आज का राशिफल 7 दिसंबर 2024 | Today Rashifal 7 December 2024

Aaj Ka Rashifal

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 7 दिसंबर 2024 (Aaj Ka Rashifal 7 December 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार, आपके जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल 7 दिसंबर 2024 (Today Rashifal 7 December 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 7 दिसंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 7 December

आज के इस लेख में हम राशियों के क्रमानुसार प्रत्येक राशि का राशिफल प्रदान करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी जो भी राशि है, आप उसी संख्या नंबर पर जाए। राशियों का क्रम इस प्रकार हैं।

  1. मेष
  2. वृषभ
  3. मिथुन
  4. कर्क
  5. सिंह
  6. कन्या
  7. तुला
  8. वृश्चिक
  9. धनु
  10. मकर
  11. कुंभ
  12. मीन

अब हम आपके सामने प्रत्येक राशि का संक्षिप्त में आज का राशिफल रखने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं।

#1. मेष राशि आज का राशिफल

समाज में आपको लेकर सकारात्मक भावना बनेगी और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक छवि बनेगी और ग्राहकी में बढ़ोत्तरी होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

#2. वृषभ राशि आज का राशिफल

कॉलेज के किसी काम में खर्चा होगा। मित्रों का भी साथ मिलेगा। पढ़ाई में कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा। कॉलेज के ही किसी फंक्शन में ज्यादातर समय व्यतीत होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

#3. मिथुन राशि आज का राशिफल

व्यापार करते हैं तो सावधान रहें क्योंकि आज के दिन बाज़ार में आपके नए शत्रु बन सकते हैं। उनके द्वारा आपका अहित करने का प्रयास भी किया जायेगा जिसका पता आपको बाद में चलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

#4. कर्क राशि आज का राशिफल

यदि आपको अस्थमा की समस्या है तो आज के दिन अपना ज्यादा ध्यान रखें। हो सके तो डॉक्टर को एक बार चेक करवा लें। मधुमेह के मरीज मीठा खाने से बचें क्योंकि शुगर का लेवल बढ़ सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

#5. सिंह राशि आज का राशिफल

नौकरी करते हैं तो आज के दिन किसी नए सहकर्मी के ऊपर दिल आ सकता है और आप उनसे आकर्षित महसूस करेंगे। हालांकि आप उनसे अपने दिल की बात कह नही पाएंगे लेकिन धीरे-धीरे बात आगे बढ़ेगी। ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और उन्हें भी पूरा समय दें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

#6. कन्या राशि आज का राशिफल

पढ़ाई में किसी काम को लेकर परेशान थे या कुछ समय से वह पूरा नही हो पा रहा था तो आज के दिन उसमे किसी मित्र की सहायता मिलेगी। प्रोजेक्ट का काम है तो वह भी पूरा होगा।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

#7. तुला राशि आज का राशिफल

यदि प्रेम संबंध में हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी तथा कुछ चीजों को लेकर चर्चा भी होगी। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर कुछ नया शुरू करने का भी सोच सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

#8. वृश्चिक राशि आज का राशिफल

नौकरी में काम ज्यादा होगा और चुनौतियां भी आएगी लेकिन आप उन्हें भली भांति संभाल लेंगे। काम ज्यादा होने पर भी आप उसमे आनंद लेंगे और उन्हें समय से पहले पूरा कर देंगे।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

#9. धनु राशि आज का राशिफल

घर के सदस्य आपके काम और व्यवहार से प्रसन्न दिखाई देंगे और आपकी बुद्धिमता की प्रशंसा भी होगी। कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा संभव है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

#10. मकर राशि आज का राशिफल

नौकरी में मन कम लगेगा और ऑफिस से त्यागपत्र देने का भी विचार मन में आएगा। आज के दिन आपका ज्यादा ध्यान नयी नौकरी की तलाश में रहेगा।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

#11. कुंभ राशि आज का राशिफल

सिंगल हैं और किसी जीवनसाथी की तलाश में हैं तो आज के दिन निराश रहना पड़ सकता है। हालाँकि आपका किसी पर दिल आ सकता है लेकिन दूसरी ओर से कोई उत्तर नही मिलेगा जिस कारण निराशा हाथ लगेगी।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

#12. मीन राशि आज का राशिफल

यदि आप मैनेजमेंट या बी.टेक की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। भविष्य को लेकर आशान्वित होंगे।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझ से किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *