आज का राशिफल 9 दिसंबर 2024 | Today Rashifal 9 December 2024

Aaj Ka Rashifal

प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 9 दिसंबर 2024 (Aaj Ka Rashifal 9 December 2024) जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।

इसलिए धर्मयात्रा संस्था प्रत्येक राशि के अनुसार, आपके जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभावों को ध्यान में रखकर राशिफल का सटीक आंकलन कर आपके सामने रखती हैं। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल 9 दिसंबर 2024 (Today Rashifal 9 December 2024) प्रत्येक राशि के अनुसार।

आज का राशिफल 9 दिसंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 9 December

आज के इस लेख में हम राशियों के क्रमानुसार प्रत्येक राशि का राशिफल प्रदान करने जा रहे हैं। ऐसे में आपकी जो भी राशि है, आप उसी संख्या नंबर पर जाए। राशियों का क्रम इस प्रकार हैं।

  1. मेष
  2. वृषभ
  3. मिथुन
  4. कर्क
  5. सिंह
  6. कन्या
  7. तुला
  8. वृश्चिक
  9. धनु
  10. मकर
  11. कुंभ
  12. मीन

अब हम आपके सामने प्रत्येक राशि का संक्षिप्त में आज का राशिफल रखने जा रहे हैं। चलिए शुरू करते हैं।

#1. मेष राशि आज का राशिफल

विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आज के दिन कहीं से अच्छा रिश्ता आ सकता है लेकिन ध्यान नही दे पाने के कारण वह हाथ से निकल जाएगा। ऐसे में सचेत रहें और किसी अवसर को हाथ से ना जाने दें अन्यथा बाद में आपको ही पछतावा होगा।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

#2. वृषभ राशि आज का राशिफल

विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो अपने जीवनसाथी के ऊपर शक की भावना आएगी। ऐसे में उनसे खुलकर बात करेंगे तो बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

#3. मिथुन राशि आज का राशिफल

आज के दिन आपकी पत्नी आपसे नाराज़ रह सकती है। इसलिये उनके साथ बनाए रखें और कोई ऐसा काम ना करें जो उन्हें बुरा लगे। मन को शांत रखेंगे तो ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

#4. कर्क राशि आज का राशिफल

यदि आप किराये के मकान में रहते हैं तो आज के दिन मकान मालिक से समस्या हो सकती है जिस कारण घर में चिंता रहेगी। पड़ोस के लोगों के साथ भी संबंध कटु होंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

#5. सिंह राशि आज का राशिफल

कॉलेज के छात्रों को आज के दिन अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। भविष्य को लेकर पहले से ज्यादा सजग होंगे और आगे क्या किया जाए और क्या नहीं, इसके बारे में विचार करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

#6. कन्या राशि आज का राशिफल

बाज़ार में आपके नए दोस्त बनेंगे जिस कारण आप बेहतर कर पाएंगे। पैसों के लेनदेन के समय सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

#7. तुला राशि आज का राशिफल

यदि आप स्कूल में हैं तो आज के दिन आपका मन पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा। आप अपनी रुचि के अनुसार कार्य करेंगे और इसमें आपको अपने पिता का भी सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

#8. वृश्चिक राशि आज का राशिफल

बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का तो प्लान बनेगा लेकिन कोई ना कोई अड़चन आती रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ में रहेंगे तथा कहीं से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

#9. धनु राशि आज का राशिफल

यदि नौकरी करते हैं तो अपने पुराने सहकर्मियों से नयी जॉब के ऑफर या सुझाव मिलेंगे जो आपके बहुत काम आएंगे। किसी कारणवश अभी की जॉब में मन कम लगेगा और वहां से मोहभंग भी हो सकता है। बॉस भी आपके काम से खुश नही नज़र आएंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

#10. मकर राशि आज का राशिफल

कुछ बातों को लेकर पिता से कहासुनी तो होगी लेकिन यदि आपने संयम से काम लिया तो स्थिति संभल जाएगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान करेगी।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

#11. कुंभ राशि आज का राशिफल

यदि पुरानी कोई प्रॉपर्टी पड़ी है तो उसे बेचने का विचार किया जा सकता है। पैसों को कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से हानि संभव है। घर के किसी काम से यात्रा पर जाने के भी संकेत हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

#12. मीन राशि आज का राशिफल

यदि किसी के साथ प्रेम करते हैं और घर में कह नहीं पा रहे हैं तो आज के दिन यह बात कह दें। आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम है तथा रिश्ता भी पक्का हो सकता है।

शुभ रंग: श्वेत

शुभ अंक: 8

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

अन्य संबंधित लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझ से किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *