हमारे बारे में

नमस्कार 👏,

🙏🙏 सर्वप्रथम धर्मयात्रा परिवार की ओर से आपका हार्दिक अभिनंदन 🙏🙏

चूँकि आप हमारी वेबसाइट को अच्छे से जानने के लिए यहाँ आये हैं, इसलिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता देते हैं। आपको यहाँ वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास 🇮🇳, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खें 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा हिंदू धर्म की अन्य धर्म शाखाओं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में जानने को मिलेगा। आइए धर्मयात्रा वेबसाइट की पूरी कार्यप्रणाली के बारे में जाने।

धर्मयात्रा वेबसाइट की कार्यप्रणाली

#1. वैदिक ज्ञान

इसे आप सनातन/ हिंदू धर्म का मुख्य सार भी कह सकते है जिसमें हम आपको अपने वेदों व शास्त्रों में दिए गए मूल्यों से परिचित करवाएंगे। आज से हजारों वर्षों पूर्व ही हमारे महान पूर्वज हमे जीवन जीने की सबसे उत्तम पद्धति सिखा कर गए हैं जो वैज्ञानिक, सामाजिक, आर्थिक, भोगौलिक, राजनितिक इत्यादि हर क्षेत्र में उत्तम हैं। इसलिए इस श्रेणी में आपको सनातन धर्म का मुख्य सार, जीवन जीने की पद्धति व उसके मूल्यों के बारे में जानने को मिलेगा।

#2. धर्म कथाएं

ईश्वर से जुड़ी ऐसी अनेक कथाएं हैं जो ना केवल हमारा मार्गदर्शन करती हैं अपितु हमे अनुचित कार्यों को करने से भी रोकती हैं। ऐसी विभिन्न कथाओं को हमने आपके लिए संजोया हैं। इसमें आपको ईश्वर के हर अवतार की छोटी से बड़ी कथा/ घटना व उनसे मिलने वाले संदेश के बारे में जानने को मिलेगा।

#3. धर्म स्थल

सनातन धर्म की एक पहचान हमारे पूर्वजों द्वारा बनाये गए अति-विशाल व प्राचीन मंदिर भी हैं जो अपने आप में वास्तु-कला का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। यहाँ हर वर्ष करोड़ो की संख्या में भक्तगण दर्शन करने आते है। इस श्रेणी में आपको सभी मंदिरों, धामों, धार्मिक स्थलों, पवित्र नदियों, तीर्थों की यात्रा से संबंधित हर जानकारी मिलेगी।

#4. भारतवर्ष इतिहास

हिंदू धर्म की पहचान हमारी मिट्टी हमारा देश है जिसने समय-समय पर अनेक पराक्रमी राजा, संत, गुरु, समाज सुधारक देखे। इन्हीं महापुरुषों ने कलियुग में हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार भी किया। ऐसे ही वीर महापुरुषों की कथाओं व भारत के गौरवशाली इतिहास को भी यह वेबसाइट समेटे हुए है। इसके साथ ही हिंदू धर्म व भारत देश को आघात पहुँचाने वाले विदेशी आक्रांता व देशद्रोही लोगों से भी यह श्रेणी आपको परिचित करवाएगी।

#5. जीवन परिचय

इस श्रेणी में आपको ईश्वर, ईश्वर के रूपों, गुरुओं, महापुरुषों, समाज-सुधारकों, संतों, राजाओं इत्यादि प्रसिद्धि प्राप्त भारतीयों का जन्म से लेकर मृत्यु तक का संपूर्ण जीवन परिचय जानने को मिलेगा।

#6. आयुर्वेद व योग

यदि हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ नही रहेंगे तो आध्यात्मिक विकास भी रुक जाएगा। इसलिए आध्यात्मिक विकास के लिए तन-मन का स्वस्थ व स्वच्छ होना अति-आवश्यक हैं। साथ ही हिंदू धर्म में सदियों से योग व व्यायाम की बहुत महत्ता हैं। इसलिए इस श्रेणी में आपको योग-प्राणायाम, आयुर्वेद, घरेलू नुस्खों, उपचार, जड़ी-बूटियों इत्यादि के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा।

