आरती

करणी माता आरती PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपको करणी माता आरती (Karni Mata Aarti) हिंदी में अर्थ सहित समझाएंगे। करणी माता आरती के अर्थ को समझकर आप करणी माता के महत्व, गुणों, शक्तियों व महिमा के बारे में विस्तार से जान पाएंगे। करणी माता का जन्म आज से कई सदियों पहले राजस्थान राज्य में हुआ था। राजस्थान सहित भारतवर्ष में करणी माता का बहुत महत्व है।

इतना ही नहीं, आज के इस लेख में आपको करणी माता आरती PDF (Karni Mata Aarti PDF) फाइल और इमेज भी मिलेगी। इसे आप अपने मोबाइल में सेव करके रख सकते हैं और जब मन चाहे, तब पढ़ सकते हैं। आइए सबसे पहले करणी माता आरती का हिंदी अर्थ जान लेते हैं।

Karni Mata Aarti | करणी माता आरती – अर्थ सहित

ॐ जय अम्बे करणी, मैया जय अम्बे करणी।
भक्त जनन भय संकट, पल छिन में हरणी॥

अम्बे माता के रूप करणी माता की जय हो। अम्बे करणी मैया की जय हो। करणी माता अपने भक्तों के सभी संकटों को एक पल में ही दूर कर देती हैं और उन्हें सुख प्रदान करती हैं।

आदि शक्ति अविनाशी, वेदन में वरणी।
अगम अनंत अगोचर, विश्वरूप धरणी॥

करणी माता आदि शक्ति माता के रूप में वेदों में वर्णित हैं अर्थात वेदों में आदि शक्ति के रूप में उनकी महिमा का वर्णन मिलता है। करणी माता हर जगह व्याप्त हैं और उन्होंने अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण किया हुआ है। यह विश्व उनका ही एक रूप है।

काली तूं किरपाली, दुर्गे दुःख हरणी।
चंडी तूं चिरताली, ब्रह्माणी वरणी॥

करणी माता ही काली माता का रूप हैं और दुर्गा माता के रूप में वे हमारे दुखों को दूर करती हैं। वे ही चंडी व ब्रह्माणी रूप में हमें वरदान देने का कार्य करती हैं।

लक्ष्मी तूं हिंगलाजा, आवड़ अघ हरणी।
दैत्य दलण डाढाली, अम्बे अव तरणी॥

वे ही लक्ष्मी व हिंगलाज माता के रूप में हमारे सभी तरह के संकटों को हर लेती हैं। उन्होंने ही दैत्यों का सेना सहित वध करने के लिए अंबा माता का अवतार लिया है।

ग्राम सुवाप सुहाणो, धिन थलवट धरणी।
देवला माँ मेहा घर, जनमी जग जननी॥

उन्होंने राजस्थान प्रदेश के सुवाप गाँव में जन्म लेकर उस धरती को पावन कर दिया है। मेहा जी के घर पुत्री रूप में जन्म लेकर उन्होंने इस जगत के कल्याण का कार्य किया है।

राज दियों रिड़मल ने, कानो खय करणी।
धन दुहत वाणीये को, तारी कर तरणी॥

करणी माता ने ही जांगठू के अत्याचारी राजा कान्हा का वध कर रिड़मल जी को वहां का राजा घोषित कर उन्हें राजसुख प्रदान किया था। उन्होंने अपनी शक्ति से उन्हें धन देकर उसका उद्धार कर दिया था।

शेखो लाय सिन्ध सूं, पेथड़ आचरणी।
दशरथ थान दिपायी, सांपू सुख सरणी॥

भाटी शासक शेख की सेना को उन्होंने ही भोजन करवाया था और युद्ध में विजय होने का आशीर्वाद दिया था। डाकुओं के हमले में चरवाहे दशरथ की मृत्यु के बाद सांपू की पुकार को सुनकर करणी माता ने डाकुओं का वध कर दिया और सभी को सुख प्रदान किया।

जेतल भूप जिताड्यो, कमरु दल दलणी।
प्राण बचाय भगत के, पीर कला हरणी॥

आपने ही जेतल राजा को युद्ध में विजय दिलाई और उनकी सेना का काम बना दिया। आपने ही अपने भक्तों के प्राण बचाए और उनकी पीड़ा को दूर किया।

परचा गिण नहीं पाउ, माँ आशरण शरणी।
सोहन चरण शरण में, दास अभय करणी॥

मैं अकेला करणी माता की महिमा का वर्णन नहीं कर सकता हूँ। हे करणी माता!! मुझे अपनी शरण में ले लीजिये। मैं सोहन आपके चरणों में नमस्कार करता हूँ और अब आप अपने इस दास को अभय प्रदान कीजिये।

करणी आरती इमेज

यह रही करणी आरती की इमेज:

Karni Mata Ki Aarti

यदि आप मोबाइल में इसे देख रहे हैं तो इमेज पर क्लिक करके रखिए। उसके बाद आपको इमेज डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा। वहीं यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर में इसे देख रहे हैं तो इमेज पर राईट क्लिक करें। इससे आपको इमेज डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।

करणी माता आरती PDF | Karni Mata Aarti PDF

अब हम Karni Mata Aarti PDF फाइल भी आपके साथ साझा कर देते हैं

यह रहा उसका लिंक: करणी माता आरती PDF

ऊपर आपको लाल रंग में करणी माता आरती PDF फाइल का लिंक दिख रहा होगा। आपको बस उस पर क्लिक करना है और उसके बाद आपके मोबाइल या लैपटॉप में पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। फिर आपके सिस्टम में इनस्टॉल एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर के हिसाब से डाउनलोड करने का विकल्प भी ऊपर ही मिल जाएगा।

निष्कर्ष

आज के इस लेख के माध्यम से आपने करणी माता आरती हिंदी में अर्थ सहित (Karni Mata Aarti) पढ़ ली हैं। यदि आपको करणी माता आरती PDF फाइल या इमेज डाउनलोड करने में किसी तरह की समस्या आती है या आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कर सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

जगन्नाथ अष्टकम PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज के इस लेख में आपको जगन्नाथ अष्टकम अर्थ सहित (Jagannath Ashtakam In Hindi) पढ़ने…

2 hours ago

जगन्नाथ जी की आरती हिंदी में – PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज के इस लेख में आपको जगन्नाथ जी की आरती हिंदी में (Jagannath Ji Ki…

3 hours ago

करणी चालीसा PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपको करणी चालीसा हिंदी में अर्थ सहित (Karni Chalisa In Hindi) समझाएंगे। करणी…

4 hours ago

भागवत भगवान की आरती PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज आपको श्री भागवत भगवान की है आरती (Shri Bhagwat Bhagwan Ki Hai Aarti) का…

6 hours ago

गोवर्धन महाराज की आरती PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज के इस लेख में आपको गोवर्धन आरती (Govardhan Aarti) पढ़ने को मिलेगी। भगवान विष्णु…

7 hours ago

एकादशी आरती PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम एकादशी आरती (Ekadashi Aarti) देने जा रहे हैं। एक वर्ष में कुल 24…

8 hours ago

This website uses cookies.