धर्म कथाएं

विभीषण मेघनाथ संवाद (Vibhishan Meghnath Samvad)

आज हम राम-रावण युद्ध में हुए मेघनाथ विभीषण संवाद (Meghnath Vibhishan Samvad) को आपके सामने रखने वाले हैं। मेघनाथ अपने पिता रावण की आज्ञा का हमेशा पालन करता था व उनके गलत होने के पश्चात भी उसने हमेशा उनका साथ दिया था। जितना वह अपने पिता का सम्मान करता था उतना ही वह अपने चाचा विभीषण से द्वेष रखता था क्योंकि उसके चाचा विभीषण ने उसके पिता, कुल, समाज व देश के साथ विश्वासघात किया था।

जब मेघनाथ ने लक्ष्मण को शक्तिबाण के प्रहार से मुर्छित कर दिया था तब वह बहुत प्रसन्न था। किन्तु विभीषण ने लंका के वैद्य सुषेण की सहायता से लक्ष्मण को स्वस्थ कर दिया था। इसके अलावा भी मेघनाथ को विभीषण के द्वारा श्रीराम की सेना की कई प्रकार से सहायता करने के कारण क्रोध था जिसका बदला वह लेना चाहता था। आइए युद्धभूमि में हुए विभीषण मेघनाथ संवाद (Vibhishan Meghnath Samvad) के बारे में जान लेते हैं।

Meghnath Vibhishan Samvad | मेघनाथ विभीषण संवाद

मेघनाद युद्ध में जाने से पहले लंका के गुप्त स्थान पर बने अपनी कुलदेवी मंदिर में माता निकुंबला देवी का यज्ञ कर रहा था। इसके पश्चात उसे हरा पाना असंभव था लेकिन विभीषण को इसका पता चल गया था। यदि यह यज्ञ सफल हो जाता तो युद्ध का परिणाम कुछ और होता। किंतु विभीषण ने लक्ष्मण के साथ मिलकर उस यज्ञ को असफल करवा दिया था जिसके कारण मेघनाथ विभीषण के प्राण लेने को आतुर हो उठा।

यज्ञ के असफल होने के पश्चात जब वह युद्ध भूमि में आया तो विभीषण को देखकर अत्यंत क्रोधित हो उठा। उसने विभीषण को कई कटु वचन कहे व अपने कुल से विश्वासघात करने के लिए उसे धिक्कारा। विभीषण ने भी उसकी अधर्म का साथ देने के लिए आलोचना की। चाचा भतीजे के बीच यह बहस कई देर तक चलती रही। मेघनाथ विभीषण पर देशद्रोह का आरोप लगाता तो वहीं विभीषण उस पर अधर्म का साथ देने का आरोप।

इसी बीच मेघनाथ ने कहा कि उसने विभीषण का वध करने के लिए अपना यम अस्त्र कई दिनों से संभाल रखा था। अब उसका वध इसी यम अस्त्र के द्वारा होगा। इतना कहकर मेघनाथ ने क्रोध में आकर अपना यम अस्त्र निकाल लिया और तुरंत उसे विभीषण पर छोड़ दिया।

लक्ष्मण ने काटा यम अस्त्र

रावण के बड़े व सौतेले भाई कुबेर ने लक्ष्मण को पहले ही इस बारे में सचेत कर दिया था कि रावण पुत्र मेघनाथ ने यम अस्त्र को बचाया हुआ है जिसे वह युद्ध भूमि में विभीषण को मारने के लिए छोड़ेगा। इसलिए कुबेर ने उस अस्त्र की काट पहले से ही लक्ष्मण को बता के रखी थी।

चूँकि श्रीराम ने विभीषण की सुरक्षा का भार लक्ष्मण को ही सौंपा हुआ था व कुबेर पहले से ही उन्हें इस अस्त्र की काट बता कर चला गया था। इसलिए जैसे ही मेघनाथ ने विभीषण पर यम अस्त्र को छोड़ा उसी समय लक्ष्मण ने भी मंत्र पढ़कर उस अस्त्र को काट डाला। इस प्रकार विभीषण के प्राणों की रक्षा हो सकी।

इस तरह से विभीषण मेघनाथ संवाद (Vibhishan Meghnath Samvad) के माध्यम से दोनों के बीच द्वेष भावना दिखाई देती है। हालाँकि दोनों पहले से ही एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। वह इसलिए क्योंकि जब विभीषण रावण के दरबार में थे तब वे उसे धर्मकार्य करने के उपदेश देते थे जबकि मेघनाथ हर अधर्मी कार्य में अपने पिता को समझाने की बजाए उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता था।

विभीषण मेघनाथ संवाद से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: राम और विभीषण का क्या रिश्ता था?

उत्तर: राम और विभीषण का मित्र व धर्म का रिश्ता था एक तरह से विभीषण श्रीराम के लिए शरणार्थी और युद्ध की रणनीति बनाने वाले की भूमिका में थे

प्रश्न: विभीषण मंदोदरी से शादी क्यों की?

उत्तर: रावण की मृत्यु के पश्चात मंदोदरी को पुनः लंका की महारानी का सम्मान लौटाने के लिए श्रीराम के कहने पर विभीषण ने उससे शादी की थी हालाँकि मूल रामायण में इसका उल्लेख नहीं मिलता है

प्रश्न: विभीषण अमर क्यों है?

उत्तर: श्रीराम ने पृथ्वी को छोड़ने से पहले विभीषण को कलियुग के अंत तक जीवित रहने और धर्म के मार्ग पर चलने का वरदान दिया था

प्रश्न: विभीषण जी की मृत्यु कैसे हुई?

उत्तर: विभीषण जी की मृत्यु नहीं हुई है क्योंकि उन्हें श्रीराम से कलियुग के अंत तक जीवित रहने का वरदान मिला है

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

11 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

11 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

13 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

14 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

2 days ago

This website uses cookies.