पर्व/ त्यौहार

दीपावली की मिठाई – 15 तरह के पारंपरिक पकवान बनाने की रेसिपी

दिवाली की मिठाई (Diwali Ki Mithai) का नाम सुनते ही मुहं में स्वाद आ जाता हैं क्योंकि इस दिन के लिए घर में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान जो बनाए जाते है। घर पर मम्मी-दादी मिलकर दिवाली के लिए तरह-तरह की मिठाइयाँ, नमकीन इत्यादि बनाती हैं जो किसी और त्यौहार पर शायद ही मिले। दिवाली पर एक नही कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं जो किसी के मुहं में भी स्वाद ला दे।

यदि आप भी दिवाली पर बनाने के लिए स्पेशल रेसिपीज (Diwali Pakwan) ढूँढ रहे हैं तो आज हम आपकी इसमें सहायता करेंगे और आपको बताएँगे कि आप इस दिन के लिए क्या-क्या खास बना सकते हैं जो इस त्यौहार को यादगार बना देगा।

Diwali Ki Mithai | दिवाली की मिठाई

आज हम आपको दिवाली के दिन खाने के लिए बनाई जाने वाली तरह-तरह की मिठाईयों और उनकी विधि के बारे में तो बताएँगे ही बल्कि साथ ही दिवाली के कुछ अन्य प्रसिद्ध पकवानों के बारे में भी बताएँगे। उदाहरण के तौर पर दिवाली पकवान के तौर पर नमकीन मठरी या दही भल्ले या चाट पापड़ी भी बनाई जाती है।

वही दीपावली की मिठाई (Diwali Ki Mithaiyan) के तौर पर कुछ प्रसिद्ध मिठाईयों के नाम गुजिया, शकरपारे, मालपुआ, मूंग दाल हलवा, बालूशाही, मोहनथाल इत्यादि है। ऐसे में आज आपको हरेक मिठाई और अन्य व्यंजन की विधि मिलने वाली है। चलिए शुरू करते हैं।

#1. नमकीन सवाली/ मठरी

सामग्री

  • मैदा
  • नमक
  • अजवायन
  • देसी घी/ रिफाइंड
  • तलने के लिए तेल/ घी
  • आटा गूंथने के लिए गुनगुना पानी

विधि

  • सबसे पहले मैदे में नमक व अजवायन मिला ले।
  • अब घी या तेल डालकर अच्छे से मसल ले। इसको इस प्रकार मसले की मैदे को मुट्ठी में भरने से वह पेड़े की तरह बन जाए।
  • इसके बाद इसमें गुनगुना पानी डालकर गूँथ ले।
  • फिर गीले सूती कपडे से आधे घंटे के लिए ढक कर रख दे ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए।
  • अब उस आटे की लोइयां बनाकर छोटी-छोटी बेल ले।
  • जब सारी लोइयां बिलकर तैयार हो जाए तब उसे तल ले।
  • लो हो गयी गरमा गर्म सवाली/ मठरी तैयार।

कैसे खाए: इसे आप अपनी पसंद के अनुसार खा सकते हैं। कोई इसे अचार के साथ तो कोई दही के साथ तो कोई चाय के साथ खाना पसंद करता हैं।

नोट: आप मठरी बनाते समय एक किलो मैदे में यदि एक छोटी कटोरी सूजी की भी मिला देंगे तो मठरियां कुरकुरी बनती हैं।

#2. गुड़ वाली मठरी

सामग्री

  • गुड़
  • गेहूं का आटा
  • सौंफ
  • अजवायन
  • देसी घी/ रिफाइंड
  • तलने के लिए तेल या घी

विधि

  • सबसे पहले गुड़ को पानी में डालकर थोड़ा गर्म कर ले ताकि वह अच्छे से घुल जाए।
  • गुड़ के पानी में अच्छे से मिल जाने के पश्चात उसे छान ले ताकि कोई गंदगी इत्यादि हो तो वह निकल जाए।
  • अब आटे में सौंफ व अजवायन अच्छे से मिला ले।
  • अब इस आटे को गुड़ वाले पानी के साथ गूँथ ले।
  • आटे को गूंथने के पश्चात उसे आधे घंटे के लिए गीले सूती के कपड़े में लपेटकर रख दे।
  • आधे घंटे बाद इसकी लोइयां बनाकर छोटी-छोटी पूड़ी आकार में बेल ले तथा तेल में तल ले।
  • लो हो गयी गुड़ की मीठी सवाली/ मठरी तैयार।

