हम सभी के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है या वृषभ राशि अक्टूबर 2024 (Vrishabh Rashi October 2024 In Hindi) का महीना कैसा रहेगा। कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में उठते हैं। जैसे कि वृषभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा (Taurus October 2024 Horoscope In Hindi), व्यापार या नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी या नही या फिर नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इत्यादि।
इसलिए धर्मयात्रा संस्था (DharmYaatra) ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभावों और उनकी चाल को देखते हुए वृषभ मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 (Vrishabh Masik Rashifal October 2024) का सटीक आंकलन किया है ताकि आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सकें। आइए जानते हैं वृषभ राशि के लिए अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल।
To read this article in English, Click Here.
इस लेख में हमने वृषभ राशि अक्टूबर 2024 का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में लिखा है। यहाँ पर अक्टूबर माह 2024 के लिए वृषभ राशि का राशिफल पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इससे आप यह जान पाएंगे कि आपको अपनी वृषभ राशि के राशिफल के अनुसार अक्टूबर महीने में क्या कुछ तैयारी करनी चाहिए।
यहाँ पर दिए गए वृषभ राशि अक्टूबर 2024 के राशिफल को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी (October Masik Rashifal Vrishabh Rashi 2024) कीजिए। हालाँकि आपको यह भी सूचित किया जाता है कि दिया गया राशिफल अक्टूबर माह में वृषभ राशि पर पड़ने वाले प्रभावों को देखकर लिखा गया है, ना कि व्यक्ति विशेष के रूप में।
यदि आप अपनी वृषभ राशि के अनुसार साल 2024 के लिए अक्टूबर महीने का मासिक राशिफल जानने के साथ-साथ उसके लिए दैनिक या साप्ताहिक तौर पर भी राशिफल जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारी धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी जानने को मिलेगी:
धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…
तो इस तरह से आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली हर एक चीज़ के बारे में जानकारी एकत्र कर लेंगे। तो अब देर ना करते हुए चलिए जानते हैं वृषभ राशि का मासिक राशिफल अक्टूबर 2024 के लिए।
मन में किसी बात को लेकर कोई शंका है तो इस माह इसे अपने परिवारवालों के साथ अवश्य साँझा करें जिससे उसका समाधान जल्द ही निकलेगा। आप अपने घरवालों के प्रति भावुक रवैया भी अपना सकते हैं। माता-पिता का भरपूर साथ आपको मिलेगा तथा उनके द्वारा आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी किया जाएगा।
माह के तीसरे सप्ताह में दादा-दादी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिये उनका विशेष ध्यान रखें तथा किसी प्रकार की यात्रा करने से बचें। साथ ही उन्हें घर का बना पोष्टिक आहार ही दें।
यदि आपने अपना पैसा भूमि संबंधी क्षेत्रों में निवेश कर रखा है तो इस माह उसमे लाभ मिलने के संकेत हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने लिए नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आपके नए समझौते होंगे लेकिन किसी भी धन संबंधी निर्णय को लेने से पहले अपने से बड़ों से विचार-विमर्श कर लें।
धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
नौकरी कर रहे लोगों को अपने काम में समस्या का सामना करना पड़ेगा तथा किसी सहकर्मी के साथ आपका झगड़ा भी हो सकता है। ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें अन्यथा यह आपके लिए ही हानिकारक सिद्ध होगा।
स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का मन पढ़ाई में कम तथा खेलकूद में ज्यादा व्यतीत होगा। इंजीनियरिंग व कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे जिससे उन्हें कुछ नया सीखने को मिल सकता है। कुछ नया करने के चक्कर में मन शुरू में तो संशय में रहेगा लेकिन धीरे-धीरे इसमें आपको सफलता मिलेगी जिससे मनोबल भी बढ़ेगा।
सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने लिए कुछ ऐसे क्षेत्र मिलेंगे जिसमे उनका भविष्य उज्जवल बन सकता है। किसी भी निर्णय को लेने से पहले भगवान हनुमान के नाम का अवश्य जाप करें।
यदि आपके विवाह को ज्यादा समय नही हुआ है तो आपको अपने पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे घर में खुशियाँ आएगी। किसी भी बात को बाहर कहने से बचें तथा सही समय पर ही दूसरों के साथ साँझा करें।
प्रेम जीवन के लिए यह माह सर्वश्रेष्ठ रहेगा तथा यह माह आप दोनों के लिए यादगार पल लेकर आएगा। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोग अपने लिए उदासी का रवैया अपना सकते हैं।
मानसिक रूप से आप पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे तथा मन में नए-नए विचार आयेंगे। शारीरिक रूप से भी आप एक दम स्वस्थ रहेंगे व किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी। कुल मिलाकर यह माह आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम रहने की संभावना है।
कुछ छोटी-मोटी समस्याओं को छोड़ दिया जाए तो आप पूरे माह स्वयं को पहले से ज्यादा ऊर्जावान, शक्तिशाली तथा उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे।
अक्टूबर माह के लिए वृषभ राशि का शुभ अंक 9 रहेगा। इसलिए इस महीने 9 अंक को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
अक्टूबर माह के लिए वृषभ राशि का शुभ रंग स्लेटी रहेगा। इसलिए इस महीने स्लेटी रंग को प्राथमिकता दें।
धर्मयात्रा टिप: यदि आपके विवाह के लिए रिश्ता देखा जा रहा है तो इस माह भी कुछ रिश्ते आएंगे लेकिन आप उनसे प्रसन्न नही दिखाई देंगे। ऐसे में मन में कुछ गलत विचार आ सकते हैं जिनके लिए बाद में आपको ही पछतावा होगा। इसलिये ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए बाद में शर्मिंदा होना पड़े।
धर्मयात्रा के अन्य लेख:
आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…
आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…
आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…
आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…
आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…
आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…
This website uses cookies.