धर्म कथाएं

Brahma Vishnu Ki Ladai: ब्रह्मा विष्णु की लड़ाई व शिव का अग्निलिंग के रूप में प्रकट होना

आज हम आपके साथ ब्रह्मा और विष्णु का युद्ध (Brahma Aur Vishnu Ka Yuddh) व उससे जुड़े रोचक प्रसंग को सांझा करने वाले हैं। यह कथा शिव पुराण में लिखी गई है जिसमें भगवान विष्णु व भगवान ब्रह्मा के बीच हुए विवाद व शिवलिंग के महत्व को बताया गया है। यह कहानी हमें अंत में एक शिक्षा भी देगी।

कहानी सांझा करने से पहले हम आपको बता देना चाहते हैं कि तीनों देव ब्रह्मा, विष्णु व महेश एक ही हैं व तीनों में कोई अंतर नहीं है। यह कथाएं केवल हमें शिक्षा देने के उद्देश्य से लिखी गई हैं। इसलिए आप कथाओं का कुछ गलत अर्थ निकाल कर तीनों में से कौन ज्यादा महान है व कौन कम, यह सोचने मत लग जाइयेगा। आइए ब्रह्मा विष्णु की लड़ाई (Brahma Vishnu Ki Ladai) से जुड़ी इस रोचक कथा के बारे में जान लेते हैं।

ब्रह्मा और विष्णु का युद्ध (Brahma Aur Vishnu Ka Yuddh)

भगवान ब्रह्मा को इस सृष्टि व सभी मनुष्यों, जीव-जंतुओं इत्यादि का रचियता माना जाता है अर्थात सभी जीवों को बनाने वाले स्वयं ब्रह्मा जी हैं। किंतु एक दिन ब्रह्मा जी के मन में स्वयं की उत्पत्ति का प्रश्न आया तो उन्होंने इसको जानने की इच्छा से तप किया। कई दिनों तक तप करने के पश्चात उन्हें ज्ञात हुआ कि जिस कमल पर वे बैठे हैं वह भगवान विष्णु की नाभि में से निकला है व उसी में से भगवान ब्रह्मा की उत्पत्ति हुई है।

यह देखकर वे भगवान विष्णु के पास गए व उनसे स्वयं को श्रेष्ठ बताया। भगवान विष्णु ने भी स्वयं को ब्रह्मा से श्रेष्ठ बताया व कहा कि तुम्हारी उत्पत्ति का कारण मैं हूँ इसलिए मैं तुमसे ज्यादा महान हूँ। इस बात पर दोनों में अहंकार उत्पन्न हुआ व बात युद्ध तक आ पहुंची।

  • शिव का अग्निलिंग के रूप में प्रकट होना

भगवान शिव दूर से बैठे यह सब देख रहे थे। उनके विवाद को समाप्त करने के उद्देश्य से वे उनके सामने अग्निलिंग के रूप में प्रकट हुए। उस अग्निलिंग का ना ही कोई आदि था व ना ही कोई अंत अर्थात यह अग्निलिंग कहां से शुरू होता है व कहां पर समाप्त, वह दिखाई नहीं पड़ रहा था।

अपने सामने इतने बड़े अग्निलिंग को देखकर भगवान ब्रह्मा व विष्णु चकित रह गए। तब दोनों ने निश्चय किया कि जो इसका पहले आदि या अनंत ढूंढ लाएगा वह जीत जाएगा। तब भगवान विष्णु अपने वाहन गरुड़ पर बैठकर उस अग्निलिंग के नीचे की ओर उसका अंत ढूंढने गए व भगवान ब्रह्मा अपने वाहन हंस पर बैठकर ऊपर की ओर।

  • ब्रह्मा विष्णु की लड़ाई व शिव का क्रोध

Brahma Vishnu Ki Ladai में असली मोड़ अब आएगा। भगवान विष्णु बहुत दूर तक गए लेकिन उन्हें उस अग्निलिंग का अंत नहीं मिला। अंत में भगवान विष्णु ने थककर अपनी हार मान ली व वापस आ गए। भगवान ब्रह्मा को भी उस अग्निलिंग का अंत नहीं मिला व वे भी वापस आ गए। भगवान विष्णु ने ब्रह्मा जी के सामने अपनी हार स्वीकार की व उस अग्निलिंग का अंत ढूंढने में असमर्थता जताई।

दूसरी ओर, भगवान ब्रह्मा ने विष्णु से असत्य बताया व कहा कि उन्हें उसका अंत मिल गया है। ब्रह्मा जी के मुख से यह झूठ सुनकर शिवजी अत्यंत क्रोधित हो गए और उनसे भैरव अवतार ने जन्म लिया। भैरव अवतार ने अपने बाएं हाथ की छोटी ऊँगली के नाखून से भगवान ब्रह्मा का पांचवां मस्तक जिसने झूठ बोला था, वह काट दिया।

तब भगवान शिव का क्रोध भगवान विष्णु ने शांत किया व ब्रह्मा जी को क्षमा करने का आग्रह किया। भगवान शिव का क्रोध शांत हुआ व उन्होंने विष्णु को अपने समान पूजे जाने व ब्रह्मा को ना पूजे जाने की बात कही। तब से भगवान शिव के भैरव अवतार की भी पूजा की जाने लगी।

  • ब्रह्मा विष्णु युद्ध से मिलती शिक्षा

Brahma Vishnu Yudh से जुड़ी इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि यदि व्यक्ति किसी कार्य को करने में असमर्थ हो तो उसे अपनी असफलता को स्वीकार कर लेना चाहिए जैसा स्वयं भगवान विष्णु ने किया था। साथ ही यदि वह अपनी असफलता को ध्यान में ना रखकर लोगों के सामने असत्य का सहारा लेगा व अपनी क्षमता का अनावश्यक बखान करेगा तो उस पर कोई भी विपत्ति आ सकती है।

इस तरह से आज के इस लेख में आपने ब्रह्मा और विष्णु का युद्ध (Brahma Aur Vishnu Ka Yuddh) व उससे जुड़ी कथा के बारे में जान लिया है। आशा है कि आपको इस कहानी व उससे मिली शिक्षा को पढ़कर अच्छा लगा होगा।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

15 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

16 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

17 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

18 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

3 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

3 days ago

This website uses cookies.