पर्व/ त्यौहार

नवरात्रि में व्रत का खाना बनाने के लिए 7 फूड रेसिपीज

आज हम नवरात्रि व्रत का खाना (Navratri Vrat Ka Khana) के ऊपर बात करेंगे। नवरात्र में हममे से कई लोग व्रत रखते हैं। कुछ लोग नवरात्र में नौ दिनों का व्रत रखते हैं तो कुछ जोड़ी में। नवरात्र के व्रत में बहुत सी चीजों को खाने की मनाही होती हैं जिसमे कई मसाले, अनाज, सब्जियां व तेल भी आते हैं। इसलिये हमे चुनिंदा चीजों का ही इस्तेमाल करके नवरात्र के लिए व्यंजन तैयार करने होते हैं।

यदि आप भी नवरात्रि में व्रत का खाना (Navratri Ka Khana) खाने के लिए स्पेशल व्यंजन बनाने की विधि ढूँढ रहे हैं तो आज हम आपकी इसमें सहायता करेंगे। हम आपको बताएँगे कि नवरात्र के दिनों में आप किन-किन स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाकर खा सकते हैं।

Navratri Vrat Ka Khana | नवरात्रि व्रत का खाना

नवरात्रि में व्रत करने के कई तरह के नियम होते हैं। इसमें कई चीज़ों को खाने की सख्त मनाही होती है। ऐसे में नवरात्रि व्रत का खाना बनाते समय कई चीज़ों का ध्यान रखा जाना बहुत ही जरुरी हो जाता है। यहीं कारण है कि आज हम आपको केवल उन्हीं व्यंजनों को बनाने की विधि बताएँगे, जिन्हें नवरात्रि में सामान्य तौर पर खाया जा सकता है। यहाँ हम आपके सामने एक-एक करके कुल 7 नवरात्रि के व्यंजन की विधि रखने जा रहे हैं।

#1. कुट्टू आटे की पुड़ियाँ व आलू की सब्जी

यह नवरात्र के व्रत में एक समय के लिए किया जाने वाला सबसे मुख्य भोजन हैं। लगभग हर घर में इसे नवरात्र के समय में बनाया जाता हैं। आइये इसे बनाने की विधि जानते हैं।

सामग्री:

  • कुट्टू का आटा
  • उबले आलू
  • कद्दूकस की हुई घिया
  • कद्दूकस किया हुआ खीरा
  • सेंधा नमक
  • काली मिर्च
  • पालक
  • देसी घी या मूंगफली का तेल

विधि:

  • कुट्टू के आटे को छानकर उसमे सभी सामग्री (उबले आलू, घिया, खीरा, सेंधा नमक, काली मिर्च, पालक) मिला ले व आटा गूँथ ले।
  • फिर इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इसे बेल ले।
  • अब एक कढ़ाई लेकर उसमे देसी घी या मूंगफली का तेल डाले व उसमे पुड़ियाँ तल ले।

नोट: आप कुट्टू के आटे के परांठे या रोटियां भी बना सकते हैं। पूड़ियों के साथ खाने के लिए आप आलू की सूखी या गीली सब्जी बना सकते हैं या फिर आप दही या रायते के साथ भी इसे खा सकते हैं।

#2. साबूदाना खीर

साबूदाने में स्टार्च, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती हैं जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखती हैं। इसी के साथ इसे खाने से पेट भरा रहता हैं। साबूदाने से आप खिचड़ी व खीर दोनों बना सकते हैं। आपको मीठा पसंद हो या नमकीन, उसी के अनुसार आप इसे बनाएं।

सामग्री:

  • साबूदाना
  • दूध
  • पानी
  • चीनी

विधि:

