकरी करने वालों के लिए भी यह माह उत्तम रहेगा तथा आपको अपने काम में सफलता मिलेगी जिससे बॉस भी आपसे खुश होंगे। सरकारी अधिकारी भी अपने कार्य से संतुष्ट होंगे तथा कुछ नया करने प्रयास करेंगे जो उनको संतुष्टि प्रदान करेगा।

  • शिक्षा व करियर

छात्रों को इस माह कई चुनौतियां मिलेंगी जिससे उन्हें तनाव हो सकता है। ऐसे में समस्या से भागने की बजाये उनका सामना करें जो आगे के लिए आपका मार्ग प्रशस्त करेंगी। कॉलेज में किसी को कटु वचन कहने से बचें अन्यथा आपकी छवि नकारात्मक बन सकती है।

यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपने ऊपर तनाव को हावी न होने दें अन्यथा आपकी मनोस्थिति बिगड़ सकती है जो पढ़ाई को भी प्रभावित करेगी।

  • प्रेम जीवन

विवाहित लोगों के लिए यह माह सामान्य रहेगा तथा आप दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। जिनका विवाह नही हुआ है तथा किसी के प्रति उनका मन आकर्षित है तो यह माह उनके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन किसी चीज़ की अति से बचें।

रिलेशन में रह रहे लोगों को अपने साथी की कोई बात बुरी लग सकती है जिससे दोनों के बीच आपसी द्वेष बढ़ जायेगा। यह समस्या आपसी बातचीत से सुलझ सकती है जिसके लिए आपको धैर्य का परिचय देना होगा।

  • स्वास्थ्य जीवन

स्वास्थ्य की दृष्टि से इस माह आपको कोई गंभीर समस्या तो नही होगी लेकिन कुछ छोटी-मोटी बीमारियाँ हो सकती है जिससे आप परेशान रहेंगे। इनसे बचने के लिए यदि अपने खानपान को सही रखेंगे और एक आदर्श दिनचर्या का पालन करेंगे तो स्थिति पहले से कई अधिक बेहतर हो जाएगी।

माह के मध्य में सिर दर्द की समस्या रह सकती है। ऐसे में प्रतिदिन सुबह के समय योग करें जिससे आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

धनु राशि का लकी नंबर अक्टूबर 2024 (Dhanu Rashi Ka Lucky Number October 2024)

अक्टूबर माह के लिए धनु राशि का शुभ अंक 1 रहेगा। इसलिए इस महीने 1 अंक को प्राथमिकता दें।

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

धनु राशि का लकी कलर अक्टूबर 2024 (Dhanu Rashi Ka Lucky Colour October 2024)

अक्टूबर माह के लिए धनु राशि का शुभ रंग भूरा रहेगा। इसलिए इस महीने भूरे रंग को प्राथमिकता दें।

इन बातों का ध्यान रखें (Dhanu Rashi October 2024 In Hindi)

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करें जिसमें मुख्यतया 10 मिनट के लिए ॐ मंत्र का जाप, 10 मिनट के लिए कपालभाती व 10 मिनट के लिए अनुलोम-विलोम है। इससे आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल सही रहेगा।
  • रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाएं। इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती है व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं। ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते हैं।
  • हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आएं। इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी।
  • घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं। साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें। जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है। प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
  • समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं।

धर्मयात्रा टिप: यदि अभी आप कॉलेज में हैं तो इस माह कुछ ऐसी समस्याएं आएँगी जिनका समाधान आपको जल्दी से समझ नही आएगा। ऐसे में यदि आपने धैर्य से काम लिया और उसका डटकर सामना किया तो यही समस्या एक अच्छी उपलब्धि में बदल जाएगी।

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली माता की आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती लिखी हुई" circle_size="150"…

2 days ago

अंबे तू है जगदंबे काली जय दुर्गे खप्पर वाली – काली आरती महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="अंबे तू है जगदंबे काली आरती" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left"…

2 days ago

काली चालीसा का पाठ – हिंदी में अर्थ, महत्व व लाभ सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="मां काली चालीसा" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5" order="DESC"…

2 days ago

काली चालीसा के लाभ – अर्थ व महत्व सहित

[web_stories title="false" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="काली चालीसा लिखी हुई" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="5"…

2 days ago

This website uses cookies.