पर्व/ त्यौहार

दिवाली की राम राम सा से संबंधित स्टेटस व बधाई संदेश

दिवाली के अगले दिन दिवाली की राम राम (Diwali Ki Ram Ram) की जाती है। दीपावली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार हैं जिसे भारत के हर राज्य व विदेशो में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग एक नयी उमंग के साथ भरे होते है। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है जैसे कि फेसबुक, WhatsApp, Instagram इत्यादि।

लोग अपने चाहने वालो से जाकर मिलते तो हैं ही और उन्हें दीपावली की राम राम सा (Diwali Ki Ram Ram Sa) करते हैं लेकिन इसके साथ ही वे अपने जानने वालो को सोशल मीडिया पर बधाई देना भी चाहते है। इसके लिए वे चाहते है कि उन्हें ऐसे बेस्ट स्टेटस या शायरी मिले जिससे वे अपने चाहने वालो को दीपावली की राम राम कह सके। आज हम आपकी उसी में सहायता करेंगे।

Diwali Ki Ram Ram | दिवाली की राम राम

#1. श्रीराम से बड़ा हैं श्रीराम का नाम,

इसलिये आप सभी को दिवाली की राम राम।

#2. तुझमे राम, मुझमे राम, सबमे राम समाया,

सबसे करलो प्यार जगत में कोई नही पराया,

आप सभी को दिवाली की राम राम।

#3. आप हमारे घर आये,

हम आपके घर आये,

बस यही तो है दिवाली की सुंदरता,

जो सभी एक दूसरे से मिल पाए।

दीपावली की राम राम।

#4. दिवाली गयी पर जोश नही गया,

क्योंकि अब यह अगले वर्ष जो आएगी,

इसलिये कल भी दिवाली, आज भी दिवाली,

जब मन चाहे तब आपकी और हमारी दिवाली।

आप सभी को दीपावली की राम राम सा।

#5. सीता के राम तो लक्ष्मण के भी राम,

अहिल्या के राम तो शबरी के भी राम,

हनुमान के राम तो भरत के भी राम,

दशहरे के राम तो दिवाली के भी राम,

इसलिये आप सभी को दिवाली का राम राम।

#6. राम तब भी थे, राम आज भी है,

अंतर बस इतना कि तब आदर्श रूप में सामने थे,

आज आदर्श रूप में हमारे हृदय में हैं।

आप सभी को दिवाली की राम राम।

#7. राम को अगर हम मन-मंदिर में बसा ले,

तो हो जाए यह जीवन धन्य,

बस ऐसी ही है श्रीराम की महिमा,

जो समझ जाए वह भवसागर पार,

और जा ना समझे वह जन्मे बार-बार।

आप सभी को दिवाली की राम राम सा।

#8. क्या दिन होगा वो जब लौटे थे आप वनवास से,

कितनी सज गयी होगी अयोध्या जब चरण पड़े थे आपके अयोध्या में,

कितनी जगमगायी होगी वह रात जब असंख्य दीपक जल पड़े थे,

आज भी कभी आओगे तो केवल अयोध्या नही पूरा भारतवर्ष जगमगाता हुआ मिलेगा,

दिवाली की राम राम सा।

#9. अयोध्या तब भी सजी थी,

अयोध्या आज भी सजी हैं,

अंतर बस इतना हैं कि तब बस अयोध्या सजी थी,

आज पूरा भारतवर्ष सजा हैं।

आप सभी को हमारी ओर से दिवाली का राम राम।

#10. कैसा होगा वह दिन जब पूरी दुनिया राममय हो जाए,

हर गली सुरक्षित और हर राज्य रामराज्य हो जाए,

तब चौदह वर्ष का वनवास था लेकिन प्रतीक्षा आज तक है,

आना कुछ दिन कलियुग में भी क्योंकि जरुरत आपकी आज भी है।

दीपावली की राम राम सा।

इस तरह से आज आपने दिवाली की राम राम (Diwali Ki Ram Ram) से संबंधित स्टेटस पढ़ लिए है। आप इनमे से किसी भी स्टेटस को अपने चाहने वालों को भेज सकते हैं या इसे अपनी सोशल मीडिया पर लगा सकते हैं।

दिवाली की राम राम से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: दीपावली का राम राम सा कब है?

उत्तर: दीपावली का राम राम सा दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है इस दिन सभी लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को दिवाली की राम राम कहते हैं

प्रश्न: भगवान राम ने अपनी पहली दीवाली कहाँ मनाई थी?

उत्तर: भगवान राम के कारण ही दिवाली की शुरुआत हुई थी उनके कारण ही हम सभी दिवाली का त्यौहार इतनी धूमधाम के साथ मनाते हैं

प्रश्न: रामायण के अनुसार दीपावली क्यों मनाई जाती है?

उत्तर: रामायण के अनुसार दीपावली भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में मनाई जाती है श्रीराम अपने 14 वर्षों के वनवास काल के बाद पुनः अयोध्या लौटे थे

प्रश्न: रामायण में दिवाली क्यों मनाई जाती है?

उत्तर: रामायण में दिवाली भगवान राम के पुनः अयोध्या आने की खुशी में मनाई जाती है त्रेता युग में इसी दिन भगवान राम वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

12 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

13 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

14 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

15 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

3 days ago

This website uses cookies.