कैसे खाए: इसे आप ज्यादातर सीधे भी खा सकते हैं या फिर जिसके साथ भी आपको टेस्टी लगे, आप उसके साथ खाए।

#3. शकरपारे

यह दिवाली की मिठाई (Diwali Ki Mithai) के रूप में सबसे प्रसिद्ध मिठाई है। दिवाली आ रही हो और शकरपारे ना बनाए जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। आइए जाने इसकी विधि के बारे में।

सामग्री

  • मैदा
  • गुड़/ चीनी
  • गुनगुना पानी
  • देसी घी/ रिफाइंड
  • तलने के लिए तेल या घी

विधि

  • सबसे पहले आप मैदे के आटे को सिंपल पानी से गूँथ ले।
  • अब इसे आधे घंटे के लिए सूती गीले कपड़े में लपेटकर रख दे।
  • अब इसकी बड़ी-बड़ी लोइयां बनाकर परात या बड़े बर्तन पर बेल ले।
  • इसके बाद चाकू की सहायता से इसे मनचाहे आकार में काट ले।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमे इन शकरपारो को तले।
  • उसी समय दूसरी कढ़ाई में पानी डालकर उसमे गुड़ या चीनी मिला दे। ध्यान रखे पानी ज्यादा ना ले व एक तार की चाशनी बना ले।
  • तेल में तलते समय यह ध्यान रखे कि आप उसे पूरा ना तले बल्कि थोड़ा सा अधूरा छोड़ दे।
  • तेल में तलने के बाद उन शकरपारो को सीधे चाशनी में डाल दे व जल्दी-जल्दी हाथ हिलाए। यदि आप चाशनी में डालने के बाद धीरे-धीरे हाथ हिलाएंगे तो चाशनी केवल नीचे जमी रह जाएगी।
  • चाशनी में एक से दो मिनट तलने के बाद इसे निकाल ले व शकरपारे तैयार हैं।

#4. मूंग दाल का हलवा

सामग्री

  • मूंग दाल बारीक पीसी हुई
  • घी
  • चीनी
  • दूध
  • मेवे बारीक कटे हुए (बादाम, काजू, किशमिश, केसर के धागे आदि)

विधि

  • सबसे पहले थोड़ा सा दूध गर्म करे व उसमे केसर के धागे मिलाकर एक ओर रख दे।
  • इसी प्रकार थोड़ा सा पानी गर्म करे व इसमें किशमिश डालकर रख दे।
  • अब एक कढ़ाई में घी गर्म करके उसमे पीसी हुई मूंग दाल मिलाए व धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंके। इसमें इस बात का ध्यान रखे कि दाल नीचे चिपके नही।
  • जब दाल सुनहरी हो जाए व घी छोड़ने लगे तब उसमे केसर वाला दूध मिला दे व साथ ही बाकि बचा हुआ दूध भी मिला दे।
  • जब दाल सारे दूध को सोख ले तब आप इसमें चीनी व किशमिश भी मिला दे व थोड़ी देर और धीमी आंच पर सेंके।
  • लो हो गया मूंग दाल का हलवा तैयार। सर्व करने से पहले इसमें ऊपर से बारीक कटे काजू बादाम मिलाकर खाए।

#5. गुजिया

सामग्री

  • मैदा
  • सूजी
  • घी
  • बुरा खांड/ पीसी हुई चीनी
  • सूखा नारियल
  • मावा
  • इलाइची
  • तलने के लिए तेल या घी
  • मेवे बारीक कटे हुए (काजू, बादाम किशमिश आदि)

विधि

  • सबसे पहले मैदे के आटे में घी डालकर अच्छे से मसल ले ताकि मुट्ठी में भरने पर वह पेड़े की आकृति बनाए।
  • अब इसमें पानी डालकर इसका सख्त आटा गूँथ ले।
  • आधे घंटे के लिए इसे गीले सूती के कपड़े से ढ़ककर रख दे।
  • दूसरी ओर, एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करे व इसमें सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक सेंके। ध्यान रखे कि गैस धीमी आंच पर ही रखे।
  • अब इसे एक अलग बर्तन में निकाल दे व उसमे बुरा खांड मिला दे।
  • अब उसी कढ़ाई में घी डालकर मेवे (काजू-बादाम) को अच्छे से भून ले तथा इसे सूजी वाले बर्तन में ही मिला दे।
  • अब उसी कढ़ाई में सूखा नारियल का बुरा डालकर भुने व इसे भी सूजी वाले बर्तन में मिला दे।
  • अब उसी कढ़ाई में मावा को हल्का सुनहरा होने तक सेंके जब तक कि उसमे से अच्छी खुशबू ना आने लगे।
  • अब इसे भी सूजी वाले बर्तन में डाले व किशमिश भी मिला दे।
  • अब इलाइची को भी अच्छे से पीसकर सूजी के मिश्रण में मिला दे। अब इस मिश्रण को अच्छे से आपस में मिक्स कर ले।
  • दूसरी ओर, मैदे के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल ले।
  • अब इसमें सूजी के मिश्रण को चम्मच की सहायता से भरे व इसके किनारे को हल्के पानी के हाथ से बंद कर दे। ध्यान रखे कि इसे अच्छे से बंद करे ताकि तलते समय यह खुले नही।
  • अब एक कढ़ाई में घी या तेल डालकर गर्म करे व इसमें सभी गुजिया हल्की सुनहरी होने तक सेंक ले।
  • लो हो गयी गरमा गर्म गुजिया तैयार।

#6. दही-भल्ले

सामग्री

  • उड़द की दाल
  • मूंग की दाल
  • तलने के लिए तेल
  • नमक
  • दही
  • मसाले (नमक, लाल मिर्च, जीरा, गरम मसाला, चाट मसाला इत्यादि)

विधि

  • उड़द व मूंग की दाल को अलग-अलग पानी में भिगोकर 4-5 घंटे के लिए रख (Diwali Pakwan) दे।
  • यह ध्यान रखे कि उड़द की दाल मूंग की दाल से ज्यादा ले जैसे कि उड़द की दाल ⅔ कटोरी तो मूंग की दाल ⅓ कटोरी।
  • फिर इन दोनों दालो को मिलाकर मिक्सी में पीस ले। यदि इसमें थोड़ा पानी डालने की आवश्यकता हैं तो वह भी डाल दे।
  • अब इसे खुले बर्तन में निकाल कर चम्मच से फेंट ले। फेंटते समय यदि मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा पानी और मिला ले। इसे 15 से 20 मिनट तक फेंटे।
  • अब इसमें थोड़ा सा नमक मिला ले।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर ले, तेल गर्म होने के पश्चात गैस धीमा कर दे।
  • अब भल्लो को गोल-गोल आकार में तेल में डाले व हल्की आंच पर हल्का सुनहरा होने तक सेंके।
  • सेंकने के बाद आप इन्हें एक प्लेट में टिश्यू पेपर पर निकाल ले व ठंडा होने दे।
  • जब यह ठंडा हो जाए तब आप इसे एक पानी के बर्तन में भिगोकर रख दे ताकि इसमें से एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। इसे पानी में 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रखे।
  • अब इसके बाद यह पानी निकालकर अलग पानी में डाले व कई देर तक रखे। भल्ले बहुत हल्के होते हैं इसलिये ये पानी के ऊपर तैरने लगते हैं। इसके लिए आप इस बर्तन में एक छोटी प्लेट रखकर उस पर कोई भारी सामान रख दे ताकि भल्ले पानी में पूरे डूबे रहे जैसे कि पानी से भरी कटोरी।
  • दही भल्लो का मसाला बनाने के लिए एक तवे पर जीरा, इलाइची पाउडर, नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, गरम मसाला इत्यादि डालकर भुने।
  • जब यह मसाले अच्छे से भुन जाए तब इन्हें मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस ले व पाउडर बना ले।
  • अब आप भल्लो को पानी से निकाल कर हल्का सा निचोड़ ले ताकि इसमें से एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।
  • अब इन्हें दही में डाल दे व उसमे मसालों का मिश्रण मिलाकर दही भल्लो को आनंद ले।

नोट: आप अपने स्वाद के अनुसार इसमें इमली की चटनी, हरी चटनी, सवाली/ मठरी, प्याज, टमाटर, भुजिया इत्यादि भी मिला सकते हैं। कुछ लोगो को मीठे दही भल्ले खाने पसंद हैं तो उसके लिए आप दही में मसाले की बजाए चीनी डालकर भी खा सकते है।

#7. मालपुआ

सामग्री

  • फुल क्रीम दूध
  • सूजी
  • मैदा
  • चीनी
  • इलाइची पाउडर
  • मेवे बारीक कटे हुए (काजू, बादाम, किशमिश इत्यादि)
  • तलने के लिए घी या तेल
  • पानी
  • दूध
  • केसर के धागे

विधि

  • सबसे पहले एक कटोरी में थोडा गर्म दूध डालकर उसमे केसर के धागे डाल दे।
  • अब एक बर्तन में दूध डालकर उबाल ले।
  • जब दूध ठंडा हो जाए तब उसमे सूजी, मैदा, मेवे डालकर अच्छे से मिला ले। ध्यान रखे कि यह घोल ना ही ज्यादा गाढ़ा हो व ना ही ज्यादा पतला।
  • अब इस मिश्रण को आधे घंटे के लिए रख दे।
  • अब एक कढ़ाई लेकर उसमे घी या तेल गर्म करे व उसमे तैयार मिश्रण के घोल को बड़ी चम्मच की सहायता से फैला दे। एक बार में कढ़ाई में जितने मालपुए बनते हैं उतने डाले व हल्का सुनहरा होने तक सेंके।
  • अब एक अलग कढ़ाई में पानी डालकर उसमे चीनी मिलाए व दो तार की चाशनी बनाए।
  • इस चाशनी में आप इलाइची पाउडर व केसर वाला दूध भी मिला दे।
  • अब इसमें सुनहरे मालपुओं को डाल दे व अच्छे से मिला ले। इसे आधे घंटे के लिए उस चाशनी वाले पानी में मिलाकर रखे।
  • लो हो गए स्वादिष्ट मालपुएं तैयार।

#8. चाट पापड़ी

सामग्री

  • गेहूं का आटा
  • मैदा
  • सूजी
  • उबले आलू
  • प्याज
  • टमाटर
  • नमक
  • अजवायन
  • तेल या घी
  • दही
  • चटनी
  • जीरा
  • भुजिया इत्यादि

विधि

इसकी विधि भी नमकीन सवाली/मठरी बनाने के जैसी ही हैं बस इसे और स्वादिष्ट बना दिया जाता हैं। आइए जानते हैं कैसे:

  • सबसे पहले एक परात में गेहूं का आटा, सूजी, मैदा, नमक व अजवायन को अच्छे से मिला ले।
  • अब इसे पानी की सहायता से गूँथ कर आधे घंटे के लिए सूती गीले कपडे में लपेटकर रख दे।
  • आधे घंटे बाद इसकी लोइयां बनाकर बेल ले व हल्की आंच पर घी या तेल में सुनहरा होने तक सेंक ले।
  • जब यह ठंडी हो जाए तब इसका चाट बनाए।
  • चाट बनाने के लिए आप दही में उबले आलू, प्याज, टमाटर बारीक काट ले।
  • अब इसमें सभी मसाले, भुजिया, चटनी अपनी स्वादानुसार मिलाए व मठरी को तोड़कर मिक्स कर ले।
  • लो तैयार हैं चटपटी चाट पापड़ी।

#9. कांजी वड़ा

सामग्री

  • मूंग की दाल
  • तलने के लिए तेल
  • नमक
  • पानी
  • चाट मसाला
  • हींग पाउडर
  • लाल मिर्च
  • हल्दी
  • पीली सरसों

विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में सभी मसाले व थोड़ा सा तेल अच्छे से मिला (Diwali Ki Mithaiyan) लीजिये।
  • अब इसमें साफ पानी डालकर मिलाए।
  • इसे एक बर्तन में बंद कर तीन दिनों के लिए फ्रिज में बंद करके रख दे।
  • हर दिन इस बर्तन को खोलकर इसे चम्मच की सहायता से थोड़ी देर के लिए हिलाना ना भूले।
  • तीसरे दिन कांजी तैयार हो जाएगी व इसमें से खट्टा व चटपटा स्वाद आने लगेगा।
  • वड़ा बनाने की विधि भल्ले बनाने के समान ही हैं। इसके लिए आप मूंग की दाल को कुछ घंटो के लिए पानी में भिगोकर रखे।
  • फिर इसे पानी से निकाल कर मिक्सी में घुमा ले व अच्छे से फेंट ले।
  • इसमें थोड़ा नमक मिलाना ना भूले व मिश्रण को हल्के तेल में गोलाकार आकृति में हल्का सुनहरे होने तक तल ले।
  • ठंडा होने के पश्चात इसे साफ पानी में कुछ देर भिगोकर रखे ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
  • अब जब भी आपका कांजी वड़ा खाने का मन करे तो एक कटोरी में वड़ा लेकर उसमे कांजी मिलाकर अच्छे से खाए।

नोट: आप इसमें अपने स्वाद के अनुसार रायता की बूंदी भी मिला सकते है।

#10. खीर

सामग्री

  • दूध
  • चावल
  • केसर के धागे
  • मेवे बारीक कटे हुए (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश इत्यादि)
  • चीनी

विधि

  • खीर बनाने की विधि एक दम आसान हैं व शायद आपको पता भी हो। इसके लिए आप एक कढ़ाई में दूध डालकर उसे उबाल ले।
  • अब इसमें चावल डालकर उबलने दे व बीच-बीच में चम्मच से हिलाते रहे।
  • जब चावल अच्छे से पक जाए तब इसमें केसर के धागे, चीनी व सभी मेवे डाल दे।
  • अब इसे दो से तीन मिनट तक और पकने दे व लो हो गयी स्वादिष्ट खीर तैयार।

#11. अखरोट बर्फी

सामग्री

  • अखरोट बारीक पिसा हुआ
  • चीनी
  • पानी
  • घी या तेल

विधि

  • एक कढ़ाई में पानी डाले व उसमे चीनी मिलाकर दो तार की चाशनी बनाए। ध्यान रखे चाशनी अच्छे से बनाए क्योंकि तभी बर्फी सही से बनेगी।
  • जब चाशनी बन कर तैयार हो जाए तब गैस को बंद कर दे।
  • अब इसमें बारीक पिसा हुआ अखरोट का आटा मिलाए व चम्मच की सहायता से जल्दी-जल्दी मिक्स करे ताकि यह अच्छे से मिल जाए।
  • अब इसे फिर से गैस पर रखे व धीमी आंच पर तब तक पकाए जब तक कि यह किनारा ना छोड़ने लगे।
  • इसके बाद एक परात या प्लेट में हल्के हाथ से घी या तेल लगाकर उस पर इस मिश्रण को फैला दे।
  • कुछ समय के लिए मिश्रण को ठंडा होने दे व फिर इसे चाकू की सहायता से अपने मनचाही बर्फी के आकार में काट ले।
  • लो हो गयी स्वादिष्ट अखरोट की बर्फी तैयार।

#12. चंद्रकला की मिठाई

कई जगह दिवाली की मिठाई (Diwali Ki Mithai) के तौर पर यह मिठाई बहुत पसंद की जाती है जबकि कुछ जगह लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आइए इसके बारे में भी जान लेते हैं।

सामग्री

  • मैदा
  • सूजी
  • तेल
  • घी
  • मावा/ खोया
  • नारियल का बुरादा
  • चिरौंजी
  • इलायची पाउडर
  • चीनी
  • केसर के धागे
  • मेवे बारीक कटे हुए (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश इत्यादि)

विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करे व फिर इसमें सूजी मिला दे।
  • सूजी को हल्का सुनहरा होने तक भुने। इसके पश्चात इसमें नारियल का बुरादा व मावा डालकर भुने व गैस बंद कर दे।
  • इस मिश्रण में आप चिरौंजी, इलाइची पाउडर, केसर के धागे व सभी मेवे मिलाकर तैयार कर ले।
  • अब एक परात में मैदे का आटा गूँथ ले व आधे घंटे के लिए इसे सूती गीले कपड़े से ढ़ककर रख दे।
  • अब इसकी लोइयां बनाकर छोटी आकार में पूड़ियाँ बेल ले व इसमें ऊपर तैयार की गयी भरावन सामग्री डाल दे।
  • अब इसके किनारों को हल्के पानी के साथ से बंद कर दे ताकि तलते समय यह खुले नही।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमे सारी चंद्रकला की मिठाई को हल्का सुनहरा होने तक तल ले।
  • तलने के पश्चात इन्हें एक प्लेट में टिश्यू पेपर पर निकाल कर रख दे।
  • अब एक कढ़ाई में दो तार की चाशनी तैयार करे व सभी चंद्रकला को उसमे डालकर अच्छे से मिक्स करे व कुछ देर ऐसे ही रहने दे।
  • लो हो गयी स्वादिष्ट चंद्रकला की मिठाई तैयार।

#13. नारियल की बर्फी

सामग्री

  • कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • मावा/ खोया
  • घी
  • पानी
  • चीनी

विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में घी व मावा डालकर गर्म करे।
  • जब यह अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल भी मिला दे व धीमी आंच पर दो मिनट के लिए सेंके।
  • अब गैस बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दे।
  • अब एक अलग बर्तन में चाशनी बनाए।
  • जब चाशनी अच्छे से बन जाए तब इसे नारियल के मिश्रण में मिला दे।
  • मिलाते समय इस बात का ध्यान रखे कि आप जल्दी-जल्दी इन्हें मिलाए ताकि यह अच्छे से सेट हो जाए।
  • अब इस मिश्रण को एक घी लगी प्लेट पर फैला दे।
  • ठंडा होने पर इसे मनचाहे आकार में काट ले।
  • लो हो गयी स्वादिष्ट नारियल की बर्फी तैयार।

#14. बालूशाही

सामग्री

  • मैदा
  • चीनी
  • घी
  • तेल
  • बेकिंग सोडा
  • नमक
  • पानी
  • इलाइची पाउडर
  • केसर के धागे

विधि

  • सबसे पहले मैदे में घी, बेकिंग सोडा व नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले।
  • अब पानी की सहायता से आटे को गूँथ ले, ध्यान रखे इसे सख्त नही अपितु एक दम पिलपिला गूंथना हैं।
  • अब इसे थोड़ी देर के लये सूती कपड़े में लपेटकर रख दे।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म कर ले व आंच धीमी कर दे।
  • आटे को एक प्लेट पर फैलाकर उसे बालूशाही के आकार में काट ले व एक के ऊपर एक लेयर बनाए।
  • जब लेयर बनकर तैयार हो जाए तो ऊँगली की सहायता से ऊपर उसके बीच में एक छेद कर दे ताकि सिकने में कोई समस्या ना हो।
  • अब इन सभी बालूशाही को तेल में सुनहरा होने तक तल ले। ध्यान रखे इन्हें धीमी आंच पर ही तले अन्यथा यह अंदर से कच्ची रह जाएगी।
  • अब अलग कढ़ाई में चाशनी तैयार करे व उसमे केसर व इलाइची पाउडर भी मिला ले।
  • सभी तली हुई बालूशाही को उस चाशनी में अच्छे से मिला ले व कुछ देर ऐसे ही रख दे।
  • लो हो गयी स्वादिष्ट बालूशाही तैयार।

