आज का राशिफल 8 दिसंबर 2024 | Today Rashifal 8 December 2024

Aaj Ka Rashifal

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 8 दिसंबर 2024 (Aaj Ka Rashifal 8 December 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार, आपके जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल 8 दिसंबर 2024 (Today Rashifal 8 December 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 8 दिसंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 8 December

आज के इस लेख में हम राशियों के क्रमानुसार प्रत्येक राशि का राशिफल प्रदान करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी जो भी राशि है, आप उसी संख्या नंबर पर जाए। राशियों का क्रम इस प्रकार हैं।

  1. मेष
  2. वृषभ
  3. मिथुन
  4. कर्क
  5. सिंह
  6. कन्या
  7. तुला
  8. वृश्चिक
  9. धनु
  10. मकर
  11. कुंभ
  12. मीन

अब हम आपके सामने प्रत्येक राशि का संक्षिप्त में आज का राशिफल रखने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं।

#1. मेष राशि आज का राशिफल

विवाह की प्रतीक्षा में हैं तो आज के दिन मामा पक्ष की ओर से किसी अच्छे रिश्ते का सुझाव आ सकता है। हालाँकि आपकी माँ को यह कम पसंद आएगा, फिर भी किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

#2. वृषभ राशि आज का राशिफल

हो सके तो आज के दिन किसी प्रकार के भारी वजन को उठाने से बचें क्योंकि इससे आपकी मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। इसलिये जितना हो सके इस बात का ध्यान रखें अन्यथा समस्या बड़ी हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

#3. मिथुन राशि आज का राशिफल

ऑफिस में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और सभी आपके काम से खुश दिखाई देंगे। कुछ नए प्रोजेक्ट्स हाथ में आ सकते हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक होंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

#4. कर्क राशि आज का राशिफल

घर के किसी काम से बाहर जाना होगा जो आपके करियर के लिए भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अनकहे पल साँझा होंगे और प्रेम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

#5. सिंह राशि आज का राशिफल

यदि आप पहले से ही किसी खेल में प्रवीण हैं तो आज के दिन उसमें सफलता मिलेगी और पिता के द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा। संगीत के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सोच रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। ऐसे में किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

#6. कन्या राशि आज का राशिफल

यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ कुछ नए पलों का अनुभव करने को मिलेगा। यह अनुभव आप दोनों के जीवन में एक मीठी याद बनकर रहेगा। आपको अपने पार्टनर से कुछ उपहार भी मिल सकता है। रिश्ता ढूँढ रहे लोगों को अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

#7. तुला राशि आज का राशिफल

यदि पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो आज के दिन डॉक्टर से एक बार चेकअप जरुर करवा लें अन्यथा बाद में जाकर समस्या होगी। पेट से संबंधित छोटी-मोटी समस्या होगी लेकिन वह जल्द ही ठीक भी हो जाएगी।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

#8. वृश्चिक राशि आज का राशिफल

यदि आपके विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज आपकी कुंडली पर चन्द्रमा की स्थिति ठीक नही हो पाने के कारण आपकी पत्नी या माँ का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

#9. धनु राशि आज का राशिफल

मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और आत्म-विश्वास में भी वृद्धि होगी। यदि आप कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो उसे करने की शक्ति आएगी और डर खत्म होगा।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

#10. मकर राशि आज का राशिफल

दिन की शुरुआत आपके परिवार के लिए अच्छी रहेगी और सभी एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

#11. कुंभ राशि आज का राशिफल

कॉलेज के छात्र खेलकूद में रुचि लेंगे और उसमें अपना करियर बनाने का विचार करेंगे। ग्राहकों का व्यापारियों पर विश्वास बना रहेगा और वे आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

#12. मीन राशि आज का राशिफल

आपकी अपने बच्चों से किसी बात को लेकर कहासुनी होगी और आप उन पर क्रोध भी करेंगे। ऐसे में संयम से काम लेंगे और उन्हें भी समझने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर रहेंगे।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझ से किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *