मासिक राशिफल जून 2025 – सभी राशियों के लिए

मासिक राशिफल

आज हम जून 2025 राशिफल (June 2025 Rashifal) के बारे में आपको बताएँगे। क्या आप यह सोच कर चिंतित हैं कि साल 2025 का जून महीना कैसा रहेगा? ऐसे में आज हम आपकी तमाम तरह की शंकाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से ही जून 2025 का मासिक राशिफल आपकी राशि के अनुसार लेकर आए हैं।

धर्मयात्रा संस्था ने जून माह में आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक राशि के अनुसार जून 2025 के राशिफल का सटीक आंकलन किया है। इस लेख के माध्यम से आपको बारह राशियों का मासिक राशिफल जून 2025 (Masik Rashifal June 2025) क्रमानुसार पढ़ने को मिलेगा। आइए जाने जून 2025 मासिक राशिफल प्रत्येक राशि के अनुसार।

June 2025 Rashifal | जून 2025 राशिफल

जब भी किसी माह की शुरुआत होती है तो हमारे मन में कई तरह की शंकाएं आने लगती है। कोई अपने परिवार को लेकर आशंकित होता है तो किसी को अपनी नौकरी की चिंता सताती है तो कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई देता है। हर किसी की शंकाएं भिन्न-भिन्न अवश्य हो सकती है लेकिन उसका स्थायी समाधान है अपने भविष्यफल का पूर्वानुमान।

यही कारण है कि आप भी जून 2025 के राशिफल के बारे में जानने को बहुत ही उत्सुक होंगे ताकि आपको अपने भविष्य का पहले से ही पूर्वानुमान हो जाए और आप उसी के अनुसार ही अपनी तैयारी कर सके।

नोट: इस लिंक पर क्लिक कर धर्मयात्रा संस्था के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े। यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी पढ़ने को मिलेगी:

  • हर राशि का विस्तृत मासिक राशिफल
  • साप्ताहिक रूप से राशिफल
  • प्रतिदिन के आधार पर दैनिक राशिफल
  • धर्म व संस्कृति से जुड़ी जानकारी
  • भारतवर्ष का संपूर्ण इतिहास

धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें…

चलिए अब जानते हैं मासिक राशिफल जून 2025 (Masik Rashifal June 2025) का प्रत्येक राशि के अनुसार:

मेष राशि जून 2025 राशिफल

मेष राशि का मासिक राशिफल
मेष राशि का मासिक राशिफल

यह महिना आपके लिए थोड़ा मुसीबतभरा सिद्ध हो सकता है। इस माह आपको धन संबंधी घाटा होने की संभावना है तो वहीं जॉब कर रहे लोगों को कई प्रकार की समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे में संयम से काम लेना उचित रहेगा और सबकुछ मेहनत पर ही निर्भर करेगा।

कोई भी निर्णय अपने परिवार में बड़ो की सहमती से लेंगे तो यह आपके लिए उचित रहेगा। गृहिणियों को इस माह अपने बच्चों के खराब स्वास्थ्य के कारण चिंता रह सकती है जिस कारण उनका स्वभाव भी अपेक्षाकृत थोड़ा चिढ़चिढ़ा रहने की संभावना है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: ग्रे

मेष राशि का मासिक राशिफल जून 2025 विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि जून 2025 राशिफल

वृषभ राशि का मासिक राशिफल
वृषभ राशि का मासिक राशिफल

यह माह आपके लिए मिलेजुले संकेत लेकर आ रहा है। एक ओर आपको व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है तो दूसरी ओर आपसी रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। परिवार के सदस्यों में आपसी मन-मुटाव होने के संकेत हैं जिस कारण आप मानसिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं।

किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपने से बड़ों का परामर्श अवश्य लें व उनका उचित सम्मान करें। परिवार पर आए संकटों को टालने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर आएं या घर पर ही कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: भूरा

वृषभ राशि का मासिक राशिफल जून 2025 विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि जून 2025 राशिफल

मिथुन राशि का मासिक राशिफल
मिथुन राशि का मासिक राशिफल

यह महीना आपके लिए अच्छे संकेत लेकर आ रहा है। इस समय आपको धन संबंधी कोई बड़ा लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। नया व्यापारिक समझौता हो सकता है जिस कारण आपके परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर लें।

बच्चों का स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता है जिस कारण आपका मन उसी ओर लगा रहेगा। जॉब कर रहे लोगों को इस माह कोई बड़ा ऑफर मिलने के भी संकेत हैं। आप भी अपने काम में रुचि लेकर कार्य करेंगे जिसके बेहतर परिणाम मिलेंगे।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन राशि का मासिक राशिफल जून 2025 विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि जून 2025 राशिफल

