क्या आप यह सोच कर चिंतित हैं कि साल 2024 का दिसंबर महीना कैसा रहेगा? यदि ऐसा है तो आज हम आपकी तमाम तरह की (Masik Rashifal December 2024) शंकाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से ही दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल आपकी राशि के अनुसार लेकर आये हैं। इस लेख के माध्यम से आपको दिसंबर माह 2024 के लिए 12 राशियों का संपूर्ण राशिफल क्रमानुसार (December Monthly Horoscope 2024 In Hindi) जानने को मिलेगा।
धर्मयात्रा संस्था ने दिसंबर माह में आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक राशि के अनुसार दिसंबर 2024 के भविष्यफल का सटीक आंकलन किया है। आइए जाने दिसंबर माह 2024 का मासिक राशिफल (December Mahine Ka Rashifal 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।
जब भी किसी माह की शुरुआत होती है तो हमारे मन में कई तरह की शंकाएं आने लगती है। कोई अपने परिवार को लेकर आशंकित होता है तो किसी को अपनी नौकरी की चिंता सताती है तो कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई देता है। हर किसी की शंकाएं भिन्न-भिन्न (December Masik Rashifal 2024) अवश्य हो सकती है लेकिन उसका स्थायी समाधान है अपने भविष्यफल का पूर्वानुमान।
यही कारण है कि आप भी दिसंबर 2024 के राशिफल के बारे में जानने को बहुत ही उत्सुक होंगे ताकि आपको अपने भविष्य का पहले से ही पूर्वानुमान हो जाये और आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर (December Month Rashifal 2024 In Hindi) सकें। तो इस लेख के माध्यम से आज हम सभी राशियों के लिए दिसंबर महीने का राशिफल वर्ष 2024 के अनुसार आपको बताने का प्रयास करेंगे।
नोट: इस लिंक पर क्लिक कर धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुडें। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी पढ़ने को मिलेगी:
धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…
इस माह आपको आर्थिक रूप से ज्यादा सजग रहने की आवश्यकता है। व्यापार में कुछ मौकों पर घाटा होने की संभावना है इसलिये चारों ओर ध्यान बनाये रखें। जॉब कर रहे लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिस कारण वे मानसिक तनाव में रहेंगे। ऑफिस में आपको लेकर राजनीति होगी लेकिन आप उसका हिस्सा ना बने।
प्रेम जीवन मधुर रहेगा व आपका अपने जीवनसाथी के प्रति विश्वास मजबूत (Pisces Monthly Horoscope December 2024 In Hindi) होगा। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं और उनसे विवाह करना चाहते हैं तो इस माह अपने घरवालों को इस बारे में बता दें क्योंकि यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: श्वेत
इस माह घर में शुभ कार्य होने के संकेत हैं। घर में किसी आयोजन या धार्मिक कार्य होने की प्रबल संभावना है। लोगों के साथ आपका आपसी मेलजोल और बढ़ेगा। अपने व्यवहार में विवेकशीलता लाएं व दूसरों को कष्ट देने से बचें। सभी आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पड़ोस के लोगों के साथ कुछ नया करने का अनुभव प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग (Aries Monthly Horoscope December 2024 In Hindi) रहें क्योंकि माह के तीसरे सप्ताह में बीमार पड़ने की संभावना है। खानपान का विशेष ध्यान रखें तथा तला-भुना खाने से बचें। छात्रों को इस माह सफलता हाथ लगेगी और सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे। नौकरी में कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
वर्ष के आखिरी माह में आर्थिक दृष्टि से कुछ नुकसान संभव है। इस समय आपके ऊपर मंगल भारी रहेगा जिससे बचने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। नौकरी करते हैं तो माह के तीसरे सप्ताह में सावधानी से काम करें क्योंकि कोई काम बिगड़ सकता है और उसका इल्जाम आपके ऊपर आएगा। ऐसे में पहले से ही सचेत रहें और कुछ भी ऐसा करने से बचें जो आपके लिए हानिकारक हो।
पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी लेकिन प्रेम जीवन में मन-मुटाव होने की आशंका (Taurus Monthly Horoscope December 2024 In Hindi) है। छात्रों को इस माह परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे तो वहीं उनका मन रचनात्मकता की ओर भी बढ़ेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: संतरी
इस माह आपको कुछ चुनौती पूर्ण कार्यों का सामना करना पड़ सकता है। आपके परिवार पर कोई विपदा आ सकती है जिसका समाधान निकालना मुश्किलभरा होगा। यदि पुराना कोई विवाद चल रहा है तो वह बढ़ सकता है और मामला कोर्ट-कचहरी तक भी पहुँच सकता है। इसलिये पहले से ही सावधान रहें और ऐसा कोई कार्य ना करें जिसके लिए बाद में पछताना पड़े।
इस माह आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपसी रिश्तों में और अधिक मजबूती (Gemini Monthly Horoscope December 2024 In Hindi) आएगी। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के अनुसार यह माह आपके लिए उत्तम रहेगा तथा किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी
आपके लिए यह माह शुभ संकेत लेकर आया है। पूरे परिवार का सहयोग आपको मिलेगा व माता-पिता का आशीर्वाद भी बना रहेगा। माह के चौथे सप्ताह में किसी धार्मिक कार्य से बाहर जाना भी हो सकता है। यदि किसी के रिश्ते की बात चल रही है तो वह भी इस माह अंतिम रूप में पहुंच जाएगी जिस कारण परिवार का माहौल उत्साह वाला रहेगा।
व्यापार में कुछ ऊंच-नीच होने की संभावना (Cancer Monthly Horoscope December 2024 In Hindi) है लेकिन माह के अंत तक लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी मित्र के साथ कुछ विवाद चल रहा है या विचारों में मतभेद है तो वह इस माह सुलझ जाएगा तथा दोनों के बीच आपसी समझ और बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर कोई आपको परेशान कर सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: महरून
आपके लिए यह माह आर्थिक रूप से संपन्न रहेगा तथा माँ लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति संभव है तो वहीं छात्रों को भी मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हाथ लगेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें और उस पर अच्छे से विचार करें।
