आज का राशिफल

आज का राशिफल 25 जून 2024 | Today Rashifal 25 June 2024

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 25 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal 25 June 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल (Today Rashifal 25 June) जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार आपके दैनिक जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं 25 जून 2024 का आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 25 जून 2024 (Aaj Ka Rashifal 25 June 2024)

यदि आप अभी तक धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर अभी जुड़े। यहाँ पर आपको हर दिन का दैनिक राशिफल प्रतिदिन भेजा जाएगा। इसी के साथ धर्म व देश से जुड़ी अन्य जानकारी भी समय-समय पर चित्रों, विडियो व लेख के माध्यम से दी जाती रहेगी।

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप समूह से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

छात्रों को आज के दिन कई चुनौतियां मिलेंगी जिससे उन्हें तनाव हो सकता है। ऐसे में समस्या से भागने की बजाये उनका सामना करें जो आगे के लिए आपका मार्ग प्रशस्त करेंगी।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

धन के मामले में सजग होने की आवश्यकता है तथा थोड़ी सावधानी बरतें। किसी भी बड़े खर्चे को करने से पहले या कहीं निवेश करने से पूर्व घर में विचार-विमर्श अवश्य करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आपने कहीं पैसा निवेश किया हुआ है या शेयर इत्यादि खरीद रखे हैं तो आज के दिन उस पर ध्यान बनाये रखें क्योंकि बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। बाज़ार में आपके व्यापार को लेकर सकारात्मक दृष्टि बन सकती है तथा सभी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा तथा आपको अपने काम में सफलता मिलेगी जिससे बॉस भी आपसे खुश होंगे। सरकारी अधिकारी भी अपने कार्य से संतुष्ट होंगे तथा कुछ नया करने प्रयास करेंगे जो उनको संतुष्टि प्रदान करेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

धर्मयात्रा के फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप विवाहित हैं तथा अपने साथी से दूर हैं तो आज के दिन उनसे भेंट हो सकती है। आपका पार्टनर आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेगा जिससे यह महीना आप दोनों के लिए यादगार रहेगा।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

घर में सब कुछ सुख-शांति से रहेगा तथा सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है व उसके लिए कई जगह से विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

व्यापार में लाभ मिलेगा तथा रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। जिन्होंने भूमि या शेयर में पैसा लगा रखा है उन्हें भी आज के दिन लाभ मिलने की संभावना है। इसलिये अपने चारों ओर ध्यान बनाए रखें।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 3

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आपका अपनी जॉब से मोहभंग हो सकता है लेकिन जल्दबाजी में नौकरी ना छोड़ें। किसी भी निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से सोच लें। फ्रीलांस का काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

घर में किसी सदस्य को यदि आपके प्रेम जीवन के बारे में पता है तो उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं तथा वह आपकी सहायता कर सकते हैं। जिनके विवाह की बात चल रही है उनका अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होने की संभावना है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

काम का दबाव कुछ ज्यादा रहने के कारण दिमाग में कुछ समय के लिए तनाव तो रहेगा लेकिन आप उसे अच्छे से हैंडल कर लेंगे। ऐसे में संयम से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

धर्मयात्रा के इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है व साथ ही अपनी तैयारी को लेकर मन कुंठित भी रह सकता है। ऐसे में किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार करेंगे और भविष्य को लेकर एक स्पष्ट रूपरेखा बनाकर आगे चलेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

घरवालों के मन में आपको लेकर किसी बात की चिंता रह सकती है, ऐसे में उनसे खुलकर बात करें तथा स्वभाव को सरल रखें। किसी से कुछ छुपाने की बजाये सभी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

इन्हें भी पढ़ें:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

Maha Shivaratri Story In Hindi: जानिए महाशिवरात्रि की कहानी

क्या आपने कभी सोचा है कि महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है (Mahashivratri Story In Hindi)!!…

6 दिन ago

Mahashivratri Vrat Katha: महाशिवरात्रि व्रत कथा व शिकारी को मोक्ष मिलना

आज हम आपको महाशिवरात्रि की कथा (Mahashivratri Vrat Katha) विस्तार से बताएँगे। महाशिवरात्रि का पर्व…

1 सप्ताह ago

राधा की शादी किससे हुई थी? (Radha Ki Shadi Kisse Hui Thi)

क्या आप इस लेख में राधा की शादी किससे हुई (Radha Ki Shadi Kisse Hui),…

2 सप्ताह ago

आज का राशिफल 30 जून 2024 | Today Rashifal 30 June 2024

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन…

3 सप्ताह ago

आज का राशिफल 29 जून 2024 | Today Rashifal 29 June 2024

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन…

3 सप्ताह ago

आज का राशिफल 28 जून 2024 | Today Rashifal 28 June 2024

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन…

3 सप्ताह ago

This website uses cookies.