#15. मोहनथाल

सामग्री

  • बेसन
  • दूध
  • मलाई
  • चीनी
  • घी
  • मेवे बारीक कटे हुए (काजू, बादाम, पिस्ता इत्यादि)
  • केसर के धागे

विधि

  • सबसे पहले बेसन और दूध को अच्छे से मिला ले।
  • अब एक कढ़ाई लेकर उसमे घी गर्म करे।
  • बेसन के घोल को घी में डालकर हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भुने।
  • अब इसमें बाकि बचा हुआ दूध, केसर, मलाई व चीनी भी मिला दे और धीमी गैस पर सेंके।
  • जब यह किनारे छोड़ने लगे तब गैस को बंद कर दे।
  • अब एक बड़ी सी प्लेट लेकर उसमे यह मिश्रण फैला दे व ऊपर से मेवे सजा दे।
  • जब यह ठंडा हो जाए तब इसे चाकू की सहायता से अपने मनचाहे आकार में काट ले।
  • लो हो गया स्वादिष्ट मोहनथाल तैयार।

इस तरह से आपने आज कुल 15 तरह की दिवाली की मिठाई (Diwali Ki Mithai) और उनकी विधि के बारे में जान लिया है। तो आप कौन-सी मिठाई या व्यंजन बनाने जा रहे हैं!! नीचे कमेंट कर हमें भी बताइएगा।

दीपावली की मिठाई से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न: दीपावली की प्रसिद्ध मिठाई कौन सी है?

उत्तर: दीपावली की प्रसिद्ध मिठाई में एक नहीं बल्कि कई तरह की मिठाइयाँ आती है इनमें से कुछ प्रसिद्ध मिठाईयों के नाम गुजिया, शकरपारे, मालपुआ, मूंग दाल हलवा, बालूशाही, मोहनथाल इत्यादि है।

प्रश्न: दिवाली पर कौन सी स्पेशल डिश बनाई जाती है?

उत्तर: दिवाली पर कई तरह की स्पेशल डिश बनाई जाती है उदाहरण के तौर पर नमकीन मठरी, गुड़ की मठरी, शकरपारे, दही भल्ले, मूंग दाल का हलवा, गुजिया इत्यादि

प्रश्न: दीपावली में क्या क्या बनाया जाता है?

उत्तर: दीपावली में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं ऐसे में आप मोहनथाल, बालूशाही, मालपुआ, नारियल की बर्फी या बेसन की बर्फी इत्यादि इस दिन बना सकते हैं

प्रश्न: दीपावली में प्रसिद्ध भोजन क्या है?

उत्तर: दीपावली में प्रसिद्ध भोजन खीर, पूड़ी, आलू की सब्जी, मूंग दाल का हलवा, दही भल्ले इत्यादि होते हैं हालाँकि आप अपपनी पसंद के अनुसार भी भोजन बना सकते हैं

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Recent Posts

संतोषी मां चालीसा हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज के इस लेख में आपको संतोषी चालीसा (Santoshi Chalisa) पढ़ने को मिलेगी। सनातन धर्म…

10 hours ago

वैष्णो देवी आरती हिंदी में – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ वैष्णो देवी की आरती (Vaishno Devi Ki Aarti) का पाठ करेंगे।…

11 hours ago

तुलसी जी की आरती हिंदी में अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज के इस लेख में आपको तुलसी आरती (Tulsi Aarti) हिंदी में अर्थ सहित पढ़ने…

13 hours ago

तुलसी चालीसा अर्थ सहित – महत्व व लाभ भी

आज हम तुलसी चालीसा (Tulsi Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे…

13 hours ago

महाकाली जी की आरती – अर्थ, महत्व व लाभ सहित

आज हम आपके साथ महाकाली माता की आरती (Mahakali Mata Ki Aarti) का पाठ करेंगे। जब…

2 days ago

महाकाली चालीसा इन हिंदी PDF फाइल व इमेज सहित डाउनलोड करें

आज हम आपके साथ श्री महाकाली चालीसा (Mahakali Chalisa Lyrics) का पाठ करेंगे। जब भी…

2 days ago

This website uses cookies.