#7. शिक्षा व सुविचार

इस श्रेणी में आपको संस्कारों व सुविचारों की सीख मिलेगी। कलियुग में आपको क्या करना चाहिए व क्या नही जिससे मानवता जीवंत रहें, आपको दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, अपने बच्चों को क्या संस्कार देने चाहिए, इत्यादि विषयों का वर्णन आपको इसी श्रेणी के अंतर्गत मिलेगा।

#8. राशिफल

इस श्रेणी में हम विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों का आपके और आपकी राशि के ऊपर पड़ने वाले प्रभावों का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक रूप से आंकलन करके आपको बताएँगे ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सके।

#9. पर्व/ त्यौहार

सनातन धर्म में हर माह में कोई ना कोई त्यौहार/ पर्व/ उत्सव आदि का आयोजन किया जाता हैं। इन त्योहारों में समाज के सभी लोग अपने नित्य जीवन की गतिविधियों से कुछ अलग करते हैं और साथ मिलकर जीवन का भरपूर आनंद उठाते हैं। इस श्रेणी में हम आपको हर भारतीय पर्व के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे।

#10. धर्म समाचार

यह एक मिली-जुली श्रेणी हैं जिसमे आपको वर्तमान में हिंदू धर्म या उससे संबंधित घट रही घटनाओं का वर्णन, व्यक्तियों की निजी कहानियां, आध्यात्मिक साहित्य-फिल्में इत्यादि जैसे विषयों के बारे में जानने को मिलेगा।

#11. सनातन धर्म शाखाएं

प्राचीन समय में भारत भूमि बहुत दूर-दूर तक फैली हुई थी जो वर्तमान क्षेत्र से कई गुणा अधिक थी। इस भूमि पर केवल सनातन धर्म था या यूँ कहे कि एक श्रेष्ठ जीवन जीने की पद्धति। किंतु समय-समय पर भारत में अन्य विचारों, विचारों से अलग मत, अलग मत से अलग धर्म का जन्म हुआ। चूँकि सनातन धर्म में सभी को अपनाने व वसुधैव कुटुम्बकम की भावना थी, इसलिए सभी ने अपने ही लोगों में से अलग होते लोगों और उनके विचारों को सहजता से स्वीकार कर लिया।

वर्तमान में विश्व के 3 मुख्य धर्म जैन, बौद्ध व सिख धर्म का उदय हिंदू धर्म में से हुआ था और तीनों धर्मों के संस्थापक हिंदू ही थे। इसलिए इस श्रेणी में आपको इन तीनों धर्मों के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा।

आशा करते हैं कि हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी आपको पसंद आएगी व आप अन्य लोगों को भी इसके बारे में बताएँगे। यदि भूलवश किसी विषय या लेख में हमसें कोई त्रुटी हो जाए तो उसके लिए हमें क्षमा करें व उससे हमें अवगत अवश्य कराए ताकि हम हमारी त्रुटी में सुधार कर सकें।

धर्मयात्रा सोशल मीडिया पर

आप चाहे तो धर्मयात्रा के सोशल मीडिया माध्यमों से भी जुड़ सकते हैं। संबंधित मंच से जुड़ने के लिए उस पर क्लिक करे और वह आपको धर्मयात्रा के उस मंच पर ले जाएगा।

इसके साथ ही आप धर्मयात्रा की अंग्रेजी वेबसाइट भी देख सकते हैं। जो लेख हम यहाँ डालते हैं वह लेख आपको अंग्रेजी भाषा में इस वेबसाइट पर भी मिल जाएगा। धर्मयात्रा की अंग्रेजी वेबसाइट को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

धन्यवाद,
संस्थापक
धर्मयात्रा (DharmYaatra)

🚩 जय श्रीराम 🚩