आज हम आपके साथ सतयुग के महान राजा बलि की कहानी (Raja Bali Ki Kahani) साझा करने वाले हैं। पौराणिक कथाओं में राजा बलि का बहुत बार उल्लेख मिलता हैं जो ऋषि कश्यप के कुल से थे। राजा बलि के दादा का नाम प्रह्लाद तथा पिता का नाम विरोचन था। वह महर्षि कश्यप तथा दैत्य हिरण्यकश्यप के कुल में जन्मा एक दैत्य राजा था।
राजा बलि स्वभाव से अपने दादा के समान दानवीर था किंतु उसमे दैत्यों के गुण होने के कारण अहंकार तथा अधर्म भी था। राजा बलि कौन थे (Raja Bali Kon The), यह जानने के लिए आपको यह लेख पढ़ना होगा। आज हम आपको दानवीर महाबलि के जन्म, यज्ञ, शक्ति तथा पराक्रम के बारे में बताएँगे।
राजा बलि के माता-पिता का नाम विरोचन तथा विशालाक्षी था। उसके दादा प्रह्लाद थे जो भगवान विष्णु के प्रिय भक्त थे। अपने पिता विरोचन की देवराज इंद्र के द्वारा छल से हत्या कर देने के बाद राजा बलि तीनों लोकों के सम्राट बने थे। वह अत्यंत शक्तिशाली तथा पराक्रमी था तथा इसी के बल पर उसने तीनों लोकों पर अपना राज्य स्थापित कर लिया था। उसकी राजधानी दक्षिण भारत में केरल थी।
चूँकि उसका जन्म प्रह्लाद के कुल में हुआ था लेकिन दैत्य जाति होने के कारण उसके अंदर अहंकार ज्यादा था। वह दानवीर होने के साथ-साथ अधर्म रुपी कार्य भी करता था। हालाँकि वह भगवान विष्णु का भक्त भी था लेकिन देवताओं आदि से वह ईर्ष्या रखता था। इसी ईर्ष्या में उसने इंद्र को उनके सिंहासन से अपदस्थ कर दिया था।
उसने अपने गुरु शुक्राचार्य की सहायता से सौ अश्वमेघ यज्ञों का आयोजन करवाया था। 99वें यज्ञों का वह सफलतापूर्वक आयोजन कर चुका था और यदि वह सौवां यज्ञ भी निर्विघ्न आयोजित कर लेता तो इंद्र के पद पर वह हमेशा के लिए आसीन हो जाता।
उसके इस कृत्य से देवताओं में भय व्याप्त हो गया लेकिन किसी में भी उसे रोकने की शक्ति नही थी। स्वयं देवराज इंद्र असहाय अनुभव कर रहे थे। जब वह सौवां यज्ञ आयोजित करने जा रहा था तब इंद्र सभी देवताओं के साथ भगवान विष्णु से सहायता मांगने गए तथा धर्म की रक्षा की बात की।
राजा बलि इतने प्रभावशाली व शक्तिशाली थे कि स्वयं भगवान विष्णु को उसके लिए अवतार लेना पड़ा था। आइए जानते हैं उस घटनाक्रम के बारे में जब भगवान विष्णु ने राजा बलि का मानभंग किया था।
एक तरह से इतिहास में राजा बलि की कहानी (Raja Bali Ki Kahani) का यहीं अंत हो जाता है। इसके बाद इतिहास में राजा बलि या उनकी वंशावली या उनके प्रभाव के बारे में बहुत कम उल्लेख देखने को मिलता है।
सनातन धर्म में कुल सात लोगों को चिरंजीवी रहने का वरदान प्राप्त है। इन्हें सप्त चिरंजीवी भी कहा जाता है। इसमें से एक राजा बलि भी थे। जब राजा बलि ने भगवान विष्णु के सम्मान में अपना सिर झुका दिया और उन्हें तीसरा पग रखने के लिए जगह दी तो यह देखकर श्रीहरि बहुत प्रसन्न हुए। बलि के इस व्यवहार को देखते हुए भगवान विष्णु ने उन्हें कलियुग के अन्यत तक जीवित रहने और धर्म कार्य करने का वरदान दिया।
मान्यता हैं कि वर्ष में एक बार राजा बलि अपनी प्रजा से मिलने अवश्य आते हैं। इस अवसर पर केरल के लोग प्रसिद्ध ओणम का त्यौहार मनाते है तथा राजा बलि का हर्षोल्लास के साथ स्वागत करते है। इस तरह से आज आपने जान लिया है कि राजा बलि कौन थे (Raja Bali Kon The) व दैत्य होते हुए भी इतिहास में उनका नाम सम्मान से क्यों लिया जाता है।
राजा बलि से संबंधित प्रश्नोत्तर
प्रश्न: राजा बलि के कितने पुत्र थे?
उत्तर: राजा बलि के सौ पुत्र व दो पुत्रियाँ थी। उनका सबसे बड़ा पुत्र बाणासुर था। इसके अलावा कुछ प्रसिद्ध पुत्र नामासु, साहसिक व शकुनी थे। बलि की पुत्रियों के नाम रत्नमाला व वज्राजमाला था।
प्रश्न: राजा बलि की उत्पत्ति कैसे हुई?
उत्तर: राजा बलि के पिता का नाम विरोचन और माता का विशालाक्षी था। उसके पिता विरोचन दैत्य नगरी के राजा थे। अपने पिता के बाद बलि राजा बने थे जिन्होंने तीनों लोकों को अपने अधीन कर लिया था।
प्रश्न: राजा बलि कहां के राजा थे?
उत्तर: राजा बलि तीनों लोकों के राजा थे। वे मुख्य रूप से दैत्य नगरी अर्थात पाताल लोक के राजा थे। वही आज के समय में उनकी राजधानी केरल राज्य को माना जाता है।
प्रश्न: राजा बलि किस जाति के थे?
उत्तर: राजा बलि दैत्य जाति के थे। दैत्य कुल की शुरुआत राजा बलि के परदादा हिरण्यकश्यप ने की थी जो महर्षि कश्यप और दिति के पुत्र थे।
नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:
अन्य संबंधित लेख:
आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…
आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…
आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…
आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…
आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…
आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…
This website uses cookies.
View Comments
do you have Raja Bali's detailed Bhajan Mala Book
नमस्कार देवेन जी,
अभी तक तो नही हैं लेकिन भविष्य में होगी तो अवश्य ही आपको सूचित करेंगे।
your blogs are informative ....just give some brief info about his clan too ...overall everything is at its best .thanks for the information
राजा बलि कौन से युग अथवा काल में हुए थे?
राजा बलि का जन्म सतयुग में माना गया है। हालाँकि कुछ मान्यताओं के अनुसार उन्हें त्रेता युग में जन्मा भी बताया जाता है।