आरती

महादेव की आरती हिंदी में अर्थ सहित – PDF फाइल व इमेज भी

आज हम आपको महादेव की आरती हिंदी में (OM Har Har Mahadev Aarti Lyrics In Hindi) देंगे महादेव तो सभी के है। साथ ही उन्हें खुश करना बहुत ही आसान है। एक बार और, जितना आनंद महादेव की आरती करने से हमें मिलता है, उतना ही आनंद महादेव को भी आता है। ऐसे में यदि हम महादेव आरती को अर्थ सहित जान लेंगे तो इससे आनंद दुगुना हो जाता है।

इस लेख में आपको महादेव आरती का हिंदी अर्थ तो जानने को मिलेगा ही बल्कि साथ ही महादेव आरती PDF (Mahadev Aarti PDF) फाइल और इमेज भी मिलेगी। इसे आप अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव करके रख सकते हैं। तो आइए सबसे पहले पढ़ते हैं महादेव की आरती हिंदी में अर्थ सहित।

महादेव की आरती हिंदी में

सत्य, सनातन, सुन्दर, शिव! सबके स्वामी।
अविकारी, अविनाशी, अज, अन्तर्यामी॥

महादेव ही सत्य, शुरुआत-अंत, सुंदर और सभी के स्वामी हैं। उनमे कोई परिवर्तन नही हो सकता, उनका कोई विनाश नही कर सकता, उन्हें कोई जीत नही सकता तथा वे सब जगह व्याप्त हैं।

आदि, अनन्त, अनामय, अकल, कलाधारी।
अमल, अरूप, अगोचर, अविचल, अघहारी॥

वे ही शुरुआत करते हैं, वे ही अंत करते हैं, उन्हें कोई रोग नही हो सकता, उन्हें कोई खंडित नही कर सकता, वे सभी कलाओं में परिपूर्ण हैं। वे निष्पाप हैं, उनका कोई रूप नही है, उन्हें देखा नही जा सकता है, उन्हें विचलित नही किया जा सकता है, वे अपवित्रता को भी हर लेते हैं।

ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर, तुम त्रिमूर्तिधारी।
कर्ता, भर्ता, धर्ता तुम ही संहारी॥

वे परम ब्रह्मा, श्रीहरि नारायण व सदाशिव तीनों के रूप हैं। वे ब्रह्मा के रूप में सृष्टि का निर्माण करते हैं, वे ही विष्णु के रूप में सृष्टि का संचालन करते हैं और वे ही शिव रूप में इसका संहार भी करते हैं।

रक्षक, भक्षक, प्रेरक, प्रिय, औघरदानी।
साक्षी, परम अकर्ता, कर्ता, अभिमानी॥

वे ही सज्जनों की रक्षा करते हैं और वे ही पापियों का नाश करते हैं, वे ही हमे प्रोत्साहित करते हैं, वे ही सभी को प्रिय हैं, वे ही आदिशक्ति का रूप हैं। वे ही सभी चीज़ों को देख रहे हैं, वे ही निष्कामी हैं और वे ही सभी काम करते हैं, वे ही हम सभी का अभिमान हैं।

मणिमय-भवन निवासी, अतिभोगी, रागी।
सदा श्मशान विहारी, योगी वैरागी॥

उन्हें रत्न आभूषणों से बने भवनों में भी भेज दो तो भी वे श्मशान में ही विचरण करेंगे। उन्हें किसी चीज़ का मोह नही है, वे परम योगी व सन्यासी हैं।

छाल-कपाल, गरल-गल, मुण्डमाल, व्याली।
चिताभस्म तन, त्रिनयन, अयनमहाकाली॥

वे वस्त्रों के रूप में बाघ की खाल पहनते हैं, उनके गले में राक्षसों के कटे हुए सिरों की माला है व एक सर्प है, वे ही पुल्लिंग के साथ-साथ स्त्रीलिंग का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। वे चिताओं की राख को अपने शरीर पर लगाते हैं, उनकी तीन आँखें हैं, वे हमेशा गतिमान रूप में हैं जो काली (समय) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रेत पिशाच सुसेवित, पीतजटाधारी।
विवसन विकट रूपधर रुद्र प्रलयकारी॥

जिनकी भूत, प्रेत, पिशाच भी सेवा करते हैं, जो अपनी जटाओं में माँ गंगा को धारण किये हुए हैं। वे वस्त्रों का त्याग कर प्रलय लाने में भी सक्षम हैं।

शुभ्र-सौम्य, सुरसरिधर, शशिधर, सुखकारी।
अतिकमनीय, शान्तिकर, शिवमुनि-मनहारी॥

वे सभी में शुभ व संयम रखने वाले हैं, वे ही माँ गंगा को धारण किये हुए हैं, उनके मस्तक पर चंद्रमा भी सुशोभित है, वे सभी को सुख प्रदान करने वाले हैं। वे सभी में सबसे सुंदर हैं, वे ही शांति प्रदान करते हैं, वे सभी ऋषि-मुनियों के मन को हरने वाले हैं।

निर्गुण, सगुण, निरंजन, जगमय, नित्य-प्रभो।
कालरूप केवल हर! कालातीत विभो॥

उनका कोई गुण नही है लेकिन वे गुणयुक्त भी हैं अर्थात वे अच्छे व बुरे गुणों से मुक्त हैं, वे दोष रहित हैं, वे सपूर्ण विश्व में प्रिय हैं, वे ही सदैव रहने वाले ईश्वर हैं। वे काल को भी हर लेते हैं और वे काल से भी परे हैं अर्थात वे समय से भी परे हैं।

सत्, चित्, आनंद, रसमय, करुणामय धाता।
प्रेम सुधा निधि, प्रियतम, अखिल विश्व त्राता॥

वे ही सारांश हैं, वे ही मन हैं, वे ही आनंद देते हैं, वे ही रस हैं, वे ही करुणा हैं। वे संपूर्ण विश्व को प्रेम, चेतना, ज्ञान इत्यादि प्रदान करते हैं।

हम अतिदीन, दयामय! चरण-शरण दीजै।
सब बिधि निर्मल मति कर अपना कर लीजै॥

हम आपके सामने याचक बनकर आये हैं, इसलिए हमे अपनी शरण में ले लीजिए। हमारे मन को शुद्ध करके हमें अपना बना लीजिए।

इस तरह से आज आपने महादेव की आरती हिंदी में अर्थ सहित पढ़ ली है। अब हम महादेव आरती PDF (Mahadev Aarti PDF) फाइल और इमेज भी आपको दे देते हैं।

महादेव आरती इमेज

यह रही महादेव आरती की इमेज:

महादेव आरती (Mahadev Aarti)

यदि आप मोबाइल में इसे देख रहे हैं तो फोटो पर क्लिक करके रखिए। उसके बाद आपको फोटो डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा। वहीं यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर में इसे देख रहे हैं तो फोटो पर राईट क्लिक करें। इससे आपको फोटो डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।

महादेव आरती PDF (Mahadev Aarti PDF)

अब हम महादेव आरती की PDF फाइल भी आपके साथ साझा कर देते हैं

यह रहा उसका लिंक: महादेव आरती PDF

ऊपर आपको लाल रंग में महादेव आरती PDF फाइल का लिंक दिख रहा होगा। आपको बस उस पर क्लिक करना है और उसके बाद आपके मोबाइल या लैपटॉप में पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। फिर आपके सिस्टम में इनस्टॉल एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर के हिसाब से डाउनलोड करने का विकल्प भी ऊपर ही मिल जाएगा।

निष्कर्ष

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने महादेव की आरती हिंदी में (OM Har Har Mahadev Aarti Lyrics In Hindi) पढ़ ली है। साथ ही हमने आपको इसकी फोटो और पीडीएफ फाइल भी उपलब्ध करवा दी है। यदि आपको फोटो या पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने में किसी तरह की समस्या होती है या आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करें। हम जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर देंगे।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

जानकी कृत पार्वती स्तोत्र इन हिंदी – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपको जानकी कृत पार्वती स्तोत्र (Janki Krit Parvati Stotram In Hindi) हिंदी में…

22 mins ago

पार्वती माता आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम पार्वती माता की आरती (Parvati Mata Ki Aarti) हिंदी में अर्थ सहित समझेंगे।…

1 hour ago

पार्वती चालीसा के लाभ व महत्व

आज हम पार्वती चालीसा हिंदी में (Parvati Chalisa In Hindi) अर्थ सहित समझेंगे। माता पार्वती…

2 hours ago

अन्नपूर्णा स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित – PDF फाइल व इमेज भी

आज हम आपको अन्नपूर्णा स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित (Annapurna Stotram In Hindi) देंगे। हमें जीवित…

3 hours ago

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

19 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

20 hours ago

This website uses cookies.