कर्क राशि का मासिक राशिफल
कर्क राशि का मासिक राशिफल

घर से बाहर निकलते समय थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है क्योंकि यह माह आपके स्वास्थ्य के अनुसार अशुभ है। दुर्घटना होने की भी संभावना है इसलिये अकेले ड्राइविंग करते हैं तो गाड़ी धीरे चलाएं। इस माह अपना व अपने परिवार के सदस्यों का उचित ध्यान रखें। प्रतिदिन सुबह के समय योग करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी जिससे समस्या टल सकती है।

प्रेमी के साथ आपके रिश्ते पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर होंगे व अविवाहित लोगों के लिए कोई नया रिश्ता भी आ सकता है। यदि आपके विवाह को तीन वर्ष से अधिक का समय हो गया है तो अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और उन्हें भी सावधानी बरतने को बोलें।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: पीला

कर्क राशि का मासिक राशिफल जून 2025 विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि जून 2025 राशिफल

सिंह राशि का मासिक राशिफल
सिंह राशि का मासिक राशिफल

इस माह आपको थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है क्योंकि व्यापार संबंधी घाटा होने की संभावना है तो वहीं जॉब कर रहे लोगों को अपने काम से खुशी नही मिलेगी। आपका अपने सहकर्मियों के साथ झगड़ा होने की संभावना है। जितना हो सके ऑफिस की राजनीति से दूर रहने का प्रयास करें अन्यथा यह आपके लिए अनुचित रहेगा।

कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने से बड़ों का परामर्श लेंगे तो यह आपके लिए उचित रहेगा। शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे किंतु मानसिक स्वास्थ्य खराब रहने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई में अपने दोस्तों का साथ मिलेगा और माह के अंत में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: नीला

सिंह राशि का मासिक राशिफल जून 2025 विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि जून 2025 राशिफल

कन्या राशि का मासिक राशिफल
कन्या राशि का मासिक राशिफल

जुलाई का महिना थोड़ा कष्टदायक रह सकता है क्योंकि इस माह आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती है। इसके लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें व बाहर का तला-भुना खाने से बचें और घर का बना पोष्टिक आहार ही ग्रहण करें। तीसरे सप्ताह में पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है जैसे कि कब्ज, दस्त, अपच, गैस बनना इत्यादि।

परिवार के सदस्यों में आपसी मेलजोल कम होने के कारण मन-मुटाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रेमी के साथ आपका जीवन सौहार्दपूर्ण रहने की संभावना है। सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ किया जाये तो संकट कम हो सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और राजनीति के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: केसरी

कन्या राशि का मासिक राशिफल जून 2025 विस्तार से पढ़ें

तुला राशि जून 2025 राशिफल

तुला राशि का मासिक राशिफल
तुला राशि का मासिक राशिफल

इस महीने थोड़ा ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता होगी ताकि परिणाम आपकी इच्छा के अनुसार मिल सके। व्यापारिक रूप से कुछ घाटा होने की संभावना है लेकिन परिवार के किसी अन्य सदस्य को लाभ प्राप्त हो सकता है। भाई या बहन में से किसी की नौकरी भी लग सकती है या प्रमोशन होने की संभावना है।

घर में धार्मिक माहौल रहने के कारण मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें व उन्हें उचित समय पर भोजन इत्यादि करवाएं। साथ ही जितना हो सके उन्हें बाहर जाते समय सावधानी बरतने को कहें।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: स्लेटी

तुला राशि का मासिक राशिफल जून 2025 विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि जून 2025 राशिफल

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल

इस माह भाग्य अच्छा रहेगा व परिवार के सदस्यों का भी भरपूर साथ मिलेगा। अपने मित्रों की ओर से भी भरपूर स्नेह मिलेगा जिस कारण मानसिक स्वास्थ्य पहले की तुलना में और ज्यादा बेहतर होगा। किसी दोस्त की शादी का निमंत्रण भी आ सकता है जो आपके मन को प्रफुल्लित कर देगा।

पढ़ाई के क्षेत्र में भी यह माह आपके लिए शुभ है व आपको अपने अध्यापकों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। व्यापार में घाटा होने की संभावना तो है लेकिन अन्य क्षेत्रों में कम खर्चे होने के कारण आप लाभ में ही रहेंगे। दूसरे सप्ताह में गले के दर्द के कारण समस्या होगी।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: श्वेत

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल जून 2025 विस्तार से पढ़ें

धनु राशि जून 2025 राशिफल

धनु राशि का मासिक राशिफल
धनु राशि का मासिक राशिफल

इस माह व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप सही क्षेत्र में पैसा निवेश करेंगे तो भविष्य में इसका उचित लाभ मिलेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए भी यह माह शुभ संकेत लेकर आ रहा है। सहकर्मी आपके कार्य से खुश होंगे और ऑफिस में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।

मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। इसके लिए आप योग कर सकते हैं जो आपके तनाव को दूर करके रचनात्मकता में रुचि को बढ़ाएगा। शादी की बात चल रही है तो रिश्ता पक्का हो सकता है। जिनका विवाह हो चुका है उनका अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: हरा

धनु राशि का मासिक राशिफल जून 2025 विस्तार से पढ़ें

मकर राशि जून 2025 राशिफल

मकर राशि का मासिक राशिफल
मकर राशि का मासिक राशिफल

इस माह थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको या आपके परिवार में किसी सदस्य को कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। यदि आप पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो अपना चेक-अप करवा लें और डॉक्टर के सम्पर्क में रहें। सुबह के समय योग करना भी आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

परिवार में कोई पुरानी रंजिश या वाद-विवाद चल रहा है तो वह इस माह सुलट जाएगा और सभी के बीच आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी। सदस्यों के बीच आपसी प्रेम तो बढ़ेगा ही और इसी बीच घर में कोई नन्हा मेहमान आने की खुशी भी मिल सकती है जिस कारण सभी का मन आनंदित रहेगा।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: संतरी

मकर राशि का मासिक राशिफल जून 2025 विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि जून 2025 राशिफल

कुंभ राशि का मासिक राशिफल
कुंभ राशि का मासिक राशिफल

यह माह आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी व व्यापारिक रूप से उचित लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना है। नए समझौते होंगे तो वहीं पुराने ग्राहकों से भी लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अपना कुछ नया व्यापार या काम शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो इस माह उसे अमली-जामा पहना सकते हैं।

महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रह सकती है लेकिन उचित खानपान से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। छात्रों के लिए यह माह रचनात्मकता भरा हो सकता है तथा वे अपना मन पढ़ाई के अलावा अन्य रूचिकर क्षेत्रों में भी लगाएंगे जो भविष्य में उनके काम आएगा।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: आसमानी

कुंभ राशि का मासिक राशिफल जून 2025 विस्तार से पढ़ें

मीन राशि जून 2025 राशिफल

मीन राशि का मासिक राशिफल
मीन राशि का मासिक राशिफल

यह महीना आपके लिए खुशनुमा रहेगा। इस माह आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी व मित्रों के साथ भी आपसी रिश्ते बेहतर बनेंगे। बच्चों से सरप्राइज मिल सकता है जो आपके मन को खुश कर देगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

प्रेम जीवन भी आनंदपूर्वक रहने की संभावना है। कुछ बातों पर आपका अपने साथी के साथ मन-मुटाव हो सकता है लेकिन दोनों की समझदारी से वह मामला जल्द ही सुलझ जायेगा। विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के प्रति विश्वास मजबूत बनेगा और दोनों मिलकर भविष्य के लिए कोई ठोस निर्णय भी ले सकते हैं।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: महरून

मीन राशि का मासिक राशिफल जून 2025 विस्तार से पढ़ें

निष्कर्ष

इस तरह से आज के इस लेख के माध्यम से आपने जून 2025 राशिफल (June 2025 Rashifal) के बारे में संपूर्ण जानकारी ले ली है। यदि आप हर दिन का राशिफल भी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ना चाहिए। यहाँ पर हम हर दिन का राशिफल प्रतिदिन भेजते हैं।

नोट: यदि आप वैदिक ज्ञान 🔱, धार्मिक कथाएं 🕉️, मंदिर व ऐतिहासिक स्थल 🛕, भारतीय इतिहास, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य 🧠, योग व प्राणायाम 🧘‍♂️, घरेलू नुस्खे 🥥, धर्म समाचार 📰, शिक्षा व सुविचार 👣, पर्व व उत्सव 🪔, राशिफल 🌌 तथा सनातन धर्म की अन्य धर्म शाखाएं ☸️ (जैन, बौद्ध व सिख) इत्यादि विषयों के बारे में प्रतिदिन कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं तो आपको धर्मयात्रा संस्था के विभिन्न सोशल मीडिया खातों से जुड़ना चाहिए। उनके लिंक हैं:

धर्मयात्रा के अन्य लेख:

Recommended For You

लेखक के बारें में: कृष्णा

सनातन धर्म व भारतवर्ष के हर पहलू के बारे में हर माध्यम से जानकारी जुटाकर उसको संपूर्ण व सत्य रूप से आप लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। यदि किसी भी विषय में मुझसे किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो कृपया इस लेख के नीचे टिप्पणी कर मुझे अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *