पर्व/ त्यौहार

बच्चों के लिए दिवाली पर निबंध 500 शब्दों में

आज हम आपको दीपावली पर निबंध 500 शब्दों में (Diwali Essay In Hindi) देंगे। दिवाली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार हैं जिसे पूरे भारतवर्ष में ही नही अपितु संपूर्ण विश्व में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। इस दिन हर घर मौहल्ले को दीयो की रोशनी से जगमगा दिया जाता है। सभी लोग इस दिन नए वस्त्र पहनते हैं, एक दूसरे को बधाई देते हैं तथा खुशियां मनाते हैं।

इन दिनों सबसे ज्यादा खुश होते हैं स्कूल के बच्चे क्योंकि उनकी लंबी छुट्टियाँ जो हो जाती है। हालाँकि उनके अध्यापक छुट्टियों काम देते हैं जिसमें दिवाली पर निबंध (Diwali Par Nibandh) प्रमुख होता है। ऐसे में यदि आपको भी यहीं काम मिला है और आपको दीपावली का निबंध 500 शब्दों के अंदर-अंदर लिखना है तो चलिए आज हम आपकी मदद करते हैं।

Diwali Essay In Hindi | दीपावली पर निबंध 500 शब्दों में

दीपावली का अर्थ होता हैं दीयो की लड़ी अर्थात इस दिन हम अपने घर में जगह-जगह दीपक को जलाते हैं व माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं। घर व दुकान में माँ लक्ष्मी, सरस्वती व भगवान गणेश की पूजा करने के पश्चात सभी एक-दूसरे को दिवाली की बधाई देते हैं। अब इस दिन से जुड़ी कई कथाएं है लेकिन सबसे मुख्य कथा भगवान श्रीराम से जुड़ी हुई है।

ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको दिवाली की कथा सहित इसके महत्व के बारे में भी बताएँगे। इतना ही नहीं, हम आपको दिवाली कब और कैसे मनाई जाती है, इसकी जानकारी भी देंगे। आइए दिवाली पर निबंध (Diwali Par Nibandh) की शुरुआत करते हैं।

दिवाली से जुड़ी कथा

त्रेता युग में जब भगवान श्रीराम ने जन्म लिया था तो उनका मुख्य उद्देश्य पापी रावण का अंत करना था। जब राज्याभिषेक से पहले उनके चौदह वर्ष का वनवास हुआ तब वे अपने पिता की आज्ञानुसार माता सीतालक्ष्मण के साथ वन में गए।

वनवास के अंतिम वर्ष में लंका के दुष्ट राजा रावण ने माता सीता का अपहरण कर लिया। तब भगवान श्रीराम ने वानर सेना के साथ लंका पर चढ़ाई की और दुष्ट रावण का अंत किया। चौदह वर्ष का समय समाप्त होने के पश्चात जब श्रीराम पुनः अयोध्या पहुंचे तो उस दिन सभी अयोध्यावासियो ने उनका भव्य स्वागत किया। तब से दिवाली का पर्व हर वर्ष श्रीराम के अयोध्या आने की खुशी में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं।

दिवाली कब मनाई जाती है?

प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली का पावन त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम का अयोध्या नगरी में चौदह वर्ष के पश्चात पुनः आगमन हुआ था जिसके लिए सभी अयोध्यावासियो ने भव्य तैयारियां की थी।

दिवाली कैसे मनाते है?

दिवाली के आने से पहले ही इस पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। लोग अपने लिए नए वस्त्र व अन्य चीज़े खरीदते हैं। घर की साफ-सफाई की जाती हैं तथा पूरे घर को सजा दिया जाता है। इसके साथ ही घर में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं जिसमे सभी घरवाले सम्मिलित होते हैं।

दिवाली वाले दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान आदि करके नए वस्त्र धारण किये जाते हैं। तत्पश्चात बड़ो का आशीर्वाद लिया जाता है व पूजा की जाती हैं। संध्या के समय शुभ मुहूर्त पर नए वस्त्रों को पहनकर माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती व भगवान गणेश की पूजा की जाती हैं। उसके बाद भगवान श्रीराम के आने की खुशी में पूरे घर में व बाहर चबूतरे पर जगह-जगह दीये रखे जाते हैं।

इसके बाद सभी शगुन के रूप में पटाखे फोड़ते हैं, आतिशबाजी करते हैं, बाजार घूमने जाते हैं, रिश्तेदारों दोस्तों से मिलते हैं व एक दूसरे को बधाइयाँ देते है। अयोध्या नगरी में हर वर्ष लाखों की संख्या में दीप प्रज्जवलित किए जाते हैं। दिवाली के अगले दिन राम-रामी का त्यौहार होता हैं जिसमे सभी लोग एक दूसरे से मिलकर राम-राम करते हैं।

दिवाली का महत्व

दिवाली का हम सबके जीवन में एक प्रमुख स्थान हैं जो हम सभी को एक मुख्य संदेश देकर जाती हैं। हर वर्ष दीपावली का त्यौहार मनाने का मुख्य संदेश श्रीराम के जीवन के आदर्शो को आत्मसात करना व उनका अनुसरण करने से हैं।

श्रीराम का पूरा जीवन ही हम सबके लिए एक प्रेरणा हैं। किस प्रकार वे अपने पिता के वचन का पालन करने के लिए अयोध्या का राजसिंहासन त्यागकर वनवास में चले जाते हैं व वहां चौदह वर्षो तक अपना जीवनयापन करते हैं, किस प्रकार वे एक स्त्री का अपहरण करने पर रावण का उसकी सेनासहित वध कर डालते हैं, इत्यादि हमे कई शिक्षाएं देकर जाते हैं।

ऐसे सद्पुरुष का जब पुनः अपनी नगरी अयोध्या में आगमन होता है तो किस प्रकार प्रजा में एक अलग उत्साह देखने को मिलता हैं, वह भी देखने लायक हैं। इस प्रकार दीपावली का त्यौहार हमे श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने व उनके बताए मार्ग पर चलने को कहता है।

तो यह था दीपावली पर निबंध 500 शब्दों में (Diwali Essay In Hindi)। इसे आप अपने स्कूल में लिखकर दे सकते हैं। आप चाहे तो इसमें कुछ जोड़ भी सकते हैं या इसे अपने शब्दों में भी लिख सकते हैं।

दिवाली पर निबंध से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: दीपावली पर निबंध 150 शब्दों में कैसे लिखा जाता है?

उत्तर: यदि आप दीपावली पर निबंध 150 शब्दों में लिखना चाहते हैं तो उसके लिए आप हमारे लिखे गए इस निबंध में से कथा और महत्व को उठा सकते हैं

प्रश्न: हम दीपावली क्यों मनाते हैं 300 शब्दों का निबंध लिखते हैं?

उत्तर: दीपावली मनाने से संबंधित 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए आप इस लेख में से कथा और महत्व को उठा लीजिए अब आप चाहे तो इसमें कुछ जोड़ या हटा भी सकते हैं

प्रश्न: दीपावली पर निबंध क्या है?

उत्तर: इस लेख में हमने 500 शब्दों में दीपावली पर निबंध लिखा है आप चाहे तो इसे ऐसे का ऐसा लिखकर दिखा सकते हैं या फिर इसे पढ़कर अपने शब्दों में लिख सकते हैं

प्रश्न: दिवाली एक महत्वपूर्ण निबंध क्यों है?

उत्तर: दिवाली एक महत्वपूर्ण निबंध इसलिए है क्योंकि यह हमें कई तरह की शिक्षाएं देकर जाता है इसकी सबसे बड़ी शिक्षा तो यहीं है कि बुराई चाहे कितनी ही बड़ी क्यों ना हो जाए, एक ना एक दिन उसे अच्छाई के सामने झुकना ही होगा

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

गौरी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपको गौरी माता की आरती (Gauri Mata Ki Aarti) हिंदी में अर्थ सहित…

2 hours ago

मंगला गौरी चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपको मंगला गौरी चालीसा इन हिंदी (Gori Chalisa In Hindi) में अर्थ सहित…

2 hours ago

जानकी कृत पार्वती स्तोत्र इन हिंदी – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपको जानकी कृत पार्वती स्तोत्र (Janki Krit Parvati Stotram In Hindi) हिंदी में…

4 hours ago

पार्वती माता आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम पार्वती माता की आरती (Parvati Mata Ki Aarti) हिंदी में अर्थ सहित समझेंगे।…

5 hours ago

पार्वती चालीसा के लाभ व महत्व

आज हम पार्वती चालीसा हिंदी में (Parvati Chalisa In Hindi) अर्थ सहित समझेंगे। माता पार्वती…

5 hours ago

अन्नपूर्णा स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित – PDF फाइल व इमेज भी

आज हम आपको अन्नपूर्णा स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित (Annapurna Stotram In Hindi) देंगे। हमें जीवित…

7 hours ago

This website uses cookies.