  • सबसे पहले साबूदाना को कुछ समय के लिए (5-6 मिनट) पानी में भिगोकर निचोड़ ले।
  • एक बर्तन में दूध को गर्म करे व उसमे उबाला दिलाए।
  • अब इसमें निचोड़े हुए साबूदाना डाल दे व 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • अंत में इसमें चीनी मिला दे व 1-2 मिनट के लिए और पकाएं।
  • साबूदाना खीर तैयार हैं। इसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार मेवे भी मिला सकते हैं।

#3. साबूदाना खिचड़ी

नवरात्रि व्रत का खाना (Navratri Vrat Ka Khana) बनाने के लिए जो व्यंजन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, वह यहीं साबूदाने की खिचड़ी होती है। आइए इसे बनाने की विधि जान लेते हैं।

सामग्री:

  • साबूदाना
  • सेंधा नमक
  • मूंगफली के दाने
  • हरी मिर्च
  • देसी घी या मूंगफली का तेल
  • नींबू का रस

विधि:

  • सबसे पहले साबूदाना को पानी में कुछ देर भिगोकर निचोड़ ले।
  • अब देसी घी या तेल में उसका छोंक लगाये।
  • इसके साथ ही बाकि सब चीज़े भी इसके साथ भून ले।
  • अंत में आप इसमें स्वाद के लिए नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

#4. आलू का हलवा

आलू की सब्जी, पूड़ियों इत्यादि को व्रत में लोग चाव के साथ खाते हैं। और जब बात हो आलू के हलवे की तो यह भला किसे पसंद नही होगा।

सामग्री:

  • उबले आलू
  • घी
  • चीनी
  • इलाइची पाउडर

विधि:

  • आलू को उबालकर उसे अच्छे से मैश कर ले।
  • अब एक कढ़ाई लेकर उसमे घी गर्म करे व मैश किये आलू उसमे डाले।
  • धीमी आंच पर आलू को तब तक पकाएं जब तक वह घी न छोड़ने लगे।
  • उसके बाद चीनी को डाले व अच्छे से हलवे में मिलाए।
  • दो-तीन मिनट के पश्चात गैस बंद कर दे। लो हो गया आलू का हलवा तैयार।

#5. मखाना खीर

नवरात्र का खाना बनाने के लिए मखाना खीर एक ऐसा व्यंजन है जिसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। इसे आप कुछ ही देर में बना सकते हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

सामग्री:

  • मखाने
  • दूध
  • मेवे (काजू, बादाम इत्यादि बारीक कटे हुए)
  • चीनी

विधि:

  • मखानों को बारीक काट ले या हो सके तो मिक्सी में दरदरा पीस ले।
  • अब इसे कढ़ाई पर धीमी आंच पर भुने।
  • इसके पश्चात एक अलग बर्तन में दूध गर्म करे व उसमे भुने हुए मखाने डाल दे।
  • दूध को तब तक उबाले जब तक मखाने उसमे अच्छे से गल ना जाए।
  • अंत में उसमे चीनी डाले व अच्छे से मिलाएं।
  • दो-तीन मिनट के पश्चात गैस बंद कर दे। मखाना खीर तैयार है।

#6. थालीपीठ

नवरात्रि में व्रत का खाना (Navratri Ka Khana) बनाने के लिए यह एक ऐसा व्यंजन है जिसके बारे में बहुत लोगों को पता नहीं होता है। ऐसे में आइए थालीपीठ को बनाने की विधि के बारे में जान लेते हैं।

सामग्री:

  • सिंघाड़े का आटा
  • साबूदाना
  • कद्दूकस किया हुआ आलू
  • घी
  • सेंधा नमक
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • धनिया
  • मूंगफली पीसी हुई
  • नींबू का रस
  • पानी

विधि:

  • सबसे पहले साबूदाना को पानी में भिगोकर तब तक रखे जब तक वह मुलायम ना हो जाए।
  • अब एक बर्तन में निचोड़ा हुआ साबूदाना, सिंघाड़े का आटा, हरी मिर्च, आलू, सेंधा नमक, धनिया, नींबू रस, मूंगफली सब मिलाकर पानी की सहायता से आटा गूँथ ले।
  • अब इसकी लोइयां बनाकर हल्के से बेले।
  • तवे पर घी लगाकर इसे तवे पर रखे तथा दोनों ओर से हल्का सुनहरा होने तक सेंके।
  • लो तैयार हैं थालीपीठ जिसे आप दही, चटनी या सब्जी के साथ खा सकते हैं।

#7. समा चावल का पुलाव

नवरात्र के व्यंजनों में समा चावल का पुलाव ज्यादातर सभी लोगों को बहुत पसंद आता है। ऐसे में क्यों ना आप भी इस नवरात्रि इनका आनंद उठाए। चलिए इसकी विधि के बारे में भी जान लिया जाए।

सामग्री:

  • समा चावल
  • मूंगफली
  • आलू
  • धनिया
  • हरी मिर्च
  • सेंधा नमक
  • पानी
  • घी

विधि:

  • सबसे पहले चावल को कुछ देर के लिए पानी में भिगोए ताकि इसमें से सारी गंदगी निकल जाए।
  • अब एक कढ़ाई में घी गर्म करे व उसमे मूंगफली को भुने।
  • इसके बाद कटे हुए आलू तथा हरी मिर्च को कढ़ाई में डालकर भुने।
  • अंत में चावल को उसमे डाले व कुछ समय के लिए भुने।
  • 2-3 मिनट के पश्चात इस मिश्रण में बाकि सब चीज़े मिला दे तथा पानी डाल दे।
  • अब इसे धीमी आंच पर 10 से 20 मिनट के लिए पकने दे ताकि यह अच्छे से बन जाएँ।
  • लो समा चावल का पुलाव तैयार हैं। आप इसमें ऊपर से स्वाद के लिए नींबू निचोड़ सकते हैं।

इस तरह से आपने कुल 7 नवरात्रि व्रत का खाना (Navratri Vrat Ka Khana) बनाने की विधि के बारे में जानकारी ले ली है। तो आपको इनमें से कौन-सा व्यंजन सबसे अधिक पसंद है और आप इनमें से किसे बनाने जा रहे हैं।

नवरात्रि व्रत का खाना से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: नवरात्रि व्रत में कितने भोजन होते हैं?

उत्तर: यदि आप नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो आप दिन में केवल एक बार ही सेंधा नामक युक्त भोजन ले सकते हैं इसके अलावा आप दो बार फलाहार व्रत ले सकते हैं

प्रश्न: क्या हम पीरियड्स के दौरान नवरात्रि का व्रत रख सकते हैं?

उत्तर: नहीं, आप पीरियड्स के दौरान नवरात्रि का व्रत नहीं रख सकती हैं पीरियड्स या मासिक धर्म के दौरान नवरात्रि का व्रत तो क्या बल्कि कोई भी व्रत नहीं रखा जा सकता है इतना ही नहीं, आप व्रत का भोजन भी नहीं बना सकती है और ना ही उन्हें छू सकती है

प्रश्न: क्या नवरात्रि में दही खा सकते हैं?

उत्तर: हां, आप नवरात्रि के व्रत में दही को खा सकते हैं हालाँकि यदि आप दही में नमक डालकर खा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखे कि पूरे दिन में केवल एक बार ही नमक का सेवन किया जा सकता है और वह भी सेंधा नमक

प्रश्न: नवरात्रि व्रत कितने बजे तोड़ना है?

उत्तर: नवरात्रि का व्रत पूरे दिन के लिए रखा जाता है ऐसे में आप व्रत के अगले दिन ही भोजन कर सकते हैं और वह भी सूर्योदय के बाद ही कुछ लोग सोचते हैं कि वे रात के बारह बजे के बाद भोजन कर सकते हैं जो कि गलत है

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

14 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

14 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

16 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

17 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

3 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

3 days ago

This website uses cookies.