जीवनसाथी के साथ यदि कोई अनबन चल रही है तो वह भी इस माह सुलझ (Leo Monthly Horoscope December 2024 In Hindi) जाएगी। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते सुधरेंगे। पुराने मित्रों से भेंट संभव है और आप उनके साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का भी प्लान करेंगे। माह के चौथे सप्ताह में किसी अनजान व्यक्ति के साथ झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: ग्रे
धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
आपके लिए यह माह थोड़ा उथल-पुथल वाला रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से कुछ हानि संभव है लेकिन खर्चे भी कम होंगे जिससे आपकी बचत बढ़ेगी। माह के मध्य में सावधानी रखें क्योंकि कुछ अच्छे व्यापारिक समझौते हो सकते हैं लेकिन आपके प्रतिद्वंद्वी उन्हें आपसे छिनने का प्रयास करेंगे। पैसों के लेनदेन के मामले में भी सावधानी बरतें और दुकान किसी के भरोसे ना छोड़ें।
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा व अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते (Virgo Monthly Horoscope December 2024 In Hindi) हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है तो वहीं छात्रों को और मेहनत करने की आवश्यकता है। पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ रहे छात्रों को अच्छे जॉब ऑफर मिलेंगे।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
आपके लिए यह माह आध्यात्मिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। घर में पूजा-अनुष्ठान होने के संकेत हैं जिस कारण पारिवारिक माहौल धार्मिक बना रहेगा। घर के किसी सदस्य की उन्नति भी संभव है। आपके पिता आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे तथा माता-पिता दोनों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
प्रेम जीवन आनंद पूर्वक व्यतीत होगा लेकिन कुछ बातों को लेकर आपसी मन-मुटाव होने की संभावना (Libra Monthly Horoscope December 2024 In Hindi) है। ससुराल पक्ष से कुछ नया समाचार मिलेगा जो आपको परेशान भी कर सकता है। पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है इसलिये अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें व बाहर का खाना ना खाएं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
आपको इस माह अपने व्यवहार को लेकर विवेकशील होना पड़ेगा। आपका उग्र स्वभाव बने हुए कार्यों को बिगाड़ सकता है। कोई भी निर्णय अपने से बड़ों की सहमती के पश्चात ही करें। आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने के संकेत हैं इसलिये धैर्य से काम लें। कुछ बातें होंगी जो दूसरो से कह नहीं पाएंगे।
मानसिक रूप से आप थोड़ा अस्वस्थ रह सकते (Scorpio Monthly Horoscope December 2024 In Hindi) हैं इसलिये प्रतिदिन योग करने की आदत अवश्य डालें। शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे तथा किसी प्रकार की कोई बीमारी नही होगी। छात्रों को इस माह कहीं बाहर जाना पड़ सकता है लेकिन उसमे अड़चने भी बहुत आएंगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
इस माह आपको सजग रहने की आवश्यकता है। कई क्षेत्रों से सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे लेकिन कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही करें। अपने माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बच्चों के लिए आप थोड़ा संवेदनशील हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे तथा कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा जो दोनों को ही आनंदित करेगा।
शारीरिक रूप से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती (Sagittarius Monthly Horoscope December 2024 In Hindi) है इसलिये अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। माह के तीसरे सप्ताह में घुटनों का दर्द रह सकता है तो चौथे सप्ताह में सिर दर्द की समस्या परेशान करेगी। सुबह के समय योग व प्राणायाम करने की आदत डालेंगे तो सब कुछ ठीक रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला
धर्मयात्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
आपके लिए यह माह मंगलमय रहेगा व पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की उन्नति संभव है तो वहीं बच्चों का भविष्य भी उज्जवल रहेगा। यदि आपके बच्चे कॉलेज में हैं तो उन्हें लेकर सचेत रहें क्योंकि कुछ मित्रों की संगती उनकी पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा तथा वे आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे।
प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी तो वहीं छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम (Capricorn Monthly Horoscope December 2024 In Hindi) मिलेंगे। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से कोई तनाव घेरे रख सकता है। माह के दूसरे सप्ताह में किसी अपने से धोखा मिलेगा लेकिन आप उस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
वर्ष का आखिरी माह आपके लिए शुभ फल लेकर आया है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता हाथ लग सकती है जिस कारण आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान मन को स्थिर रखने की आवश्यकता है जिससे मनचाहे परिणाम आपको मिल सकते हैं। दूसरों के साथ अपने आचरण में सरलता लाएं जिससे आपके आपसी रिश्तें और ज्यादा मधुर होंगे।
प्रेमी के साथ कुछ बातों को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना (Aquarius Monthly Horoscope December 2024 In Hindi) है। वैवाहिक लोगो को इस माह अपने पार्टनर का सहयोग तो प्राप्त होगा लेकिन वे आपसे किसी बात को लेकर निराश रह सकते हैं। ऐसे में उन्हें समझने का प्रयास करें और उनके लिए कुछ नया करें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी
अन्य संबंधित लेख:
आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…
आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…
आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…
आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…
आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…
आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…
This website uses cookies.